LIVE | ...
बुधवार, 10 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - रोहित ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे

रोहित ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, खेल, राष्ट्रीय
A A
0
टीम इंडिया
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 नई दिल्ली,11 अक्टूबर (The News Air): टीम इंडिया अगले महीने टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. नवंबर से शुरू होने वाले इस दौरे से पहले एक बड़ी खबर आई है. माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज के पहले या दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि रोहित ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई को ये जानकारी दी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के दूसरी बार पिता बनने की खबरें वायरल हुई थीं. ऐसे में माना जा रहा है कि शायद इसी वजह से रोहित एक टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं.

373599

375277

यह भी पढे़ं 👇

Mahabhoj Novel Analysis

महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

बुधवार, 10 जून 2026
ATM

ATM में Cash खत्म? SBI पर ₹100 करोड़ का गंभीर आरोप

बुधवार, 10 जून 2026
Balirajgarh Archaeological Excavation

बलिराजगढ़: रामायण काल का सबसे बड़ा सबूत?

बुधवार, 10 जून 2026
Financial Union Territor

क्या Mumbai बनेगा India का पहला Financial Union Territory?

बुधवार, 10 जून 2026

टीम इंडिया जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ एक्शन में

बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में हराने के बाद टीम इंडिया जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ एक्शन में दिखेगी. 16 अक्टूबर से ये टेस्ट सीरीज शुरू होगी और 3 मैच इसमें खेले जाएंगे. ये सीरीज भारत में ही खेली जाएगी और इसका इंतजार हर किसी को है लेकिन सबसे ज्यादा बेसब्री बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने की है, जहां भारत ने लगातार पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरों पर सीरीज जीती है. इस बार सीरीज में 4 के बजाए 5 टेस्ट खेले जाने हैं लेकिन इसमें से एक मैच में टीम इंडिया को अपने स्टार कप्तान के बिना ही उतरना पड़ सकता है.

376520

रोहित पहले या दूसरे टेस्ट मैच से बाहर बैठ सकते है

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय कप्तान ने बीसीसीआई को इस बारे में बताया है. सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा. ऐसे में रोहित पहले या दूसरे टेस्ट मैच से बाहर बैठ सकते हैं. रिपोर्ट में एक बीसीसीआई सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिलहाल इसको लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. सूत्र ने कहा कि भारतीय कप्तान ने बोर्ड को अपनी स्थिति के बारे में बताया है और कहा है कि जरूरी निजी कारण से उन्हें किसी एक टेस्ट से बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि ये भी कहा गया है कि अगर ये निजी मामला टेस्ट सीरीज से पहले ही सुलझ जाता है तो वो सभी 5 टेस्ट मैच खेल सकते हैं. सूत्र ने कहा कि अगले कुछ दिनों में बोर्ड को इस बारे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

375322

पिता बनने के कारण रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर बैठ सकते है

ये निजी वजह क्या है, ये तो रिपोर्ट में फिलहाल साफ नहीं है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरों और पोस्ट में रोहित शर्मा के फैंस ने दावा किया था कि भारतीय कप्तान की पत्नी रितिका सजदेह प्रेग्नेंट हैं और रोहित जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. हालांकि सोशल मीडिया की इन पोस्ट में ये दावा किया गया है कि दूसरी बार पिता बनने के कारण रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर बैठ सकते हैं लेकिन अब ताजा रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया सीरीज की शुरुआत का जिक्र है. असली वजह क्या है, ये कुछ वक्त बाद ही पता चलेगा.

376059

पहले टेस्ट मैच के बाद विराट वापस लौट आए

वैसे भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था. टीम इंडिया ने 2020-21 में कोरोनावायरस महामारी के दौर में ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था. उस वक्त टीम के कप्तान विराट कोहली थे. तब एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद विराट वापस लौट आए थे क्योंकि वो पहली बार पिता बनने वाले थे. इसके चलते वो सीरीज के बचे हुए 3 मैच नहीं खेल पाए थे.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चुनाव से पहले OBC, आदिवासी-अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने चले बड़े दांव

Next Post

इन कर्मचारियों के खिलाफ सरकार लेंगी बड़ा ऐक्‍शन, जा सकती है नौकरी; क्या आदेश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mahabhoj Novel Analysis

महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

बुधवार, 10 जून 2026
ATM

ATM में Cash खत्म? SBI पर ₹100 करोड़ का गंभीर आरोप

बुधवार, 10 जून 2026
Balirajgarh Archaeological Excavation

बलिराजगढ़: रामायण काल का सबसे बड़ा सबूत?

बुधवार, 10 जून 2026
Financial Union Territor

क्या Mumbai बनेगा India का पहला Financial Union Territory?

बुधवार, 10 जून 2026
UP Exports 2 Lakh Crore

UP ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: Export ₹2 Lakh Crore पार

बुधवार, 10 जून 2026
Oil Tanker

अमेरिकी वारप्लेन ने Oil Tanker पर किया हमला, 24 भारतीयों की जान खतरे में

बुधवार, 10 जून 2026
Next Post
cliQ India Hindi

इन कर्मचारियों के खिलाफ सरकार लेंगी बड़ा ऐक्‍शन, जा सकती है नौकरी; क्या आदेश

CM-Bhagwant-Mann

लोगों को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता : मान

टीम इंडिया

जुड़वा बहनों को चाहिए एक ही बॉयफ्रेंड, पढ़ें इनकी अनोखी लव स्टोरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।