तरनतारन, 20 मार्च (कुमार): शिरोमणी अकाली दल को पटटी हलके में उस समय बहुत बढ़ावा मिला जब अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में सैंकड़ों सरपंच, पंच और जिला परिषद, ब्लाॅक समिति के मैंबर पार्टी में शामिल हो गए।
शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने वालों में शेरों के सरपंच अवतार सिंह बिल्ला,जिला परिषद मैंबर दर्शन कौर और रमनदीप कौर के अलावा अन्य सैंकड़ों चुने हुए सदस्य अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए
शिरोमणी अकाली दल की पाॅलिसियों और कार्यक्रमों में भरोसा दिखाने के लिए नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ इतने कम समय में हजारों लोगों का इकटठा होने यह यह पता चलता है कि लोगों में क्षेत्रीय पार्टी के प्रति कितना उत्साह है।’’
सरदार बादल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल बाॅर्डर इलाकों के विकास के लिए वचनबद्ध है । उन्होने कहा,‘‘ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बाॅर्डर क्षेत्रों के लिए कुछ भी करने में नाकाम रही है।’’ उन्होने कहा कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद सीमावर्ती इलाकों के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज लाएगी। उन्होने यह भी घोषणा की कि अकाली दल पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कंटीले तार की बाड़ के पार जमीन पर खेती करने वाले किसानों के लिए मुआवजे में बढ़ोतरी करेगा।






