बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

पंजाब की नई आई.टी. नीति जल्द, 55000 पेशेवरों को मिलेगी नौकरी: उद्योग मंत्री सौंद

राज्य के फोकल पॉइंट्स को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करेंगे, पहले चरण में 5 फोकल पॉइंट्स को रोल मॉडल के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 13 नवम्बर 2024
A A
0
news
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, ,13 नवंबर (The News Air) पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के उद्योगों की तरक्की के लिए पंजाब सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उद्योग-हितैषी नीतियों के चलते पंजाब का औद्योगिक क्षेत्र जल्द ही दोगुनी-चौगुनी तरक्की करेगा और सफलता के नए मानक स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के उद्योगों की प्रगति के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पंजाब यूनिवर्सिटी में विश्व पंजाबी संस्था के प्रमुख विक्रमजीत सिंह साहनी, राज्यसभा सदस्य द्वारा आयोजित “पंजाब का उद्योग: विकास के विचार” कार्यक्रम में तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक नीति को समय के अनुसार अपडेट किया जाएगा ताकि राज्य के औद्योगिक विकास को और गति मिल सके। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई सालों में पंजाब में 86 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आया है और इसे और आगे बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब की नई आई.टी. (सूचना प्रौद्योगिकी) नीति को जल्द लागू करने की योजना है, जिसके तहत मोहाली उत्तर भारत का नया आई.टी. हब बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति के लागू होने के बाद करीब 55 हजार आई.टी. पेशेवरों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सौंद ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई आई.टी. कंपनियों के प्रतिनिधियों और दलों ने उनसे मुलाकात कर पंजाब, विशेष रूप से मोहाली में कंपनियां स्थापित करने में रुचि दिखाई गई है।

सौंद ने कहा कि पंजाब को राष्ट्रीय औद्योगिक नक्शे में अग्रणी बनाने के लिए कई सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की मांग और सुझाव के बाद राज्य के फोकल पॉइंट्स को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने की योजना पर काम चल रहा है। पहले चरण में 5 शहरों के फोकल पॉइंट्स को रोल मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने “इन्वेस्ट पंजाब” पोर्टल की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस पर लगभग 58 हजार छोटे और मध्यम उद्योगों ने पंजीकरण कराया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां नए उद्योगों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं मौजूदा उद्योगों को बेहतर सुविधाएं और सहयोग देकर प्रगति के नए द्वार खोले जा रहे हैं।

इस अवसर पर सौंद ने पंजाब में पर्यटन क्षेत्र को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की योजना पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सौंद,पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी विभाग के भी मंत्री हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों और स्थानों को भी पर्यटन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने खेती आधारित उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करने की योजनाओं संबंधी भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

एक सूझवान श्रोता द्वारा मुद्दा उठाए जाने के के बाद बुडा नाला की सफाई के बारे में बताते हुए सौंद ने कहा कि लुधियाना के बुडा नाला की सफाई योजना संबंधी काया कल्प की योजना अंतिम चरण में है और मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Israel War Oil Crisis

Iran Israel War Oil Crisis: तेल पर अमेरिका का बड़ा U-Turn, मचा बवाल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Lal Chand Kataruchak

West Asia Conflict : LPG-पेट्रोल की कमी से पहले पंजाब सरकार ने बजाया अलर्ट, बोले मंत्री- तुरंत करें ये काम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Air India Express Emergency Landing

Air India Express Emergency Landing: फुकेट में टूटा विमान का पहिया, 130 यात्री बाल-बाल बचे

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi NCR LPG Crisis

Delhi NCR LPG Crisis: गोदामों के बाहर लंबी लाइनें, कालाबाजारी में ₹5000 तक पहुंचा सिलेंडर

बुधवार, 11 मार्च 2026

इससे पहले स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं सूचना और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुसार तकनीकी शिक्षा में नए कोर्स लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निपुण श्रमिकों को प्रमाण पत्र देने के उद्देश्य से बहुत सारे कोर्स इस समय पंजाब में चल रहे हैं।

उन्होंने पंजाब विजन 2047 का खाका तैयार करने के लिए राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने पंजाब की विशेषताओं का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब की तरक्की के बिना इंडिया की प्रगति संभव नहीं है।

बैंस ने कहा कि मिल बैठ कर और विचार चर्चा द्वारा ही कमियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने समस्त उद्योग पतियों को अनंदपुर साहब हल्के में नए उद्योग स्थापित करने का आहवान भी किया और खुद पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

पंजाब का उद्योग: बढ़ोतरी लिए विचार विषय के पैनल में पंजाब के नामी उद्योगपतियों के अलावा राज्य सभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने भी विचार प्रस्तुत किए।

Previous Post

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से मांगी 50 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Next Post

उत्तरी राज्यों में पराली की समस्या के समाधान के लिए केंद्र से बायोमास पावर प्रोजेक्ट्स के लिए सब्सिडी की मांग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Israel War Oil Crisis

Iran Israel War Oil Crisis: तेल पर अमेरिका का बड़ा U-Turn, मचा बवाल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Lal Chand Kataruchak

West Asia Conflict : LPG-पेट्रोल की कमी से पहले पंजाब सरकार ने बजाया अलर्ट, बोले मंत्री- तुरंत करें ये काम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Air India Express Emergency Landing

Air India Express Emergency Landing: फुकेट में टूटा विमान का पहिया, 130 यात्री बाल-बाल बचे

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi NCR LPG Crisis

Delhi NCR LPG Crisis: गोदामों के बाहर लंबी लाइनें, कालाबाजारी में ₹5000 तक पहुंचा सिलेंडर

बुधवार, 11 मार्च 2026
Iran War End Scenarios

Iran War End Scenarios: ईरान-इजराइल युद्ध खत्म होने के 5 संभावित रास्ते

बुधवार, 11 मार्च 2026
Oil Gas Crisis India

Oil Gas Crisis India: मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय जहाज, नौसेना कर सकती है रेस्क्यू

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
Harbhajan ETO

उत्तरी राज्यों में पराली की समस्या के समाधान के लिए केंद्र से बायोमास पावर प्रोजेक्ट्स के लिए सब्सिडी की मांग

Manish Sisodiya

भारत के लिए भविष्य के ओलंपियन तैयार कर रहा है दिल्ली सरकार का दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।