लुधियाना,11 सितंबर (The News Air)
लुधियाना में वीकेंड पर शनिवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के बार जिले में मौसम खुशनुमा हो गया। इसके अलावा बठिंडा जिले में भी शुक्रवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि आने वाले 2 दिनों (रविवार और सोमवार) को भी बारिश हो सकती है। पंजाब के मालवा रीजन के अधिकतर क्षेत्र में मौसम 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आई है। लुधियाना में दिन का तापमान 31 डिग्री है। बारिश के वजह से ज्यादातर एरिया में बाजार में बंद पड़े हैं और लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं।
लुधियाना में बारिश से मौसम ठंडा
लुधियाना में शनिवार सुबह करीबन 5 बजे से ही बारिश हो रही है, रुक रुक कर हो रही बारिश से जलभराव जैसी स्थिति नहीं है। लोग वीकेंड होने के कारण मौसम का मजा ले रहे हैं। वीकेंड पर बहुत से लोग शहर से बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं, मगर मौसम में आई ठंडक के कारण शहरवारी घर में ही वीकेंड एंजॉय कर रहे हैं। बारिश ने शहर के कुछेक प्वाइंट पर पिकपिन जैसा माहौल बना दिया है।
बठिंडा में फिर जमा हुआ कई जगह पानी
शुक्रवार को बठिंडा में भारी बारिश हुई है, जिस कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। बाद दोपहर तक पानी का निकास हो गया। मगर देर रात हुई बारिश और सुबह हुई बारिश के बाद फिर से पानी भरना शुरू हो गया है। इससे आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से भले ठंडक मिली है मगर बारिश के पानी ने समस्या बढ़ा दी है। इसके अलावा फरीदकोट, बरनाला, संगरूर और फिरोजपुर के कुछ एरिया में बारिश हो रही है।