LIVE | ...
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Water Revolution 2025: ₹5640 करोड़ से नहरों का आधुनिकीकरण, सिंचाई को नई रफ्तार

Punjab Water Revolution 2025: ₹5640 करोड़ से नहरों का आधुनिकीकरण, सिंचाई को नई रफ्तार

6900 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 18,349 खालों की बहाली कर दूर-दराज़ के क्षेत्रों तथा नए मांग वाले इलाकों तक नहरी पानी सुनिश्चित किया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Barinder Goyal
106
SHARES
704
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Punjab Water Revolution 2025: पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि वर्ष 2025 राज्य में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक निर्णायक वर्ष साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किसान-हितैषी दृष्टिकोण अपनाया है, जिसके तहत राज्य के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक नहरी पानी पहुंचाने और भूजल स्तर को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया। रिकॉर्ड वित्तीय निवेश और वर्षों से उपेक्षित बुनियादी ढांचे के उन्नयन के साथ-साथ जल संसाधन विभाग ने राज्य के सभी क्षेत्रों, विशेषकर सूखा प्रभावित और जलभराव वाले इलाकों में पानी की समान उपलब्धता सुनिश्चित की है।

अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक 5640 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूरे किए गए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 878 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट, 2023-24 में 1251 करोड़ रुपये के कार्य और 2024-25 में 1786 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1725 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। इन कार्यों में नहरों और खालों की लाइनिंग एवं मरम्मत शामिल है, जिससे राज्य के दूर-दराज़ क्षेत्रों के किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना संभव हुआ। उन्होंने आगे बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान लगभग 2600 किलोमीटर नहरों की लाइनिंग की गई है, जिसमें अकेले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 960 किलोमीटर से अधिक नहरों की लाइनिंग शामिल है। इस वर्ष विशेष रूप से ईंटों से पक्के किए गए तथा पाइपलाइन आधारित खालों पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जा सके।

श्री गोयल ने बताया कि सेम की पुरानी समस्या और रिसाव को दूर करने के लिए विभाग द्वारा लगभग 774.80 करोड़ रुपये की लागत से सरहिंद फीडर की रीलाइनिंग की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 100 किलोमीटर रीलाइनिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है।

यह भी पढे़ं 👇

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से कहा कि “आज़ादी के बाद पहली बार सरहिंद नहर और पटियाला फीडर सहित प्रमुख नहरों की क्षमता में वृद्धि की गई है, जिससे जल प्रवाह पर बेहतर नियंत्रण और मांग वाले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ी है।”

उन्होंने बताया कि खालों की बहाली के लिए चलाए गए राज्य स्तरीय अभियान के तहत 20 से 30 वर्षों से बंद पड़े 6900 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 18,349 खालों को पुनर्जीवित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप 1300 से अधिक स्थानों पर पहली बार सिंचाई के लिए नहरी पानी पहुंचाया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 400 से अधिक स्थानों तक पानी पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि खालों की 25 वर्षों से पहले मरम्मत पर रोक लगाने वाली नीति को समाप्त कर दिया गया है, जिसके बाद मनरेगा और राज्य फंड के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य किए गए। पिछले दो वर्षों में 900 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 1277 से अधिक खालों की मरम्मत या बहाली की गई है।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि राज्य के हर कोने तक नहरी पानी पहुंचाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 870 करोड़ रुपये की लागत से 3445 किलोमीटर पाइपलाइन और ईंट आधारित खालों को कवर करने के कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने बताया कि पठानकोट ज़िले में पहली बार क्षेत्र को नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए तीन नई नहरों का निर्माण किया जा रहा है। भूजल स्तर में सुधार के प्रयासों के तहत चोअ और नालों पर लगभग 900 चेक डैम बनाए गए हैं, 189 नहरी रिचार्ज साइटें पूरी की जा चुकी हैं तथा 60 नई रिचार्ज योजनाएं प्रगति पर हैं। इसके अलावा 127 नए तालाब खोदे जा रहे हैं और उन्हें नहरों से जोड़ा जा रहा है, जबकि 66 मौजूदा तालाबों को भी नहरी प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से 3200 से अधिक सोख पिटों का निर्माण भी किया जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘मेरा घर मेरे नाम’ को रफ्तार, स्टांप ड्यूटी बोझ कम – राजस्व सुधारों पर विधानसभा की सहमति

Next Post

Viksit Bharat–Ji Ram Ji: ‘गरीबों के साथ भद्दा मज़ाक’ Aman Arora का केंद्र पर तीखा हमला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Next Post
Viksit Bharat–Ji Ram Ji

Viksit Bharat–Ji Ram Ji: ‘गरीबों के साथ भद्दा मज़ाक’ Aman Arora का केंद्र पर तीखा हमला

Punjab Assembly Session : ‘AAP अपनी नाकामियों पर पर्दा डाल रही’ Sunil Jakhar का बड़ा आरोप

Pargat Singh

Centre vs State Fight: ‘प्रस्ताव नहीं, Action चाहिए’ CM मान को Delhi ले जाने की मांग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।