LIVE | ...
शनिवार, 12 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली की निर्भया से कोलकाता की अभया तक, 12 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रही हैवानियत?

दिल्ली की निर्भया से कोलकाता की अभया तक, 12 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रही हैवानियत?

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
A A
0
निर्भया
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 अगस्त (The News Air) आज से लगभग 12 साल पहले दिल्ली की निर्भया के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। उस घटना के बाद बहुत कुछ बदला। सरकारें बदलीं, कानून बदला, टेक्नोलॉजी बदली, देश हर मोर्चे पर और आगे बढ़ा, इस विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, साल बदला, जगह बदली – यदि कुछ नहीं बदला तो वह है देश की बेटियों के साथ होने वाली दरिंदगी और महिलाओं को लेकर पुरुष प्रधान भारतीय समाज की सोच।

एक बार फिर पूरा देश सदमे में है, आक्रोशित है, प्रदर्शन कर रहा है – फर्क बस इतना है कि इस बार दिल्ली की जगह कोलकाता है और निर्भया की जगह एक और बहादुर बेटी अभया है।

निर्भया के गुनहगारों को आठ साल बाद फांसी की सजा मिली। ऐसा माना जा रहा था कि इस सजा के बाद देश में ऐसी घटना दोबारा देखने को नहीं मिलेगी। लेकिन घटनाएं तो हर रोज हो रही हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ घटनाएं ज्यादा विभत्स होती हैं, वर्षों से सो रहा देश एक बार फिर जाग जाता है, कुछ दिन मीडिया और समाज की चेतना में मामला गरम रहता है, और फिर – पुनर्मूषिको भव।

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के बाद सवाल उठा है कि निर्भया कांड के बाद रेप के लिए कानून कड़े करने के बाद भी अपराधियों के मन में ऐसे अपराध करने से पहले डर क्यों नहीं पैदा होता है, ऐसी हैवानियत क्यों नहीं थमती है?

काउंसिल इंडिया की काउंसिलिंग साइकोलॉजिस्ट और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ निशि का कहना है कि कानून बदलना अपनी जगह है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है। समाज की सोच बदलना, जहां हमेशा महिलाओं को हेय दृष्टि से देखा जाता है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि साल 2012 में महिलाओं के खिलाफ 2,44,270 अपराध दर्ज कराये गये थे जिनमें 24,923 रेप के मामले थे। घटना के एक दशक बाद ऐसी घटनाओं में कमी आने की बजाय उल्टा ये तेजी से बढ़ी हैं। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में महिलाओं के खिलाफ 4,45,256 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें रेप की 31,516 घटनाएं हुई हैं।

निशि ने आईएएनएस को बताया कि जहां तक निर्भया कांड की बात है तो सिर्फ उसी केस में आरोपियों को फांसी की सजा दी गई। ऐसे और कई केस सामने आए, जिसमें दोषियों को सजा नहीं मिली या उस तरह की सजा नहीं मिली। उन्होंने समाज की सोच को बदलने की वकालत की है। कहा है कि कानून से ज्यादा प्रभावी होगा बढ़ती उम्र में लड़कों के मन में लड़कियों के लिए सम्मान पैदा करना। इसमें परिवार और समाज की अहम भूमिका हो सकती है।

उन्होंने कहा, “किसी भी इंसान के मानसिक विकास में उसके पारिवारिक माहौल का बड़ा योगदान होता है। वह किस माहौल में रह रहा है, फ्रेंड सर्कल कैसा है। उदाहरण के तौर पर बचपन में अगर कोई लड़का अपनी बहन या फिर महिला मित्र को मार रहा है, तो अगर उसी समय उसको रोक दिया जाए और बता दिया जाए कि आप लड़की पर हाथ नहीं उठा सकते, तो लड़के के मन में डर होता है और एक रिस्पेक्ट भी पैदा होती है। इस छोटे प्रयास का असर बाद में दिखता है। अगर बचपन से उन्हें रोका नहीं जाए तो धीरे-धीरे उनके मन से डर खत्म हो जाता है।”

उनका कहना है कि मेल डोमिनेंट सोसायटी में बच्चा घर में ही ऐसी चीजों को देखता है कि परिवार के अन्य सदस्य मां के साथ सही तरीके से व्यवहार नहीं कर रहे। इसका भी असर पड़ता है। फिल्मों का भी समाज पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा “हाल ही में कबीर सिंह और एनीमल जैसी मूवी आई थी, जिनमें महिलाओं के लिए रिस्पेक्ट नहीं था, उन पर हाथ भी उठाया गया था। मानसिक विकास किस दिशा में हो रहा है, बॉलीवुड भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है।”

परिवार के अलावा बढ़ती उम्र, खासकर किशोरावास्था में, दोस्तों का असर सबसे ज्यादा होता है। निशि कहती हैं, “अगर देखा जाए तो बच्चा पांचवीं या छठी क्लास तक मां-पिता से पूछ कर हर चीज करता है। सामान्य तौर पर उसके बाद वह अपने दोस्त और ग्रुप बनाता है। ऐसे समय पर उससे अभिभावक के तौर पर नहीं बल्कि दोस्त की तरह बात की जाए और समझाया जाए, तो बेहतर होगा। मां-पिता को चाहिए उससे प्यार से सब बात करें, उसे समझने की कोशिश करें।”

निशि ने स्कूल में सेक्स एजुकेशन की भी वकालत की ताकि लड़के शारीरिक अंतर के बावजूद लड़कियों को अपने बराबर मान-सम्मान दें। उन्होंने कहा, “स्कूलों में सेक्स एजुकेशन पढ़ाया जाना चाहिए। इस पर जो टैबू बना हुआ है, उसको खत्म करना चाहिए। बच्चों को बताना चाहिए कि लड़का और लड़की में सिर्फ शरीर की बनावट का अंतर है, महिला किसी दूसरी दुनिया से नहीं आई है।”

यह भी पढे़ं 👇

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026

उन्होंने कोलकाता की अभया के अपराधियों को जल्द और कड़ी सजा देने की जरूरत पर भी जोर दिया।

मीडिया में इन घटनाओं की कवरेज से पड़ने वाले असर के बारे में पूछे जाने पर निशि ने कहा, “मेरा मानना है कि मीडिया में ऐसी घटनाओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए। एक ह्यूमन साइकोलॉजी है कि अगर कोई काम छुपा कर हो रहा है और वही मीडिया में आ जाता है, तो इंसान का दिमाग इसको करने से रोकता है। जो लोग अपराध करने वाले हैं, वो रुक सकते हैं।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अनिल अंबानी पर सेबी का कहर, 4 घंटे में 3 कंपनियों के डूब गए 2126 करोड़ रुपए

Next Post

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Mohanjit Singh Rajindra Hospital Discharge

मोहणजीत सिंह अस्पताल से छुट्टी, बड़ा दावा किया!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
निर्भया

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार,

निर्भया

डिपॉजिट ग्रोथ को लेकर बेफिक्र SBI, चेयरमैन दिनेश खारा को म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री से नहीं दिख रही कोई चुनौती

निर्भया

एयर इंडिया पर 98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।