LIVE | ...
गुरूवार, 4 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब बनेगा ‘अगली सिलिकॉन वैली’! CM मान ने UK से मिलाया हाथ, मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का प्लान

पंजाब बनेगा ‘अगली सिलिकॉन वैली’! CM मान ने UK से मिलाया हाथ, मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का प्लान

मुख्यमंत्री ने पंजाब को निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए यू.के. से रणनीतिक गठजोड़ की वकालत की

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
105
SHARES
697
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 12 दिसंबर (राज कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब और ब्रिटेन (यू.के.) के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की वकालत करते हुए कहा कि पंजाब को निवेश और विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

चंडीगढ़ में यू.के. हाई कमीशन की डिप्टी हाई कमिश्नर एल्बा समैरिग्लियो के नेतृत्व में आए उच्च-स्तरीय शिष्टमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारिक भागीदारी को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भगवंत सिंह मान ने मोहाली को विश्व स्तर पर बेहतर ढंग से संगठित शहरों में से एक बताया और कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में उभरने के लिए पंजाब में अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के विद्यार्थी सुरक्षित और कानूनी तरीकों से यू.के. में अवसर तलाशने के इच्छुक हैं और इस दिशा में राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी।

मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि ऐसे मामले सीमाओं से परे होते हैं और पंजाब सरकार न्यायिक प्रक्रियाओं तथा आवश्यक कानूनी सहायता में यू.के. के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

उन्होंने यू.के. की कंपनियों का स्वागत करते हुए पंजाब को निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में बसे प्रवासी पंजाबी समुदाय ने अपनी क्षमता व प्रतिभा से विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने निवेश के प्रमुख क्षेत्रों—कृषि मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, आई.टी. सहित अन्य सेक्टरों—की पहचान भी करवाई।

मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब का मजबूत निवेश इकोसिस्टम वाजिब बिजली दरें, विकसित सुविधाएँ और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। राज्य कारोबार सरलता से करने में पहले स्थान पर है तथा सिंगल विंडो सिस्टम पारदर्शी रूप से सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है।

यह भी पढे़ं 👇

Tiananmen Square Massacre

4 जून इतिहास में: Tiananmen Square Massacre से Dunkirk Miracle तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 4 जून 2026
Southwest Monsoon

केरल में अगले 24 घंटे में Southwest Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates 4 June 2026

Breaking News Live Updates 4 June 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 4 जून 2026

मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को मार्च माह में मोहाली में आयोजित होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पी पी आई एस ) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने पंजाब को “अवसरों की भूमि” बताते हुए कहा कि विश्व-प्रसिद्ध कंपनियाँ यहाँ अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं, जो राज्य की मजबूत कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि नज़दीकी भविष्य में मोहाली “दुनिया की अगली सिलिकॉन वैली” के रूप में उभरेगा, क्योंकि यहाँ निवेश की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है और 100 किलोमीटर के दायरे में बड़ी संख्या में कुशल तथा प्रतिभाशाली कार्यबल उपलब्ध है, जो इसे निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बनाता है। उन्होंने शिष्टमंडल से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने और संभावनाओं का आकलन करने की अपील की, ताकि पंजाब के विकास को और गति दी जा सके।

इस दौरान यू.के. की डिप्टी हाई कमिश्नर ने प्रवासी पंजाबी समुदाय की क्षमता और उनके पास मौजूद विशाल निवेश संसाधनों की सराहना की।

मुख्य क्षेत्रों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में मुख्यमंत्री ने पंजाब में निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी और यू.के. के प्रतिनिधियों से पंजाब आकर अवसरों की संभावनाएँ देखने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों ने व्यापार व वाणिज्य को बढ़ावा देने, आपसी विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

15 डॉलर के कर्ज ने करवाया Safety Pin Invention, सुधामूर्ति ने सुनाई कहानी

Next Post

किस्मत बदल जाएगी! इस धार्मिक ग्रंथ या चालीसा के दान से होगी धन वर्षा, जानिए ‘कालचक्र’ का अचूक उपाय

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Tiananmen Square Massacre

4 जून इतिहास में: Tiananmen Square Massacre से Dunkirk Miracle तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 4 जून 2026
Southwest Monsoon

केरल में अगले 24 घंटे में Southwest Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates 4 June 2026

Breaking News Live Updates 4 June 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 4 जून 2026
Rashifal 4 June

आज का Rashifal 4 June 2026: किस राशि का चमकेगा भाग्य?

गुरूवार, 4 जून 2026
INDIA alliance Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल की TMC में विभाजन की कगार पर, 58 बागी विधायकों ने खुद को बताया ‘असली TMC’

बुधवार, 3 जून 2026
Next Post
Religious Books Donation Astrology

किस्मत बदल जाएगी! इस धार्मिक ग्रंथ या चालीसा के दान से होगी धन वर्षा, जानिए 'कालचक्र' का अचूक उपाय

Cold Wave Update:

Cold Wave Update: इंदौर में शिमला जैसी ठंड, 4.5 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली-UP कांपे

Aman Arora

मजीठा हलके में कांग्रेस का चुनाव बहिष्कार उनकी हार का प्रत्यक्ष सबूत: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।