LIVE | ...
गुरूवार, 23 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Iran: राष्ट्रपति पद के चुनाव में सुधारवादी मसूद पेजेशकियान की जीत, कट्टरपंथी जलीली को हराया

Iran: राष्ट्रपति पद के चुनाव में सुधारवादी मसूद पेजेशकियान की जीत, कट्टरपंथी जलीली को हराया

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
A A
0
मसूद पेजेशकियान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मसूद पेजेशकियान पेशे से डॉक्टर हैं और वह ईरान की तबरीज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रमुख रहे हैं। साल 1994 में एक कार हादसे में मसूद पेजेशकियान की पत्नी और बेटी की मौत हो गई थी।

ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। नतीजों के अनुसार, सुधारवादी मसूद पेजेशकियान ने जीत हासिल की है, उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हराया। पेजेशकियान ने अपने चुनाव अभियान के दौरान ईरान के शिया धर्मतंत्र में कोई आमूलचूल परिवर्तन नहीं करने का वादा किया था और माना कि देश के सभी मामलों में अंतिम मध्यस्थ सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ही होंगे। हालांकि पेजेशकियान की राह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है और उन्हें सुधारवादी कदमों के लिए सरकार में मौजूद कट्टरपंथी नेताओं की चुनौती से पार पाने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ सकता है।

यह भी पढे़ं 👇

history

23 जुलाई का इतिहास: जब बने One Direction, Amy Winehouse की मौत और Boris Johnson बने PM

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
IMD

IMD Weather Alert: गुजरात में 42 सेमी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 23 July 2026

Breaking News Live Updates 23 July 2026: Big Breaking, हर पल की सबसे बड़ी खबर

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
 Aaj Ka Rashifal 23 July 2026

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा गुरुवार

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
पहले चरण के चुनाव में नहीं मिला था किसी उम्मीदवार को बहुमत

ईरान में 5 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे चरण का मतदान हुआ, जिसमें करीब तीन करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। नतीजों में पेजेशकियान ने सईद जलीली को 30 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। ईरानी मीडिया के अनुसार, पेजेशकियान को चुनाव में 1.64 करोड़ वोट मिले, वहीं जलीली को 1.36 लोगों ने वोट किया। मसूद पेजेशकियान ईरान के नौंवे राष्ट्रपति हैं। ईरान में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की बीती 19 मई को एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी।

इसके बाद ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए। 28 मई को हुई पहले चरण की वोटिंग में किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला। इसके बाद करीब 42 फीसदी वोट पाने वाले पेजेशकियान और 38 फीसदी वोट पाने वाले सईद जलीली के बीच दूसरे चरण का चुनाव हुआ। ईरान के संविधान के अनुसार, अगर पहले चरण के चुनाव में किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला तो शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच दूसरे चरण का चुनाव होता है।

कौन हैं मसूद पेजेशकियान

29 सितंबर 1954 को जन्में मसूद पेजेशकियान पेशे से डॉक्टर हैं और वह ईरान की तबरीज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रमुख रहे हैं। साल 1994 में एक कार हादसे में मसूद पेजेशकियान की पत्नी और बेटी की मौत हो गई थी। पेजेशकियान साल 1997 में ईरान के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। मसूद पेजेशकियान ने साल 2011 में पहली बार ईरान के राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन किया था, लेकिन बाद में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। पेजेशकियान की पहचान एक उदारवादी नेता की है और वह पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी के करीबी माने जाते हैं। पेजेशकियान को हिजाब के सख्त कानून का विरोधी माना जाता है।

मसूद पेजेशकियान पश्चिमी देशों के साथ संपर्क बनाए जाने के पक्षधर हैं और वह ईरान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स का सदस्य बनाए जाने के पक्ष में हैं। ईरान साल 2019  से एफएटीएफ में ब्लैकलिस्ट है। इसके चलते ही आईएमएफ और अन्य वैश्विक वित्तीय संस्थाएं ईरान की आर्थिक मदद नहीं करती हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी की एतिहासिक जीत, लेकिन वोट शेयर में क्यों इजाफा नहीं?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

23 जुलाई का इतिहास: जब बने One Direction, Amy Winehouse की मौत और Boris Johnson बने PM

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
IMD

IMD Weather Alert: गुजरात में 42 सेमी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 23 July 2026

Breaking News Live Updates 23 July 2026: Big Breaking, हर पल की सबसे बड़ी खबर

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
 Aaj Ka Rashifal 23 July 2026

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा गुरुवार

गुरूवार, 23 जुलाई 2026
Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
लेबर पार्टी

ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी की एतिहासिक जीत, लेकिन वोट शेयर में क्यों इजाफा नहीं?

NIA

आतंकी संगठनों में युवकों को कर रहा था भर्ती, एनआईए ने यूएपीए के तहत आरोप पत्र दाखिल किया

लेबर पार्टी

Amarnath Yatra 2024: जम्मू से 5,800 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।