रोहतक (The News Air). डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim) फिर एक बार जेल से बाहर आएंगे। उन्हें 40 दिन की पैरोल दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से दी है।
गुरमीत राम रहीम सिंह हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उन्हें 40 दिन की पैरोल दी गई है। कागजी कार्रवाई अभी पूरी होनी बाकी है। उनके 21 जनवरी को जेल से रिहा होने की संभावना है।”