LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली में महिला सम्मान राशि योजना का पंजीकरण शुरू, केजरीवाल ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात!”

दिल्ली में महिला सम्मान राशि योजना का पंजीकरण शुरू, केजरीवाल ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात!”

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 23 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (The News Air): दिल्लीवालों को बधाई। सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का आगाज हो गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद सीएम आतिशी के साथ नई दिल्ली विधानसभा के ईस्ट किदवई नगर की साउथ मार्केट में पहुंचे और कई महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करके इसकी शुरुआत की। इस दौरान कुछ महिलाओं के पास वोटर आईडी कार्ड तो था, लेकिन उनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं था। अरविंद केजरीवाल ने इनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का भरोसा दिया, ताकि योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने दिल्ली की सभी माताओं-बहनों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपना वोट चेक कर लें। इस योजना का लाभ लेने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही महिला सम्मान योजना के लिए बजट में प्रावधान के दिया है।

सोमवार को दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ नई दिल्ली विधानसभा के ईस्ट किदवई नगर की साउथ मार्केट पहुंचे। यहां से उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की। अरविंद केजरीवाल ने खुद कई महिलाओं के रजिस्ट्रेशन किए। उन्होंने रजिस्ट्री के लिए जरूरी वोटर आईडी कार्ड लेकर पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी वोटर लिस्ट से मिलान किया। जिन महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में था, उनका हाथों हाथ रजिस्ट्रेशन कर दिया गया, जबकि जिन महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका, क्योंकि महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला को दिल्ली का निवासी और वोटर लिस्ट में उसका नाम होना जरूरी है। हालांकि ऐसी महिलाओं को अरविंद केजरीवाल ने भरोसा दिया कि वह उनका वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा देंगे।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से पूरी दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। महिला सम्मान योजना के तहत हर रजिस्ट्रेशन करने वाली महिला को 2100-2100 रुपए हर महीने दिए जाएंगे और संजीवनी योजना में रजिस्ट्रेशन करने वाले 60 साल से ऊपर के लोगों का पूरा इलाज का खर्चा सरकार देगी, चाहे उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में हो या सरकारी अस्पताल में हो। नई दिल्ली विधानसभा में मैंने खुद और आतिशी ने इन योजनाओं के रजिस्ट्रेशन का आरंभ किया। मैंने और आतिशी ने कई महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया। महिलाओं के लिए एक पीला कार्ड है, जिसे सब संभालकर रखें।

यह भी पढे़ं 👇

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों ने पहले ही इसका प्रावधान बजट में किया हुआ है। दिल्ली बीजेपी झूठ बोल रही है और वह लोगों को बहका रही है। जब मैंने 2015 में कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो बिजली मुफ्त करूंगा। तब भी भाजपा वाले यही बात बोलते थे। लेकिन मैंने बिजली मुफ्त की। 2015 में मैंने कहा था कि पानी मुफ्त करूंगा तो भाजपा वाले गालियां देते थे। मैंने पानी मुफ्त किया। महिलाओं की बसों में यात्रा मुफ्त की। ऐसे ही जब मैं कह रहा हूं कि महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दूंगा, तो 2100 रुपए देंगे। कहीं से भी बजट लाएं। आप चिंता मत करो। वह मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं रजिस्ट्रेशन कराएं, चुनाव के बाद सबके खाते में 2100-2100 रुपए आएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज नई दिल्ली विधानसभा में कुछ महिलाओं का ख़ुद रजिस्ट्रेशन करके आतिशी जी के साथ महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया। एक अन्य ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज जब हम ‘महिला सम्मान योजना’ का रजिस्ट्रेशन शुरू करने गए तो एक बहन ने मुझे बताया कि किसी ने उनका वोट कटवा दिया। हम उनका वोट फिर से बनवा देंगे। लेकिन मैं दिल्ली की अपनी सभी माताओं बहनों से कहना चाहता हूँ कि आप सभी अपना वोट चेक कर लें। हर महीने 2100 लेने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना ज़रूरी है।

उधर, दिल्ली की सीएन आतिशी ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में ‘महिला सम्मान योजना’ के रजिस्ट्रेशन के साथ महिला सशक्तिकरण के एक नए दौर की शुरुआत हो रही है। आज अरविंद केजरीवाल के साथ इस योजना के शुरुआती लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया। दिल्ली में अब हमारी बहनों-बेटियों को अपने छोटे-छोटे ख़र्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी की इस योजना से हर महीने उनके खाते में ₹2100 आयेंगे।

महिलाओं ने कहा, आप हमारे लिए बहुत सोचते हैं : महिला सम्मान राशि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल का लोगों ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाए। महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि आप हमारे लिए बहुत सोचते हैं। आपने बहुत काम किए हैं और हमें उम्मीद है कि आप आगे भी काम करेंगे।

वोटर कार्ड था, लेकिन वोटर लिस्ट से नाम था गायब : रजिस्ट्रेशन के दौरान कई ऐसे भी केस मिले, जिसमें महिला के पास उसका वोटर आईडी कार्ड था लेकिन वोटर लिस्ट से उसका नाम गायब मिला। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालों ने इनका वोट कटवा दिया। इनके पास वोटर कार्ड है और भाजपा वाले बोलते हैं कि ये रोहिंग्या हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने महिला को भरोसा दिलाया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा देंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 119 युवाओं को रोजगार मेला में दिए नियुक्ति पत्र!”

Next Post

अब फेल होने पर नहीं मिलेगा प्रमोशन! सरकार ने खत्म की No Detention Policy, क्लास 5 और 8 में सख्त नियम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
No Detention Policy

अब फेल होने पर नहीं मिलेगा प्रमोशन! सरकार ने खत्म की No Detention Policy, क्लास 5 और 8 में सख्त नियम

crime

पंजाब में बड़ा आतंकी मुठभेड़! के.ज़ेड.एफ. मॉड्यूल के तीन सदस्यों को किया ढेर, जानें क्या है पूरा मामला

Sheikh Haseena

बांग्लादेश ने Sheikh Haseena के प्रत्यर्पण की मांग की, भारत को भेजा पत्र! जानें क्या हैं बड़े आरोप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।