LIVE | ...
रविवार, 26 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बुलडोजर के समक्ष राहुल गांधी खड़े हुए डट कर ; कांग्रेस बोली…

बुलडोजर के समक्ष राहुल गांधी खड़े हुए डट कर ; कांग्रेस बोली…

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 5 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
rahul-gandhi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Rahul Gandhi Bulldozer Photo Viral: जबसे सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का आदेश सुनाया है तब से कांग्रेस के खेमे में एक अलग ही हलचल मची हुई है. पार्टी का जोश एकदम हाई हो रखा है. वहीं पूरा कांग्रेस खेमा अब बस राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के इंन्तजार में है. कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता लोकसभा स्पीकर के पास पहुंच राहुल गांधी की सांसदी बहाल करने की सिफारिश जोरों से कर रहे हैं. इसके साथ ही इस बीच राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस की बयानबाजियों का सिलसिला भी खूब जारी है.

राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने ऐसे जोशीले बयानों का पिटारा खोला है कि मानो लग रहा है कि बीजेपी अब कहीं टिकने वाली नहीं. सोशल मीडिया पर कांग्रेस के तमाम ट्विटर हैंडल्स और पार्टी के तमाम नेताओं की बायनबाजी में कोई कह रहा है- ”आ गया मोहब्बत का योद्धा, कोई कह रहा है- लौट आया है वो, सवाल जारी रहेंगे, तो कोई कह रहा है कि अब शेर फिर दहाड़ेगा, तो कोई कह रहा है- तैयार रहो, जननायक सदन में आ रहे हैं…” इसी के साथ अब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से बीजेपी के विरोध में राहुल गांधी की एक बुलडोजर वाली तस्वीर भी वायरल की गई है. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर जैसे ही इस तस्वीर को पोस्ट किया. यह वायरल होने लग गई.

बुलडोजर के सामने अड़कर खड़े राहुल गांधी

दरअसल, तस्वीर में राहुल गांधी को बुलडोजर के सामने अड़कर खड़ा हुआ दिखाया गया है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि सड़क पर बुलडोजर सामने से चला रहा है और राहुल गांधी बीच में आकर खड़े हो गए हैं. इस तस्वीर में यह सन्देश देने की कोशिश की गई है कि बीजेपी बुलडोजर के साथ जो काम कर रही है वो नफरती है और राहुल गांधी इस बुलडोजर को रोकेंगे और मोहब्बत से काम लेंगे. कांग्रेस ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा- नफरत के खिलाफ मोहब्बत का योद्धा….

Rahul Gandhi Bulldozer Photo Viral
Rahul Gandhi Bulldozer Photo Viral

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत 

मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत तो दे दी लेकिन इसके साथ ही एक नसीहत भी दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, राहुल गांधी का बयान अच्छा नहीं माना जा सकता. क्योंकि जब हम सार्वजनिक जीवन में कुछ कह रहे होते हैं तो लोग हमें जिम्मेदारी की दृष्टि से देखते हैं. हमें उनकी उम्मीद कायम रखनी चाहिए. आगे ऐसी कोई भी बयानबाजी जो सार्वजनिक रूप से प्रभावित करे उससे बचना चाहिए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के मामले में गुजरात हाई कोर्ट और सूरत कोर्ट को भी सुना दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, राहुल गांधी को लेकर निचली कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ है बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, निचली अदालत द्वारा राहुल गांधी को 2 साल से कम सजा भी दी जा सकती थी. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, निचली अदालत राहुल गांधी को अधिकतम सजा देने का स्पष्ट और वाजिब कारण बताए.

यह भी पढे़ं 👇

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026

गुजरात हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे राहुल गांधी

‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ध्यान रहे कि, 7 जुलाई को गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने सूरत कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और राहुल की याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद राहुल गांधी के पास एक ही अंतिम विकल्प बचा और वो सुप्रीम कोर्ट।

राहुल गांधी से सांसदी छीन ली गई, चुनाव लड़ने पर रोक लग गई

मालूम रहे कि, सूरत कोर्ट से सजा मिलने के बाद राहुल गांधी पर एक्शन लेते हुए उनकी सांसदी छीन ली गई थी साथ ही उनका दिल्ली स्थित उनका सरकारी आवास भी उनसे खाली करा लिया गया था। राहुल केरल की वायनाड लोसकभा सीट से सांसद थे। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब राहुल गांधी को राहत मिलने वाली है। उनकी सांसदी बहाल हो जाएगी और वह चुनाव भी लड़ पाएंगे!

23 मार्च को सूरत कोर्ट ने सुनाई थी 2 साल की सजा

‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल को 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, सजा के बाद राहुल गांधी को 30 दिन के वक्त के साथ जमानत दे दी गई थी। इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी सजा पर रोक लगाने के लिए पुनर्विचार याचिका सूरत कोर्ट में दाखिल की। जिसपर 20 अप्रैल को सूरत कोर्ट का फैसला आया। सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया।

राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर क्या कहा था?

राहुल गांधी ने साल 2019 में एक चुनावी रैली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को टारगेट करते हुए कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, इनका भी वही सरनेम है, जो हमारे प्रधानमंत्री का है… राहुल ने यह भी कहा कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? बतादें कि, राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ गुजरात की सूरत कोर्ट में मानहानि का केस किया गया था। जिसमें सूरत कोर्ट ने सुनवाई शुरू की थी। सूरत कोर्ट ने आरोपों को लेकर राहुल गांधी से पूछताक्ष की थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Conjunctivitis: क्या संक्रमित व्यक्ति को देखने से भी हो सकता है आई फ्लू? जानें कंजक्टिवाइटिस से जुड़ी तमाम जानकारियां

Next Post

Nainital Bank में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, ये रहा लिंक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 26 July 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 26 जुलाई 2026
Dharmendra Pradhan Resignation

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की जीत या राजनीतिक दांव?

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post
Nainital Bank में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, ये रहा लिंक

Nainital Bank में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, ये रहा लिंक

Haryana News: महिलाओं के लिए दुष्यंत चौटाला ने किया बड़ा ऐलान, इस क्षेत्र में होगी बड़ी भागीदारी

महिलाओं के लिए दुष्यंत चौटाला ने किया बड़ा ऐलान, इस क्षेत्र में होगी बड़ी भागीदारी

Parliament Monsoon Session : सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी, गांधी प्रतिमा को किया प्रणाम

Parliament Monsoon Session : सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी, गांधी प्रतिमा को...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।