रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अनिल अंबानी पर सेबी का कहर, 4 घंटे में 3 कंपनियों के डूब गए 2126 करोड़ रुपए

अनिल अंबानी पर सेबी का कहर, 4 घंटे में 3 कंपनियों के डूब गए 2126 करोड़ रुपए

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024
A A
0
अनिल अंबानी पर सेबी का कहर, 4 घंटे में 3 कंपनियों के डूब गए 2126 करोड़ रुपए
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 23 अगस्त (The News Air) दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सेबी की एक खबर और अनिल अंबानी के शेयर धड़ाधड़ गिरने लगे…जी हां, कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन अनिल अंबानी के लिए कुछ अच्छा साबित नहीं हो रहा है. मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी को बड़ा झटका लगा है. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अनिल अंबानी पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया है. अनिल अंबानी समेत 24 और एंटिटीज को भी बैन किया गया है.

इस खबर के बाद से अनिल अंबानी के शेयरों में लोअर सर्किट लगने के साथ गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया. उनकी शेयर बाजार में लिस्टेड 3 कंपनियों कि ही बात करें तो रिलायंस इंफ़्रा, रिलाइंस पावर और रिलायंस होम में महज 4 घंटे में 14 फीसदी तक की गिरावट आ गई है. इस बीच इन कंपनियों का मार्केट कैप 2126 करोड़ डूब गया. आइए जानते हैं अनिल अंबानी को कहां कितना नुकसान हुआ है.

शेयरों में आई गिरावट

सेबी कि एक खबर आते ही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. दिन के 12 बजे रिलायंस पावर का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिर गया. रिलायंस पावर के शेयरों में बीते 3 दिन से जोरदार तेजी दर्ज की जा रही थी लेकिन सेबी कि खबर आते ये धड़ाम हो गया. यही हाल रिलायंस इंफ़्रा और रिलायंस होम का भी है.

यह भी पढे़ं 👇

Top News India

Top News India 15 March 2026: ईरान की नेतन्याहू को मारने की धमकी से लेकर 5 राज्यों में चुनाव तक

रविवार, 15 मार्च 2026
Progressive Punjab Investors Summit

Progressive Punjab Investors Summit: CM भगवंत मान का निवेशकों को बड़ा भरोसा

रविवार, 15 मार्च 2026
Harish Rana Passive Euthanasia

Harish Rana Passive Euthanasia: 13 साल कोमा में रहने के बाद भावुक विदाई

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
किस कंपनी को कितना हुआ नुकसान

Reliance Infra- शुक्रवार के कारोबारी सत्र में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रिलायंस पावर लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों में भारी गिरावट आई. सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंफ़्रा में आई है. कंपनी का शेयर 14.19 प्रतिशत गिरकर 202 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया. वहीं, कंपनी का मार्केट कैप लुढक कर 8.28 हजार करोड़ पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी को 1172 करोड़ का नुकसान हो गया.

Reliance Power- रिलायंस पावर के शेयर ने आज ही 38.07 रुपये पर अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था. सेबी कि खबर आने के बाद कंपनी के शेयर में 9.51 फीसदी की गिरावट आई और शेयर 34.45 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गए. कंपनी के नुक्सान कि बात करें तो रिलायंस पावर का मार्केट कैप आज 13.83 हजार करोड़ से लुढ़क गया और कंपनी को 932 करोड़ का नुकसान हुआ है.

Reliance Home- रिलायंस होम कि बात करें तो शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 4.46 रुपये के लोअर सर्किट स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी को 22 करोड़ का नुकसान हुआ है.

तीनों कंपनियों के नुकसान को देखें तो 4 घंटे में 2126 करोड़ रुपए डूब गए. शेयरों में ये गिरावट सेबी द्वारा अनिल अंबानी और रिलायंस होम के पूर्व प्रमुख अधिकारियों सहित 24 अन्य संस्थाओं को कंपनी से धन के डायवर्जन पर पांच साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन होने के बाद आया है.

अनिल अंबानी की दौलत

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, अनिल अंबानी अभी भी इस ग्रुप के चेयरमैन हैं. ग्रुप में रिलायंस कैपिटल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस एंटरटेनमेंट, रिलायंस पावर और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल शामिल हैं. ये कंपनियां अनिल अंबानी की कमाई का जरिया हो सकती हैं. अनिल अंबानी अपने भाई मुकेश अंबानी की तरह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल थे. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अनिल अंबानी अभी भी 20,444 करोड़ रुपए के मालिक हैं. उनके घर की वैल्यू ही 5000 करोड़ रुपए बताई जाती है.

क्या है मामला?

सेबी ने इनपर कंपनी से फंड डायवर्जन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है. सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें 5 साल की अवधि के लिए किसी भी लिस्टेड कंपनी या बाजार नियामक के साथ रजिस्टर्ड किसी भी मध्यस्थ में डायरेक्टर या प्रमुख प्रबंधकीय पसनेल के रूप में सिक्योरिटी मार्केट से जुड़ने पर रोक लगा दी है.मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस पर भी 6 लाख का जुर्माना लगाया है और इस कंपनी को 6 महीने के लिए बैन कर दिया गया है.

सेबी की ओर से 22 पन्नों के अंतिम आदेश में कहा गया कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की मदद से आरएचएफएल से फंड निकालने के लिए एक धोखाधड़ी योजना बनाई थी, जिसे उन्होंने अपने से जुड़ी संस्थाओं को लोन के रूप में छिपाकर रखा था. हालांकि आरएचएफएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने इस तरह के लोन देने के तरीकों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे और नियमित रूप से कॉर्पोरेट लोन की जांच की थी लेकिन कंपनी के मैनेजमेंट ने इन आदेशों को नजरअंदाज किया। इससे पता चलता है कि शासन में महत्वपूर्ण विफलता है, जो अनिल अंबानी के प्रभाव में कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की ओर से संचालित है.

Previous Post

ऐतिहासिक यात्रा पर कीव पहुंचे PM Modi, जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन विवाद पर करेंगे चर्चा

Next Post

दिल्ली की निर्भया से कोलकाता की अभया तक, 12 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रही हैवानियत?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Top News India

Top News India 15 March 2026: ईरान की नेतन्याहू को मारने की धमकी से लेकर 5 राज्यों में चुनाव तक

रविवार, 15 मार्च 2026
Progressive Punjab Investors Summit

Progressive Punjab Investors Summit: CM भगवंत मान का निवेशकों को बड़ा भरोसा

रविवार, 15 मार्च 2026
Harish Rana Passive Euthanasia

Harish Rana Passive Euthanasia: 13 साल कोमा में रहने के बाद भावुक विदाई

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
Gangstaran Te War

Gangstaran Te War: पंजाब पुलिस ने 529 ठिकानों पर की छापेमारी, 196 गिरफ्तार

रविवार, 15 मार्च 2026
World News

Iran US War: अमेरिका बैकफुट पर आया, दुनिया से मांगी मदद

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
दिल्ली की निर्भया से कोलकाता की अभया तक, 12 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रही हैवानियत?

दिल्ली की निर्भया से कोलकाता की अभया तक, 12 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रही हैवानियत?

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार,

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार,

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।