LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में बाल भिक्षावृत्ति के उन्मूलन की दिशा में पंजाब का बड़ा मिशन

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में बाल भिक्षावृत्ति के उन्मूलन की दिशा में पंजाब का बड़ा मिशन

‘जीवनजोत’ परियोजना के तहत 704 बच्चों का बचाव और पुनर्वास

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 2 नवम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur
107
SHARES
713
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 2 नवंबर (The News Air) मुख्यमंत्री स भगवंत मान और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार ने अब तक अपनी प्रमुख परियोजनाओं ‘जीवनजोत’ और ‘जीवनजोत 2.0’ के तहत 704 बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति के जाल से मुक्त कराया है। यह पहल राज्य के हर बच्चे के पुनर्वास, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार के प्रेरणादायक प्रयासों की मिसाल प्रस्तुत करती है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ‘जीवनजोत परियोजना’ जुलाई 2024 से पूरे पंजाब में लागू की गई है। इसके तहत जिला प्रशासन प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में बचाव अभियान चलाता है। भिक्षा मांगने से मुक्त कराए गए बच्चों का पुनर्वास उनकी आयु, योग्यता और उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है।

शोषण के विरुद्ध राज्य सरकार के सख्त रुख को रेखांकित करते हुए डॉ. कौर ने बताया कि मानव तस्करी और संगठित भिक्षावृत्ति गिरोहों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने ‘जीवनजोत 2.0’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत बचाए गए बच्चों और उनके साथ मौजूद वयस्कों के रिश्तों की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण किए जा रहे हैं। यदि डीएनए परिणाम मेल नहीं खाते, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।

अब तक बचाए गए 704 बच्चों में से 269 को स्कूलों में दाखिला दिलाया गया है, 15 को आंगनवाड़ी केंद्रों में भेजा गया है, 43 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभ प्रदान किया गया है, और 15 बच्चों को स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत कवर किया गया है।

इस पहल के बारे में बोलते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा,
“हर बच्चा सुरक्षित और सम्मानजनक बचपन का हकदार है। ‘जीवनजोत परियोजना’ के माध्यम से पंजाब सरकार न केवल बच्चों को शोषण से बचा रही है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रही है कि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और उम्मीदों से भरा भविष्य मिले।”

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार हर बच्चे के शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य के हर बच्चे को भिक्षा-मुक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक बचपन प्रदान किया जा सके।

यह भी पढे़ं 👇

Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
School Van Accident

मानसा में School Van Accident: दर्जनों बच्चे घायल, PRTC बस की टक्कर

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026

डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि यदि वे किसी बच्चे को भिक्षा मांगते हुए देखें, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें, ताकि उस बच्चे को सुरक्षित और उज्जवल बचपन की ओर लौटाया जा सके।

आओ, हम सब मिलकर पंजाब को बाल भिक्षा-मुक्त और सुरक्षित बचपन वाला राज्य बनाएं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के 50 हैडमास्टरों का चौथा बैच आई.आई.एम. अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए रवाना

Next Post

Dularchand Hatyakand: Anant Singh 14 दिन की Judicial Custody में, SP पर भी Action

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
School Van Accident

मानसा में School Van Accident: दर्जनों बच्चे घायल, PRTC बस की टक्कर

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Mohanjit Singh Rajindra Hospital Discharge

मोहणजीत सिंह अस्पताल से छुट्टी, बड़ा दावा किया!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Sirsa River Pollution

Sirsa River Pollution: NGT ने हिमाचल-हरियाणा को भेजा नोटिस!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
Anant Singh Arrest

Dularchand Hatyakand: Anant Singh 14 दिन की Judicial Custody में, SP पर भी Action

Tea Side Effects on Liver

Tea Side Effects: ज्यादा चाय ban sakti hai Fatty Liver का कारण, डॉक्टर से जानें सच

sond

श्री गुरु त़ेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवसः ‘लाइट एंड साउंड शो की 4 नवंबर से होगी शुरूआत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।