LIVE | ...
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक जनसमर्पित की

मुख्यमंत्री ने बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक जनसमर्पित की

यह यादगार श्री गुरु तेग बहादर जी का सीस लेकर आने वाले महान सिख योद्धा को निम्र श्रद्धांजलि होगी

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 5 अक्टूबर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Cm b mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

श्री आनंदपुर साहिब, 5 अक्टूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महान सिख शहीद बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) के नाम पर 20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक स्मारक आज जनता को समर्पित की।

मुख्यमंत्री ने भाई जीवन सिंह जी के महान बलिदान के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने चमकौर साहिब की ऐतिहासिक लड़ाई में सवा लाख मुगल सैनिकों से लोहा लेते हुए वीरगति पाई। उन्होंने कहा कि खालसा के जन्मस्थान श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर बाबा जीवन सिंह जी की स्मृति में मानवता को समर्पित पाँच गैलरियों का उद्घाटन किया जा रहा है, जो अपने डिज़ाइन के माध्यम से इतिहास की भावनाओं को साकार करती हैं। उन्होंने बताया कि इस स्मारक का डिज़ाइन श्री गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर विंग ने तैयार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक दो चरणों में पूरा हुआ है — पहले चरण में मुख्य इमारत का निर्माण फरवरी 2024 में पूरा कर उद्घाटन किया गया था। दूसरे चरण में इमारत के दोनों विंगों के अंदर बनी पाँच गैलरियाँ आज जनसमर्पित की गई हैं, और इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 29 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय महान सिख योद्धा बाबा जीवन सिंह के जीवन और बलिदान को सजीव रूप में प्रदर्शित करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यटकों को स्मारक के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित मॉडलों और वीडियो के माध्यम से इसकी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहली गैलरी सिख गुरुओं के बारे में जानकारी देती है और यह दर्शाती है कि बाबा जीवन सिंह के पूर्वज आरंभ से ही आध्यात्मिक रूप से गुरुओं से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि यहाँ इतिहास को जीवंत करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है।

उन्होंने कहा कि दूसरी गैलरी बाबा जीवन सिंह के माता-पिता के विवाह, उनके जन्म और पारिवारिक वंश को दर्शाती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि तीसरी गैलरी कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार, नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादर जी को उनकी विनती, श्री आनंदपुर साहिब से शहादत के लिए उनकी विदाई और बाबा जीवन सिंह के प्रारंभिक जीवन व शिक्षा को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस गैलरी में चांदनी चौक में गुरु तेग बहादर जी की शहादत का ऑडियो-विजुअल प्रदर्शन है और एक दृश्य में भाई जैता जी को गुरु जी का सिर वापस लाते हुए दिखाया गया है। चौथी गैलरी चित्रों और मल्टीमीडिया के माध्यम से वह भावनात्मक क्षण प्रदर्शित करती है जब बाबा जीवन सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी को गुरु तेग बहादर जी का पवित्र सिर भेंट किया था — जिसके बाद उन्हें “रंगरेटा गुरु का बेटा” की उपाधि दी गई।

उन्होंने कहा कि बाबा जीवन सिंह द्वारा गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, दिल्ली से गुरु जी का सिर कीरतपुर साहिब वापस लाने की कठिन यात्रा युवा पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगी यह गैलरी बाबा जीवन सिंह जी के विवाह, खालसा की स्थापना और विभिन्न युद्धों में उनके साहस को भी दर्शाती है।

यह भी पढे़ं 👇

Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Mohanjit Singh Rajindra Hospital Discharge

मोहणजीत सिंह अस्पताल से छुट्टी, बड़ा दावा किया!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sirsa River Pollution

Sirsa River Pollution: NGT ने हिमाचल-हरियाणा को भेजा नोटिस!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि पाँचवीं गैलरी श्री आनंदपुर साहिब से संबंधित ऐतिहासिक स्थलों, गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार के आनंदपुर साहिब से प्रस्थान, तथा बाबा जीवन सिंह जी के जीवन और शहादत की एनिमेटेड प्रस्तुति के साथ समाप्त होती है। उन्होंने बताया कि गैलरियों के बाद एक उपहार केंद्र और प्रदर्शनी क्षेत्र है, जिसमें पंजाब पर्यटन से जुड़े स्थल दर्शाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब की गौरवशाली विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पवित्र कार्य के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब का लक्ष्य एस.ए.एस.सी.आई 2025-26 तहत 350 करोड़ रुपये हासिल करना: हरपाल सिंह चीमा

Next Post

मुख्यमंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Mohanjit Singh Rajindra Hospital Discharge

मोहणजीत सिंह अस्पताल से छुट्टी, बड़ा दावा किया!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sirsa River Pollution

Sirsa River Pollution: NGT ने हिमाचल-हरियाणा को भेजा नोटिस!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sachin Pilot Punjab Congress Incharge

Punjab Congress: CM Face घोषणा टली, चुनाव बाद होगा फैसला!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
This Day in History 

11 सितंबर: इतिहास का सबसे काला दिन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
Cm punjba mann

मुख्यमंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में विरासती मार्ग का नींव पत्थर रखा

Cm bhagwant mann

मुख्यमंत्री ने युवाओं को पंजाब की महान विरासत से परिचित कराने के लिए शिक्षकों को अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया

election commission

Punjab Rajya Sabha Election: AAP ने बढ़त बनाई, Nomination शुरू - 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।