LIVE | ...
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब का लक्ष्य एस.ए.एस.सी.आई 2025-26 तहत 350 करोड़ रुपये हासिल करना: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब का लक्ष्य एस.ए.एस.सी.आई 2025-26 तहत 350 करोड़ रुपये हासिल करना: हरपाल सिंह चीमा

कहा, एस.एन.ए-स्पर्श, पी.एस.पी और ए.एम.एस जैसी तकनीकों से हुई महत्वपूर्ण बचत, बढ़ी हुई जवाबदेही और बेहतर सेवा डिलीवरी हासिल हुयी

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 5 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
हरपाल सिंह चीमा
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर (The News Air) ख़ज़ाना और लेखा निदेशालय (डी.टी.ए), पंजाब ने वित्तीय प्रशासन को आधुनिक बनाने, पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने और सभी सरकारी विभागों में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े डिजिटल परिवर्तन प्रयासों की एक श्रृंखला अपनाई है। लेखा-जोखा, ऑडिट, फंड प्रबंधन और नागरिक सेवाओं से जुड़े ये तकनीकी सुधार, पंजाब में पूरी तरह डिजिटल गवर्नेंस की ओर एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

यहाँ जारी एक प्रेस बयान में इस बात का उल्लेख करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि निदेशालय ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए एक नया फंड फ्लो ढांचा, एस.एन.ए-स्पर्श को सफलतापूर्वक विकसित करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 450 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह एकीकृत ढांचा पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एफ.एम.एस), राज्य आई.एफ.एम.एस और भारतीय रिज़र्व बैंक के ई-कुबेर सिस्टम को जोड़ता है, जिसका उद्देश्य ख़ज़ाने में नकद तरलता (कैश लिक्विडिटी) बढ़ाना और बैंक खातों में पड़े अनुपयोगी फंड को कम करना है।

उन्होंने आगे कहा, “इस प्रणाली की सुविधा के लिए एक अलग एस.एन.ए-स्पर्श ख़ज़ाना बनाया गया है और राज्य द्वारा अब वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (एस.ए.एस.सी.आई 2025-26) के तहत 350 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।”

एक अन्य प्रमुख पहल को उजागर करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सभी पेंशनरों का केंद्रीकृत डेटाबेस बनाने और बैंकों तथा ख़ज़ाने के बीच ऑनलाइन पेंशन केस प्रोसेसिंग की सुविधा हेतु, पंजाब डेवलपमेंट कमिशन (पी.डी.सी) से परामर्श लेकर पेंशनर सेवा पोर्टल (पी.एस.पी) विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल ख़ज़ाने से बैंकों को ई-पीपीओ भेजने जैसी गतिविधियों को सक्षम बनाता है और पेंशनरों को पेंशन अपडेट्स की वास्तविक समय की ट्रैकिंग, शिकायत निवारण, जीवन प्रमाणपत्र एकीकरण तथा अपडेटेशन अनुरोध जमा करने की सुविधा प्रदान करता है।

नए ऑडिट मैनेजमेंट सिस्टम (ए.एम.एस) पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ए.एम.एस सभी हितधारकों को ऑडिट रिपोर्टों तक वास्तविक समय की पहुंच प्रदान करता है और समय पर ऑडिट आपत्तियों के समाधान हेतु प्रशासनिक सचिव स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकों के ज़रिए अधिक निगरानी की सुविधा देता है। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि डी.टी.ए के भविष्य के रोडमैप में अकाउंटेंट जनरल की ऑडिट रिपोर्टों को शामिल करने की भी योजना है।

यह भी पढे़ं 👇

Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Mohanjit Singh Rajindra Hospital Discharge

मोहणजीत सिंह अस्पताल से छुट्टी, बड़ा दावा किया!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sirsa River Pollution

Sirsa River Pollution: NGT ने हिमाचल-हरियाणा को भेजा नोटिस!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026

वित्त मंत्री ने और जानकारी देते हुए कहा, “नई पहलों में ग़ैर-ख़ज़ाना मॉड्यूल (नॉन-ट्रेज़री मॉड्यूल) भी शामिल है, जो कि वन और लोक निर्माण विभागों द्वारा जमा कार्यों के लिए लेखा-जोखा सरल बनाने हेतु अकाउंटेंट जनरल (ए.जी) कार्यालय के समन्वय से विकसित किया गया एक ग़ैर-ख़ज़ाना लेखा प्रणाली है। इस प्रणाली के ज़रिए इन विभागों के सभी डिवीज़नों द्वारा मासिक खातों के जमा करने के कार्य को स्वचालित किया गया है।”

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में सभी बिलों के लिए ई-वाउचर का उपयोग भी शुरू कर दिया है, जिससे स्टेशनरी, यात्रा और ए.जी. पंजाब को जमा कराए गए भौतिक वाउचर संभालने से जुड़ी लागत में महत्वपूर्ण कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन ई-वाउचर को स्टोर करने के लिए आवश्यक हार्डवेयर खरीदकर ए.जी कार्यालय में स्थापित किया गया है।

इन नई तकनीकी प्रणालियों की सराहना करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विभागीय खातों को स्वचालित करने और एस.एन.ए-स्पर्श के ज़रिए कुशल केंद्रीय फंड फ्लो सुनिश्चित करने से लेकर संपूर्ण ऑडिट और पेंशन प्रक्रियाओं को डिजिटाइज़ करने तक, ये पहलें महत्वपूर्ण बचत देंगी, जवाबदेही बढ़ाएँगी और सबसे महत्वपूर्ण, हमारे कर्मचारियों और नागरिकों को सेवा डिलीवरी में सुधार करेंगी।

उन्होंने आगे कहा, “इन व्यापक डिजिटल प्रणालियों की शुरुआत के साथ, हम केवल सॉफ़्टवेयर अपग्रेड नहीं कर रहे हैं; हम अपने वित्तीय ढांचे में बुनियादी सुधार कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर एक रुपये का हिसाब रखा जाए और उसे प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत अब तक 1.66 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने किया आवेदन : डॉ. बलजीत कौर

Next Post

मुख्यमंत्री ने बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक जनसमर्पित की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Mohanjit Singh Rajindra Hospital Discharge

मोहणजीत सिंह अस्पताल से छुट्टी, बड़ा दावा किया!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sirsa River Pollution

Sirsa River Pollution: NGT ने हिमाचल-हरियाणा को भेजा नोटिस!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sachin Pilot Punjab Congress Incharge

Punjab Congress: CM Face घोषणा टली, चुनाव बाद होगा फैसला!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
This Day in History 

11 सितंबर: इतिहास का सबसे काला दिन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
Cm b mann

मुख्यमंत्री ने बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक जनसमर्पित की

Cm punjba mann

मुख्यमंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा

Cm bhagwant mann

मुख्यमंत्री ने युवाओं को पंजाब की महान विरासत से परिचित कराने के लिए शिक्षकों को अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।