LIVE | ...
गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब का बेटा चला रहा है जनता की सरकार — मान और केजरीवाल का तरनतारन में संदेश

पंजाब का बेटा चला रहा है जनता की सरकार — मान और केजरीवाल का तरनतारन में संदेश

सीमा क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिखेगा आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार — केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 6 नवम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Cm Mann
125
SHARES
830
VIEWS
ShareShareShareShareShare

तरन तारन, 6 नवंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज ‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में इलाके का तूफानी दौरा किया।

सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संधू की जीत सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को गति देगी। उन्होंने भगवंत मान सरकार के हाथ मजबूत करने के लिए लोगों से पूर्ण समर्थन और सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और खुशहाली की चल रही गति को जारी रखना समय की जरूरत है, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए उदाहरणीय प्रयास कर रही है।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों को याद दिलाया कि किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल के दौरान इस सीमावर्ती कस्बे का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई, जिस कारण यह विकास की गति में पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि हालांकि पद संभालने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के विकास को गति दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान के रूप में पंजाब को अब तक का सबसे बेहतर मुख्यमंत्री मिला है क्योंकि वे समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदलने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना की।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी प्राइवेट स्कूल इन सरकारी स्कूलों जितना शानदार नहीं होगा और साथ ही कहा कि सभी सरकारी स्कूलों का इसी तरह नवीनीकरण किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन सालों से अधिक समय में भगवंत सिंह मान सरकार ने प्रदेश में सभी क्षेत्रों में बड़ी क्रांति लाई है जबकि पिछली किसी भी सरकार ने इसकी कोई परवाह नहीं की। उन्होंने लोगों से ‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को चुनकर प्रदेश सरकार की जन-पक्षीय नीतियों के पक्ष में फतवा देने की अपील की।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई ऐतिहासिक पहलकदमियां की हैं जिस कारण लोग उपचुनाव में पार्टी को वोट देंगे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए प्रदेश के संसाधनों को लूटा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने लोगों और प्रदेश को दांव पर लगाकर अपने महल और बड़े कारोबारी साम्राज्य खड़े किए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने प्रदेश की तरक्की और खुशहाली को पटरी से उतारकर पंजाब और इसकी युवा पीढ़ियों के आगे कांटे बोए हैं। उन्होंने कहा कि अपने निजी हितों के लिए इन स्वार्थी राजनीतिक नेताओं ने प्रदेश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं के हाथ प्रदेश का घाण करने के अपराधों से रंगे हुए हैं और इतिहास उन्हें पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिस किसी ने भी जनता का एक पैसा भी लूटा है, उसे लोगों के सामने जवाबदेह बनाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे ऐसे सभी लुटेरों का पर्दाफाश करेंगे और उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह उनकी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता है कि कोई भी भ्रष्ट नेता या अधिकारी, चाहे वह कितना भी अमीर क्यों न हो, उसे कानून के कटघरे में लाया जाएगा और अपने पापों के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए प्रदेश में गैंगस्टरों को संरक्षण देने के लिए कांग्रेस और अकाली दल की कड़ी निंदा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी सरकार के सत्ता संभालने के बाद गैंगस्टरवाद को तुरंत लगाम लगाई गई, जो दोबारा उभर नहीं सका। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हकीकत यह है कि इन गैंगस्टरों को कांग्रेस और अकाली नेताओं ने अपनी सरकार के दौरान संरक्षण देकर युवाओं के हाथों में बंदूकें थमाईं और उन्हें अपने निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वे यह हजम नहीं कर पा रही हैं कि एक साधारण परिवार से संबंधित व्यक्ति प्रदेश को इतने प्रभावशाली ढंग से चला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों का पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों से उनके जन-विरोधी और पंजाब-विरोधी रुख के कारण विश्वास उठ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश के लोग इन पार्टियों को कभी माफ नहीं करेंगे जिन्होंने प्रदेश को बर्बाद किया या श्री हरिमंदिर साहिब पर टैंकों-तोपों से हमला किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा इन लोगों ने प्रदेश में चिट्टे के कारोबार को संरक्षण देकर प्रदेश की पीढ़ियों को खत्म किया। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार नशों के अभिशाप से युवाओं के कत्लेआम के दोषी ‘जरनैलों’ के प्रति कोई नरमी नहीं अपनाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिन नेताओं ने नशों के व्यापार को संरक्षण दिया था, उन्हें पहले ही सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये नेता न सिर्फ प्रदेश भर में नशों के व्यापार को संरक्षण देते थे, बल्कि सुनने में यह भी आता है कि वे अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे बेचते/सप्लाई भी करते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसी ने भी इन रसूखदार नेताओं को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं की, लेकिन अब उनकी सरकार ने ऐसा करके दिखाया है और उन्हें अपने पापों की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि जब ऐसे एक अकाली नेता को गिरफ्तार किया गया तो राजनीतिक पार्टियों के बीच नापाक गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ क्योंकि उन्होंने मानवाधिकारों की उल्लंघना का शोर मचाते हुए आरोपी के लिए विशेष सेल और सुविधाओं की मांग की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवाओं की नस्लकुशी के लिए जिम्मेदार इन नेताओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विशेषाधिकार समिति को बना रही राजनीतिक हथियार- आप

Next Post

नौवें पातशाह गुरु त़ेग बहादुर जी के शहादत दिवस को समर्पित अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा होगा: स्पीकर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Congress Punjab Meeting, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi,

Raja Warring के बाद Punjab Congress President कौन?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Amarinder Singh Raja Warring

Raja Warring को Congress High Command ने दिल्ली बुलाया

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Next Post
News

नौवें पातशाह गुरु त़ेग बहादुर जी के शहादत दिवस को समर्पित अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा होगा: स्पीकर

CM Mann

58,962 सरकारी नौकरियाँ ईमानदारी से दीं, अब नौजवान अपनी नौकरी ईमानदारी से निभाएँ - मुख्यमंत्री

गायक Satinder Sartaj के नाम पर सड़क समर्पित कर मान सरकार ने बढ़ाया 'पंजाबियत' का गौरव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।