LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Maharashtra के 65 फीसदी मंत्रियों पर गंभीर मामले; हत्या, अपहरण, विनयभंग जैसे केस हैं दर्ज

Maharashtra के 65 फीसदी मंत्रियों पर गंभीर मामले; हत्या, अपहरण, विनयभंग जैसे केस हैं दर्ज

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
Maharashtra
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नागपुर (The News Air). बड़ी विडंबना है कि देश के नेता राजनीति को साफ-सुथरा बनाने का दावा करते हैं लेकिन हकीकत इससे परे है। ऐसे लोग मंत्रिमंडल में हैं जिन पर हत्या, अपहरण, विनयभंग जैसे मामले दर्ज हैं। हालांकि सफाई यह दी जाती है कि जब तक अपराध साबित नहीं हो जाता किसी को दोषी नहीं कह सकते। फिलहाल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सनसनीखेज बात सामने आई है कि महाराष्ट्र में ही 20 मंत्रियों में से 13 पर आईपीसी की धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। यह 65 फीसदी होता है। इसमें भाजपा के 7 और शिवसेना के 6 मंत्रियों को समावेश है। एडीआर ने देश के 28 राज्यों की विधानसभा और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों के मंत्रिमंडल का अध्ययन किया जिसमें मंत्रियों की सम्पत्ति, अपराध, आयु, लिंग की विस्तृत जानकारी निकाली गई।

झारखंड दूसरे नंबर पर

रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र मंत्रियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के मामले में 65 प्रतिशत के साथ अव्वल है। यहां के 20 में से 13 मंत्रियों पर हत्या, अपहरण, विनयभंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं झारखंड 64 फीसदी के साथ दूसरे क्रमांक पर है। तेलंगाना के 59 मंत्रियों पर मामले दर्ज हैं। बिहार को भी इन 3 राज्यों ने पीछे छोड़ दिया है। बिहार के मंत्रिमंडल में 50 फीसदी मंत्रियों पर गंभीर प्रकार के आपराधिक मामले दर्ज हैं। तमिलनाडु 48 प्रतिशत के साथ पांचवे क्रमांक पर है।

40 प्लस ही मंत्री, 1 भी महिला नहीं

सभी राजनीतिक पार्टियां स्वच्छ छवि वाले सुशिक्षित युवाओं को प्रतिनिधित्व व जिम्मेदारी देने का दावा करती हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि देशभर में सर्वाधिक 200 यानी 36 प्रतिशत मंत्री 51 से 60 वर्ष आयुवर्ग से हैं। वहीं 143 यानी 26 फीसदी मंत्री की उम्र 61 से 70 के बीच है। 25 फीसदी 139 मंत्री 41 से 50 वर्ष आयुवर्ग के हैं। महाराष्ट्र सहित 9 राज्यों के मंत्रिमंडल में 1 भी महिला मंत्री नहीं है। 23 प्रतिशत मंत्री ग्रेजुएट और 23 प्रतिशत मंत्री पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cabinet Decisions

Punjab Cabinet Decisions: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम, डिजिटल यूनिवर्सिटी और बड़े सुधार

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Amritsar 60 MLD

Amritsar Sewerage Treatment Plant: अमृतसर में 60 MLD सीवरेज प्लांट को मंजूरी, बायो-CNG भी होगी तैयार

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Punjab Assembly Resolution

Punjab Assembly Resolution: 68,228 नौकरियों और 1.83 लाख करोड़ निवेश पर विधानसभा ने पारित किया ऐतिहासिक प्रस्ताव

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Mukhyamantri Sehat Yojana Punjab

Mukhyamantri Sehat Yojana Punjab: 2.91 लाख मरीजों को मिला 1,044 करोड़ का कैशलेस इलाज

बुधवार, 5 अगस्त 2026

सभी मंत्री करोड़पति

महाराष्ट्र के सभी 20 मंत्री करोड़पति हैं जिनकी सम्पत्ति लगभग 47.45 करोड़ है। सम्पत्तियों के मामले में कर्नाटक देश में अव्वल है। यहां के मंत्रियों की सम्पत्ति 73.09 करोड़ रुपये है। महाराष्ट्र इस संदर्भ में दूसरे क्रमांक पर है। विविध राज्यों के मंत्रियों में सबसे अधिक सम्पत्ति वाले 10 मंत्रियों की सूची में महाराष्ट्र के 2 मंत्रियों का समावेश है। यहां मंगलप्रभात लोढ़ा की सम्पत्ति 441 करोड़ और तानाजी सावंत की सम्पत्ति 206 करोड़ रुपये है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bihar Crime: देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कटिहार, JDU नेता कैलाश महतो की सरेआम गोली मारकर हत्या

Next Post

WFI Row: कानून के अखाड़े में पहलवानों की बड़ी जीत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cabinet Decisions

Punjab Cabinet Decisions: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम, डिजिटल यूनिवर्सिटी और बड़े सुधार

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Amritsar 60 MLD

Amritsar Sewerage Treatment Plant: अमृतसर में 60 MLD सीवरेज प्लांट को मंजूरी, बायो-CNG भी होगी तैयार

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Punjab Assembly Resolution

Punjab Assembly Resolution: 68,228 नौकरियों और 1.83 लाख करोड़ निवेश पर विधानसभा ने पारित किया ऐतिहासिक प्रस्ताव

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Mukhyamantri Sehat Yojana Punjab

Mukhyamantri Sehat Yojana Punjab: 2.91 लाख मरीजों को मिला 1,044 करोड़ का कैशलेस इलाज

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Kanwar Yatra History

Kanwar Yatra History: समुद्र मंथन से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, जानें पूरी कहानी

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Toll Tax E20 Impact

Toll Tax और E20 Blending: डबल टैक्सेशन से परेशान आम आदमी, क्या टोल हटाना जरूरी?

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Next Post
WFI Row

WFI Row: कानून के अखाड़े में पहलवानों की बड़ी जीत

5 Fashion stories from around the web you might have missed this week

news

सितारों की तरह चमकना चाहती है कृतिका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।