LIVE | ...
सोमवार, 1 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सत्येंद्र जैन जेल के बाॅथरूम में गिरे, एलएनजेपी आईसीयू में भर्ती

सत्येंद्र जैन जेल के बाॅथरूम में गिरे, एलएनजेपी आईसीयू में भर्ती

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • बाथरूम में गिरने से सत्येंद्र जैन के सिर में आई चोट, एक सप्ताह में दूसरी बार पहुंचे अस्पताल
  • इससे पहले भी जेल के बाथरूम में गिरने से सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में आई थी गंभीर चोट
  • जनता को अच्छा इलाज देने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सत्येंद्र जैन को एक तानाशाह मारने पर तुला है- अरविंद केजरीवाल
  • यह तानाशाह सिर्फ ‘मैं’ में ही जीता और सिर्फ खुद को ही देखता है, उसकी सोच सबको खत्म कर देने की है- अरविंद केजरीवाल
  • सत्येंद्र जैन को जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, भगवान उन्हें इन विपरित परिस्थितियों में लड़ने की शक्ति दें- अरविंद केजरीवाल
  • सत्येंद्र जैन ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और उन्हें एमआरआई के लिए एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती कराया गया है- सौरभ भारद्वाज
  • पिछले एक साल में सत्येंद्र जैन का 36 किलो वजह कम हुआ है और बहुत कमजोर हो गए हैं- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 25 मई (The News Air) दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गुरुवार को जेल के बाॅथरूम में गिर गए। उन्हें पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में एलएनजेपी के आईसीयू में लाया गया, जहां वह आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सत्येंद्र जैन आज सुबह जेल के बाथरूम में चक्कर आने की वजह से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट आई है। उनको सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है और एलएनजेपी के आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पिछले एक सप्ताह में तबीयत खराब होने पर उन्हें आज दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी वे जेल के बाथरूम में गिर गए थे और उनके रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। आम आदमी पार्टी ने सत्येंद्र जैन की इस हालत के लिए भाजपा की केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल में सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है, सबको ख़त्म कर देने की। वो सिर्फ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं। वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

.आम आदमी पार्टी का कहना है कि सत्येंद्र जैन वो शख्स हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश भर से आए सभी मरीजों का खुद खड़े होकर इलाज करवाया और आज उस नेक इंसान को एक अनपढ़ तानाशाह मारने पर तुला है। ईश्वर ऐसे तानाशाह को कभी माफ़ नहीं करेगा। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सत्येंद्र जैन के बारे में कई दिनों से परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। पिछले एक साल के अंदर उनका वजह करीब 36 किलोग्राम कम हुआ है। सोशल मीडिया पर मैंने उनकी तश्वीर देखी। उनकी वो तश्वीर काफी डराने वाली है। तश्वीर में वो काफी कमजोर दिख रहे हैं। उन्होंने कमर पर बेल्ट बाधी हुई हुई। कहा जा रहा है कि एक-दो बार पहले भी वो इस तरह से जेल के अंदर गिरे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि आज सुबह सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे। सुरक्षा कर्मियों ने उनके गिरने की जानकारी जेल प्रशासन को दी। इसके बाद उनको दीन दयाल उपाध्याय अस्ताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन के सिर में चोट आई है। एलएनजेपी में न्यूरो विभाग है। इसलिए एमआरआई के लिए उनको एलएनजेपी अस्पताल लेकर जाया गया है। वहां पर उनका अभी इलाज चल रहा है। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। कोरोना होने के बाद से उनको सांस लेने में दिक्कत रहती है। इसलिए वो रात में सोने के दौरान बीआईपीएपी मशीन लगाकर सोते हैं।

‘‘आप’’ नेताओं ने की सत्येंद्र जैन को जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

यह भी पढे़ं 👇

Plastic Currency India

Plastic Currency India में आएंगे प्लास्टिक नोट, RBI का बड़ा प्लान

सोमवार, 1 जून 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today सोने चांदी के रेट में बदलाव, जानें ताजा भाव

