LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पानीपत के पेपर सॉल्वर मामले में खुलासा: समालखा की महिला कॉन्स्टेबल और उसके पति का भी…

पानीपत के पेपर सॉल्वर मामले में खुलासा: समालखा की महिला कॉन्स्टेबल और उसके पति का भी…

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब, राष्ट्रीय
A A
0
the news air

पानीपत के पेपर सॉल्वर मामले में खुलासा: समालखा की महिला

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पानीपत (The News Air) हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में स्थित एक होटल से पकड़े गए 5 पेपर सॉल्वर के तार हरियाणा पुलिस से भी जुड़े हैं। दरअसल, समालखा से 383 किलोमीटर दूर चल रही केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की TGT भर्ती परीक्षा को समालखा थाने में तैनात महिला कॉन्स्टेबल और उसके पति के शह पर टेन स्पून ढाबा से करवाया जा रहा था।

पति का कंप्यूटर नहीं खुल सका था

SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि समालखा की एक महिला कॉन्स्टेबल और उसके पति ने भी सॉल्वर गैंग से सेटिंग की हुई थी। दोनों ने 14 फरवरी को पहली शिफ्ट में TGT (गणित) की परीक्षा दी थी। कॉन्स्टेबल का कंप्यूटर तो सॉल्वर ने रिमोट पर ले लिया था, पर उसके पति का कंप्यूटर नहीं खुल सका।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद शाम 4 बजे पुलिस ने समालखा के टेन स्पून ढाबे के कमरा नंबर- 102 से 5 सॉल्वर गिरफ्तार किए। उस समय सॉल्वर TGT संस्कृत, फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन का प्रश्न पत्र हल कर रहे थे।

यह भी पढे़ं 👇

Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Air India

Air India के दो और पायलट Drug Test में फेल, Phuket हादसे के बाद सख्ती

सोमवार, 17 अगस्त 2026
दिल्ली सीएम

BJP President की नई टीम: मनप्रीत बादल, स्मृति, वसुंधरा राजे शामिल

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आरोपी महिला कॉन्स्टेबल और उसका पति फरार

पति-पत्नी के अलावा हरियाणा के चार और लोगों का पेपर भी यहीं से सॉल्व किया गया है। मास्टरमाइंड आरोपी कपिल ने कबूला है कि जुलाई व अक्टूबर 2022 में UGT नेट की परीक्षा में 15 लोगों के पेपर कराए थे। SP ने बताया कि कपिल ही सॉल्वर को ढूंढता था। यह पूरा गैंग है। इसमें 20 से 25 लोगों की टीम है।

इसमें समालखा के एक-दो लोग भी शामिल हैं। KVS TGT में कितने लोगों की परीक्षा दिलाई गई, इसकी भी जांच होगी। आरोपी किस ऐप के जरिए परीक्षा सेंटर का कंप्यूटर खोलते थे, यह भी जांच की जाएगी। फिलहाल पेपर सॉल्वर के पकड़े जाने के बाद आरोपी दंपति फरार हो गए हैं।

प्रत्येक सेंटर पर 8-10 डमी सिस्टम और CPU

पकड़े गए आरोपियों से खुलासा हुआ कि प्रत्येक सेंटर पर 8-10 डमी सिस्टम और CPU होते हैं। इन्हीं में छेड़छाड़ के बाद इसे उन अभ्यर्थियों को दिया जाता है, जिनसे सौदा हुआ होता है। CPU में जब छेड़छाड़ कर दी जाती है, तब यह प्रॉक्सी सर्वर पर काम करता है।

रेलवे में क्लर्क था मास्टरमाइंड कपिल

आरोपियों में 3 हिसार, एक भिवानी और एक पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने कमरे से 17 लैपटॉप बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने पेपर सॉल्व के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 10 से 12 लाख रुपए में डील की थी।

खांडाखेड़ी का कपिल मास्टरमाइंड है। वह अगस्त 2020 में PTI की परीक्षा में हुई धांधली में भी पकड़ा गया था। मार्च 2021 जेल से जमानत पर छूटा। उसके बाद फिर उसी धंधे में लग गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कपिल के अलावा हिसार के हरिकेश, अमृतसर के मनचौर को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। भिवानी के आनंद, हिसार के प्रदीप को जेल भेजा है।

अमृतसर में प्लान, कपिल को मनबीर ने बताया था- मेरी लैब में परीक्षा होगी

पूछताछ में पता चला है कि कपिल तीन-चार माह पहले अमृतसर में दरबार साहिब गया था। उसी दौरान मनवीर से मुलाकात हुई। मनवीर ने बताया कि मेरी लैब में KVS की TGT भर्ती का पेपर होना है।

इसके बाद अभ्यर्थियों से सेटिंग कर पेपर सॉल्व कराने का प्लान बना। हरिकेश फिर आनंद व प्रदीप को शामिल किया। अमृतसर की जिस लैब में परीक्षा थी, उसमें हरियाणा के परीक्षार्थी थे। जिस अभ्यर्थी की जिस लैब से सेटिंग होती है, वह वही सेंटर चुनता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Asaduddin Owaisi: AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार एवं रविवार को राजस्थान में…

Next Post

झगड़ा भूल राखी सावंत की पक्की सहेली बनी शर्लिन चोपड़ा, बोलीं- इनका राजकुमार दुनिया का महंगा ठग…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Air India

Air India के दो और पायलट Drug Test में फेल, Phuket हादसे के बाद सख्ती

सोमवार, 17 अगस्त 2026
दिल्ली सीएम

BJP President की नई टीम: मनप्रीत बादल, स्मृति, वसुंधरा राजे शामिल

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Punjab Police Transfers

Punjab Police Transfers: पंजाब में 12 IPS और 112 PPS अधिकारियों के तबादले

सोमवार, 17 अगस्त 2026
ED Raid in Punjab

ED Raid in Punjab: IAS अफसर कंवलप्रीत कौर बराड़ को 18 अगस्त को तलब

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
the news air

झगड़ा भूल राखी सावंत की पक्की सहेली बनी शर्लिन चोपड़ा, बोलीं- इनका राजकुमार दुनिया का महंगा ठग...

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- मेरी हत्या की हो रही साजिश

Pakistan India Relation

पाकिस्तानी क्यों बनना चाहते हैं भारत का हिस्सा? लगा रहे हैं पाक मुर्दाबाद के नारे, जानिए मामला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।