शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - उत्तरी राज्यों में पराली की समस्या के समाधान के लिए केंद्र से बायोमास पावर प्रोजेक्ट्स के लिए सब्सिडी की मांग

उत्तरी राज्यों में पराली की समस्या के समाधान के लिए केंद्र से बायोमास पावर प्रोजेक्ट्स के लिए सब्सिडी की मांग

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 13 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harbhajan ETO
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,13 नवंबर (The News Air) पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री स.हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने उत्तरी राज्यों में पराली जलाने की समस्या के उचित समाधान के लिए केंद्र से बायोमास पावर प्रोजेक्ट्स के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाने की मांग की है।

केंद्रीय बिजली मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान इस मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने जोर दिया कि बायोमास पावर प्रोजेक्ट्स के लिए प्रति मेगावाट पाँच करोड़ की सब्सिडी मिलने से पंजाब और उत्तरी भारत के अन्य राज्यों को पराली जलाने के कारण होने वाले प्रदूषण से निपटने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 4.8 टन प्रतिदिन कंप्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी) उत्पादन वाले संयंत्र के लिए 4000 करोड़ की सब्सिडी उपलब्ध कराता है। लगभग इतनी ही मात्रा में पराली का उपयोग कर एक बायोमास संयंत्र एक मेगावाट बिजली का उत्पादन कर सकता है। उन्होंने कहा कि सी.बी.जी उत्पादन की तरह ही जब बायोमास ऊर्जा उत्पादन में पराली का उपयोग किया जाना है तो बायोमास ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को भी सब्सिडी या वित्तीय सामर्थ्यता फंड (वी.जी.एफ) के रूप में सहायता मिलनी चाहिए ताकि ऐसे प्रोजेक्ट्स की वर्तमान प्रति यूनिट लागत 7.5 रुपये से घटकर 5 रुपये हो सके, जिससे न केवल राज्यों को आसानी होगी बल्कि पराली की समस्या का बड़े पैमाने पर समाधान भी होगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम-कुसुम योजना के तहत 7.5 हॉर्स पावर तक के सोलर पंपों को 30 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है, लेकिन पंजाब में भूजल स्तर गिरने के कारण किसानों को 15 से 20 हॉर्स पावर की मोटरों का उपयोग करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि संबंधित मंत्रालय सब्सिडी को कम से कम 15 हॉर्स पावर तक बढ़ाए, जिससे कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 24 April 2026

Breaking News Live Updates 24 April 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
24 April History

24 April History: ट्रॉय से लेकर भारत की जनसंख्या क्रांति तक का सफर

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 15 दिन लू और भारी बारिश की चेतावनी

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी) के हिमाचल प्रदेश के रायपुर और घड़ियाल में 4300 मेगावाट क्षमता के दो पंपिंग स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को शीघ्र पूरा करवाने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि बिजली की खरीद पर भारत के सौर ऊर्जा निगम को प्रति यूनिट दिए जाने वाले 7 पैसे के शुल्क को कम किया जाए, क्योंकि यह राज्यों के लिए एक बड़ा वित्तीय बोझ है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि कोयला उत्पादक राज्यों से पंजाब की दूरी अधिक होने के कारण परिवहन पर करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र अपनी एजेंसियों के माध्यम से कोयला उत्पादक राज्यों के पास मेगा बिजली उत्पादन प्रोजेक्ट स्थापित करे, जिनसे पंजाब जैसे दूरदराज के राज्यों को बिजली उपलब्ध कराई जा सके ताकि ये राज्य अतिरिक्त परिवहन खर्चों से बच सकें। इस अवसर पर पी.एस.पी.सी.एल के सी.एम.डी श्री बलदेव सिंह सरां भी उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब की नई आई.टी. नीति जल्द, 55000 पेशेवरों को मिलेगी नौकरी: उद्योग मंत्री सौंद

Next Post

भारत के लिए भविष्य के ओलंपियन तैयार कर रहा है दिल्ली सरकार का दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 24 April 2026

Breaking News Live Updates 24 April 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
24 April History

24 April History: ट्रॉय से लेकर भारत की जनसंख्या क्रांति तक का सफर

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 15 दिन लू और भारी बारिश की चेतावनी

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Rashifal 24 April 2026

आज का Rashifal 24 April 2026: बगलामुखी जयंती पर जानें राशिफल

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Punjab Textbook Reform

Punjab Textbook Reform: PSEB अब सीधे बच्चों को देगा किताबें, 10 लाख छात्रों को फायदा

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Next Post
Manish Sisodiya

भारत के लिए भविष्य के ओलंपियन तैयार कर रहा है दिल्ली सरकार का दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल

Anmol Gagan Mann

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनाने के फैसले का आम आदमी पार्टी ने किया विरोध

Dr. Ravjot

लुधियाना जिले के बुड्ढा दरिया की साफ सफाई के लिए उच्च स्तरीय बैठक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।