सोमवार, 1 जून 2026
Social Media Ban

Social Media Ban 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, बड़ा फैसला

सोमवार, 1 जून 2026
Punjab Himachal Border

Punjab Himachal Border Protest 55 जगहों पर धरना, एंट्री टैक्स विरोध

सोमवार, 1 जून 2026

आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ‘‘आप’’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सत्येंद्र जैन का स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा है कि जुर्म का अंत होगा। तानाशाह हटेगा। वक्त बदलेगा। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली की जनता को अच्छा स्वास्थ्य देने वाले शख़्स आज एक तानाशाह सरकार के ज़ुल्मों के खिलाफ जान की बाज़ी लगाकर संघर्ष कर रहा है। आज सत्येंद्र जैन के साथ ऐसा बर्ताव होने दिया गया, तो भविष्य में कोई आम आदमी देश सेवा का सपना नहीं देखेगा। सारा देश जैन साहब के लिए प्रार्थना कर रहा है। वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि मैं ईश्वर से सत्येद्र जैन जी के स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एक तानाशाह इस कदर जा सकता है, जनता सब देख रही है।

22 मई को भी तबीयत बिगड़ने पर लाया गया था अस्पताल

इससे पहले, बीते 22 मई को भी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जेल में तबीयत बिगड़ गई थी और उनको सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में उनका स्वास्थ्य चेकअप किया गया। इसके बाद छुट्टी दे दी गई थी। सत्येंद्र जैन को स्पाइनल इंजरी की गंभीर समस्या है। जेल के बाथरूम में गिरने के कारण उन्हें यह समस्या हुई है। बीते तीन मई 2023 को किए गए एक एमआरआई में उनके सभी इंटरवर्टेब्रल डिस्क में गिरावट का पता चला था और डॉक्टरों ने तत्काल रीढ़ की हड्डी/वर्टेब्रल सर्जरी और उचित पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल की सलाह दी है। इसके लिए सत्येंद्र जैन को जेल अधिकारियों द्वारा प्रतीक्षा सूची में 416 नंबर पर रखा गया है। उम्मीद है कि अगले 5 महीनों के बाद ही उनकी सर्जरी हो पाएगी। उन्हें रात को नींद भी नहीं आती है और गंभीर अवसाद में हैं।

स्वास्थ्य कारणों से सत्येंद्र जैन ने की है अंतरिम जमानत की अपील

1- सत्येंद्र जैन की पीठ के निचले हिस्से में तीव्र दर्द और संबंधित वर्टिगो है। वे स्लिप्ड डिस्क के कारण पीठ के निचले हिस्से में पुराने दर्द से पीड़ित है। दर्द उसके निचले अंगों तक फैल जाता है और लगातार झुनझुनी, सुन्नता और सनसनी की स्थिति में ले जाता है। उनके गर्दन में भी दर्द है जो उसके ऊपरी बांहों को प्रभावित करता है और उन्हें सिर को घूमने में दिक्कत होती है। उन्हें चलने में भी भारी परेशानी होती है।

2- दवाओं के साथ पिछले 10 महीने का कंजरर्वेटिव उपचार किया गया है। साथ ही फिजियोथेरेपी भी की गई है। उनकी एनेस्थीसिया के तहत 2 सर्जरी भी की गई हैं। फिर भी समस्या बनी रहती है और वे अपने पैरों में सुन्नता, दर्द और कमजोरी से जूझ रहे हैं। 58 वर्षीय सत्येंद्र जैन को बार-बार होने वाले दर्द के कारण चलने में भी कठिनाई होती है।

3- 03 मई 2023 को सत्येंद्र जैन की एमआरआई हुई थी। इसकी रिपोर्ट उनके सभी इंटरवर्टेब्रल डिस्क में अवनति को दर्शाता है। इसलिए उन्हें तत्काल स्पाइनल/वर्टेब्रल सर्जरी और उचित पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल की आवश्यकता है। उनको प्रतीक्षा सूची में नंबर 416 के रूप में रखा गया है। उम्मीद की जाती है कि अगर वे हिरासत में रहते हैं, तो अगले 5 महीनों के बाद ही उनकी सर्जरी हो पाएगी। इसके अलावा, उनको उच्च प्रोटीन आहार और पर्याप्त धूप में रहने की भी सिफारिश की गई है। जब तक कि वे जेल में है, तब तक यह संभव नहीं है।

