LIVE | ...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शनिवार को 123वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। PM नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक वीडियो पोस्ट किया। PM मोदी ने कैप्शन में लिखा, “अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शनिवार को 123वीं जयंती है
  • इस मौके पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
  • PM मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक वीडियो पोस्ट किया
अमित शाह ने किया नमन

pm modi6

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। देश की एकता व अखंडता के लिए संघर्ष करने की जब-जब बात आएगी, डॉ मुखर्जी जी जरूर याद आएंगे। चाहे बंगाल को देश का हिस्सा बनाये रखने के लिए उनका संघर्ष हो या एक निशान, एक प्रधान, एक विधान के संकल्प के साथ जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देना हो, देश की अखंडता के उनके अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। जनसंघ की स्थापना से देश को वैचारिक विकल्प प्रदान करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी राष्ट्रप्रथम के पथ पर चिरकाल तक दिग्दर्शक रहेंगे।”

यह भी पढे़ं 👇

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
जेपी नड्डा ने भी दी श्रद्धांजलि

इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र के वैभव और सम्प्रभुता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिए। कश्मीर हो या बंगाल, अखंडता के लिए उनके बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन करता हूं। मां भारती के अमर सपूत डॉ. मुखर्जी जी के संघर्ष, समर्पण व देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में विराट योगदान सदैव हमें मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।” बता दें कि डॉ. मुखर्जी को एक ही देश में दो झंडे और दो निशान स्वीकार नहीं थे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने की शुरुआत सबसे पहले उन्होंने ही की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi Liquor Policy: पूर्व डिप्‍टी CM मनीष सिसोदिया को राहत नहीं,

Next Post

Iran: राष्ट्रपति पद के चुनाव में सुधारवादी मसूद पेजेशकियान की जीत, कट्टरपंथी जलीली को हराया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Gandhi Jayanti Gen Z

Gandhi Jayanti Gen Z: आपके 2 करोड़ फॉलोअर्स, गांधी का जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
SC ST Act Public View

SC ST Act Public View: फेसबुक कमेंट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
मसूद पेजेशकियान

Iran: राष्ट्रपति पद के चुनाव में सुधारवादी मसूद पेजेशकियान की जीत, कट्टरपंथी जलीली को हराया

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी की एतिहासिक जीत, लेकिन वोट शेयर में क्यों इजाफा नहीं?

NIA

आतंकी संगठनों में युवकों को कर रहा था भर्ती, एनआईए ने यूएपीए के तहत आरोप पत्र दाखिल किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।