शनिवार, 25 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - टेक्नोलॉजी - Samsung Galaxy Tab S9 Series Launched: 14.6 इंच डिस्‍प्‍ले, 16GB रैम, 11200mAh बैटरी से लैस हैं नए टैबलेट

Samsung Galaxy Tab S9 Series Launched: 14.6 इंच डिस्‍प्‍ले, 16GB रैम, 11200mAh बैटरी से लैस हैं नए टैबलेट

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 26 जुलाई 2023
in टेक्नोलॉजी
A A
0
Samsung Galaxy Tab S9 Series Launched: 14.6 इंच डिस्‍प्‍ले, 16GB रैम, 11200mAh बैटरी से लैस हैं नए टैबलेट
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare
‘गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड 2023 इवेंट’ में सैमसंग ने अपनी नई टैबलेट सीरीज को लॉन्‍च कर दिया है। Samsung Galaxy Tab S9, Galaxy Tab S9+ और Galaxy Tab S9 Ultra को पेश किया गया है। यह पिछले साल फरवरी में लॉन्‍च की गई Galaxy Tab S8 सीरीज की सक्‍सेसर है। सैमसंग के नए टैबलेट अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर चलते हैं और पानी व धूल से सुरक्षा देने वाली IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। नई सीरीज का बेस मॉडल Tab S9 है, जिसमें 11 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। बाकी दोनों मॉडलों में क्रमश: 12.4 इंच और 14.6 इंच का डिस्प्ले है। S पेन भी इनके साथ बंडल किया गया है।तीनों मॉडल बेज और ग्रेफाइट शेड में पेश किए गए हैं। Tab S9 को 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB + 256GB वेरिएंट में लाया गया है। Tab S9+ को 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। Galaxy Tab S9 Ultra को 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+1TB वेरिएंट्स में लाया गया है।

Galaxy Tab S9 सीरीज के लिए सैमसंग ने कई एक्‍सेसरीज जैसे- बुक कवर कीबोर्ड, बुक कवर कीबोर्ड स्लिम, स्मार्ट बुक कवर, आउटडोर कवर, नोटपेपर स्क्रीन और प्राइवेसी स्क्रीन को भी पेश किया है।

Samsung Galaxy Tab S9 के स्पेसिफिकेशन

Tab S9 एंड्रॉयड ओएस 13 पर चलता है, जिसमें कंपनी के वन यूआई टैब की लेयर है। Tab S9 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग ने इस टैब को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर की ताकत दी है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम जोड़ी गई है।

Tab S9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। एलईडी फ्लैश भी दिया गया ह। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है।

galaxy

Tab S9 में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से (1TB तक) तक बढ़ाया जा सकता है। यह 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस से लैस है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Tab S9 सीरीज के सभी मॉडलों में क्वाड स्टीरियो स्पीकर हैं, जिनमें AKG का साउंड और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है। तीनों मॉडलों में Knox सिक्‍योरिटी दी गई है। सैमसंग ने DeX मोड में भी सुधार किया है, जिसके जरिए टैब और विंडो मोड में स्विच किया जाताा है। ये टैब S पेन सपोर्ट के साथ आते हैं और IP68 रेटिंग से लैस हैं।

Tab S9 में 8,400mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 498 ग्राम और 5जी वेरिएंट का वजन 500 ग्राम है।

Samsung Galaxy Tab S9+ स्पेसिफिकेशन

Tab S9+ के सॉफ्टवेयर स्‍पेसिफ‍िकेशन Tab S9 जैसे ही हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.4 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। यह टैब भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है और 12 जीबी तक रैम दी गई है।

यह भी पढे़ं 👇

India Online Gaming Rules 2026

India Online Gaming Rules 2026: 1 मई से Real Money Games पर बैन!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Online Gaming Rules

Online Gaming Rules India: 1 मई से बड़ा बदलाव, नए नियम लागू

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
AI Gaming Generator

AI Gaming Generator से अब घर बैठे बनाएं गेम, जानें पूरा तरीका

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
moto edge 70 pro

Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और बड़ा धमाका

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

Tab S9+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जहां 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 12  मेगापिक्सल का है।

galaxy

इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह टैब 5G, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें है।

Tab S9+ में 10,090mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 581 ग्राम और 5G वेरिएंट का वजन 586 ग्राम है।

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Tab S9 Ultra भी एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड वन यूआई पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 14.6 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। इस टैब में भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 16GB तक रैम दी गई है।

Tab S9 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं जो पंच होल के अंदर हैं।

Tab S9 Ultra में 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है। यह 5जी, एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई डायरेक्ट ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें है। गैलेक्सी टैब S9 अल्ट्रा में 11,200mAh की बैटरी है। इसके वाई-फाई वेरिएंट का वजन 732 ग्राम और 5जी मॉडल का वजन 737 ग्राम है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Udupi Video Case:उडुपी गर्ल्स कॉलेज टॉयलट रिकॉर्डिंग मामले में कॉलेज प्रशासन और 3 छात्राओं के खिलाफ…

Next Post

IND vs WI: पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, रोहित के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Online Gaming Rules 2026

India Online Gaming Rules 2026: 1 मई से Real Money Games पर बैन!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Online Gaming Rules

Online Gaming Rules India: 1 मई से बड़ा बदलाव, नए नियम लागू

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
AI Gaming Generator

AI Gaming Generator से अब घर बैठे बनाएं गेम, जानें पूरा तरीका

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
moto edge 70 pro

Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और बड़ा धमाका

बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Digital Loan App Scam

Digital Loan App Scam: 14,000 के लोन पर हजारों की वसूली, युवा आत्महत्या को मजबूर

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
IND vs WI: पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, रोहित के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपन

IND vs WI: पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, रोहित के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपन

पिच में अपना जादू दिखाने के बाद फिल्म के ग्राउंड पर एक्टिंग करते नजर आएंगें MS Dhoni ! पत्नी साक्षी ने किया बड़ा खुलासा

पिच में अपना जादू दिखाने के बाद फिल्म के ग्राउंड पर एक्टिंग करते नजर आएंगें MS Dhoni ! पत्नी साक्षी ने...

Sidhu Moose Wala Murder Case

Sidhu Moose Wala Murder Case: NIA ने जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई के मुख्य सहयोगी को...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।