LIVE | ...
सोमवार, 7 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 18,944 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को किया जाएगा अपग्रेड

वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 18,944 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को किया जाएगा अपग्रेड

पंजाब द्वारा परिवर्तनशील ग्रामीण सड़क विकास पहल की शुरुआत; वित्त मंत्री चीमा ने कहा – त्वरित कार्रवाई 'आप' सरकार की वादों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 5 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harpal Singh Cheema
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 5 अप्रैल (The News Air) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बजट पारित होने के कुछ ही दिनों के भीतर ‘बदलता पंजाब’ बजट में वर्णित रणनीतियों को तीव्र गति से लागू करना शुरू कर दिया है और ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 1,000 किलोमीटर लंबी सड़कों को मजबूत करने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।

पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पहले चरण में फरीदकोट, शहीद भगत सिंह नगर, पठानकोट और बरनाला जिलों की ग्रामीण सड़कों को चुना गया है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को 10 मीटर चौड़ाई में तैयार किया जाएगा, ताकि बेहतर संपर्क स्थापित करते हुए राज्य भर में आवागमन को सुधारा जा सके।

इस अवसर पर एक अहम बदलाव का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने ठेकेदारों की जवाबदेही भी बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि पहले ठेकेदार बनी सड़कों पर केवल एक वर्ष की वारंटी के लिए जिम्मेदार होते थे, लेकिन अब पाँच वर्षों तक सड़कों के रख-रखाव और देखरेख की ज़िम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक तृतीय पक्ष द्वारा इन कार्यों का ऑडिट किया जाएगा और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में न केवल धन की रिकवरी की जाएगी, बल्कि उस ठेकेदार को काली सूची में भी डाला जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की निगरानी करने वाले सरकारी अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की वादों को निभाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री चीमा ने ज़ोर देकर कहा कि 27 मार्च को पारित हुए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य की सभी जर्जर ग्रामीण लिंक सड़कों को दोबारा बनाने का वादा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड 18,944 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण या अपग्रेड किया जाएगा, जो पंजाब के इतिहास में एक नया मील पत्थर साबित होगा।

यह भी पढे़ं 👇

September 6 History

इतिहास के पन्नों से: 6 सितंबर को घटी ये बड़ी घटनाएं, लंदन की महान आग से लेकर मैगलन की ऐतिहासिक यात्रा तक

रविवार, 6 सितम्बर 2026
IMD Alert

IMD Alert: East Rajasthan-MP में Very Heavy Rainfall, दिल्ली में भी भारी बारिश, 6 राज्यों में Orange Warning

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 6 September

Breaking News Live Updates 6 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 September 2026

आज का राशिफल 6 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 6 सितम्बर 2026

पिछली सरकारों पर कार्यकाल के अंतिम वर्षों में ही इस तरह की विकास परियोजनाएं शुरू करने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री चीमा ने भरोसा दिलाया कि मौजूदा सरकार शीघ्र परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष की शंकाओं का जवाब देते हुए कहा कि बजट स्वीकृति के बाद तेजी से टेंडर जारी करना ‘आप’ सरकार की केवल वादों की नहीं, बल्कि कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बेहतर ग्रामीण सड़कें न केवल आसान यात्रा सुनिश्चित करेंगी, बल्कि कृषि उपज के विपणन को तेज करेंगी और पंजाब की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरेंगी।

यह उल्लेखनीय है कि ‘बदलता पंजाब’ बजट में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण और उन्नयन हेतु 2,873 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह महत्वपूर्ण निवेश राज्य के बुनियादी ढांचे को सुधारने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इस महीने के अंत तक सभी सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसलरों की बनेंगी ऑनलाइन लॉगिन आईडीज़!

Next Post

Amritsar में Gay Parade की तैयारी से मचा बवाल! Sikh संगठनों की धमकी – रुकवा सको तो रुकवा लो

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 6 History

इतिहास के पन्नों से: 6 सितंबर को घटी ये बड़ी घटनाएं, लंदन की महान आग से लेकर मैगलन की ऐतिहासिक यात्रा तक

रविवार, 6 सितम्बर 2026
IMD Alert

IMD Alert: East Rajasthan-MP में Very Heavy Rainfall, दिल्ली में भी भारी बारिश, 6 राज्यों में Orange Warning

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 6 September

Breaking News Live Updates 6 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 September 2026

आज का राशिफल 6 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Sachin Pilot Punjab Congress Incharge

Congress Leadership Reshuffle: सचिन पायलट बने पंजाब के नए प्रभारी, भूपेश बघेल को मिली असम की जिम्मेदारी

शनिवार, 5 सितम्बर 2026
Sond

बिजली संकट: Punjab में 1,500 MW उत्पादन घटा, केंद्र पर कोयला कमी का आरोप

शनिवार, 5 सितम्बर 2026
Next Post
amritsar news

Amritsar में Gay Parade की तैयारी से मचा बवाल! Sikh संगठनों की धमकी – रुकवा सको तो रुकवा लो

Ayushman Bharat Yojana implemented in Delhi

Delhi में लागू हुआ ₹10 लाख वाला Free इलाज Plan! अब हर गरीब को मिलेगा Full Treatment

Jasvir Singh Garhi

अनुसूचित जातियों को जागरूक करने की मुहिम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।