4- सत्येंद्र जैन स्लीप एपनिया से पीड़ित हैं। जिसका अर्थ है कि सोते समय उनकी सांस अक्सर रुक जाती है। यह एक बहुत ही गंभीर स्थिति है जो मौत का कारण बन सकती है। उनको बीआईपीएपी मशीन की मदद से सोना पड़ता है, जो लगातार उसके फेफड़ों में हवा भरती है।

5- सत्येंद्र जैन पिछले साल कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार हो गए थे और पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस से पीड़ित है। इसलिए वे सांस की दिक्कत से पीड़ित हैं। यह और भी खतरनाक है, क्योंकि वे पहले से ही स्लीप एपनिया से पीड़ित हैं।

6- सत्येंद्र जैन का वजह घटना बेहद चिंताजनक है। उनका जेल में पिछले एक साल के दौरान 35 किलो वजन कम हो गया है। वे मस्कुलर एट्रोफी से भी पीड़ित है।ं इसलिए उनके शरीर में ताकत और मांस दोनों कम होती जा रही है।

7- सत्येंद्र जैन भारी अवसाद में हैं। उनको जेल में डिप्रेशन का पता चला, जिसके बाद उनको दवा और थेरेपी दी गई है। वे पहले ही 3 थेरेपी सेशन से गुजर चुके हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Satyendar Jain Health: DDU में बिगड़ी सत्येंद्र जैन की हालत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर पूर्व मंत्री, LNJP हॉस्पिटल किये गए शिफ्ट

Next Post

Pawar’s Support to Kejriwal: केजरीवाल की खातिर केंद्र सरकार से टक्कर लेंगे NCP प्रमुख शरद पवार, प्रेस कांफ्रेंस में कह दी ये बड़ी बात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Plastic Currency India

Plastic Currency India में आएंगे प्लास्टिक नोट, RBI का बड़ा प्लान

सोमवार, 1 जून 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today सोने चांदी के रेट में बदलाव, जानें ताजा भाव

सोमवार, 1 जून 2026
Social Media Ban

Social Media Ban 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, बड़ा फैसला

सोमवार, 1 जून 2026
Punjab Himachal Border

Punjab Himachal Border Protest 55 जगहों पर धरना, एंट्री टैक्स विरोध

सोमवार, 1 जून 2026
Makhu Murder

Firozpur Makhu Murder दिन दहाड़े किराना स्टोर मालिक की हत्या, दहशत

सोमवार, 1 जून 2026
Abhijeet Dipke

Cockroach Janta Party फाउंडर अभिजीत 6 जून को भारत आएंगे, बड़ा एलान

सोमवार, 1 जून 2026
Next Post
Pawar's Support to Kejriwal | केजरीवाल की खातिर केंद्र सरकार से टक्कर लेंगे NCP प्रमुख शरद पवार, प्रेस कांफ्रेंस में कह दी ये बड़ी बात

Pawar's Support to Kejriwal: केजरीवाल की खातिर केंद्र सरकार से टक्कर लेंगे NCP प्रमुख शरद पवार, प्रेस कांफ्रेंस में कह दी ये बड़ी बात

Vivo Y78

Vivo Y78m, Y36 फोन Google Play Console पर लिस्ट, दिखे ये स्पेसिफिकेशन!

OnePlus 12 : 100W चार्जिंग, ‘धांसू’ कैमरा के साथ आएगा वनप्‍लस का नया फ्लैगशिप, जानें कब लॉन्‍च होगा फोन

OnePlus 12 : 100W चार्जिंग, ‘धांसू’ कैमरा के साथ आएगा वनप्‍लस का नया फ्लैगशिप, जानें कब लॉन्‍च होगा फोन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।