बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब बनाम केंद्र: “निवेश रोकने की साजिश”, संजीव अरोड़ा ने UK दौरा रद्द होने पर जताई नाराजगी!

पंजाब बनाम केंद्र: “निवेश रोकने की साजिश”, संजीव अरोड़ा ने UK दौरा रद्द होने पर जताई नाराजगी!

वैश्विक पहुंच के माध्यम से हम पंजाब के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं; हम भारत सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करते हैं: संजीव अरोड़ा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 15 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Sanjeev Arora
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Punjab Investment Minister UK Visit Cancelled 2026 : पंजाब के उद्योग और वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि विदेश मंत्रालय द्वारा बिना कोई कारण बताए यूनाइटेड किंगडम के आधिकारिक निवेश आउटरीच दौरे को मंजूरी देने से इनकार करना अत्यंत ‘दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय’ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले ने पंजाब में वैश्विक निवेश आकर्षित करने और अपने युवाओं के लिए रोजगार सृजन के प्रयासों पर बुरा प्रभाव डाला है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय (एम.ई.ए.) ने उनके विदेश दौरे को रोकने के लिए कोई उचित स्पष्टीकरण देने में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया के पहले किए गए दौरों के दौरान निवेशकों ने राज्य में गहरी रुचि दिखाई थी।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि रोजगार के अवसर सृजित करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए वैश्विक पहुंच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से अपने फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करने की अपील की गई है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही भारत सरकार का यह कदम पंजाब की आर्थिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचाएगा, लेकिन राज्य सरकार पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास करने से पीछे नहीं हटेगी।

एक बयान में, मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने यूनाइटेड किंगडम और इज़राइल के प्रस्तावित आधिकारिक दौरे को रद्द करने का कोई उचित या स्पष्ट कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले, हम इस रद्द करने का सही कारण जानना चाहते हैं। यदि यह फैसला राजनीतिक कारणों से लिया गया है तो यह बहुत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।’

पंजाब के उद्योग तथा वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री ने आगे कहा कि हमारे जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे सफल रहे, जिससे पंजाब में निवेशकों की गहरी रुचि देखने को मिली है। यह निवेश न केवल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं, बल्कि देश के आर्थिक विकास को गति देने में भी योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विदेश मंत्रालय का फैसला पंजाब के आर्थिक विकास पर बुरा प्रभाव डालेगा, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे और राज्य की प्रगति के लिए काम करने से नहीं झिझकेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कई विदेशी और भारतीय कंपनियां पंजाब में निवेश करना चाहती हैं और पंजाब निवेशकों का पसंदीदा स्थान बन रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस उद्देश्य के लिए हम वैश्विक पहुंच कर रहे हैं ताकि पंजाब के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें, जिससे पंजाब की आर्थिक समृद्धि का रास्ता सुगम होगा। उन्होंने भारत सरकार से विदेश यात्रा के लिए अनुमति रद्द करने पर पुनर्विचार करने की अपील भी की।

पंजाब की उपलब्धियों को उजागर करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य को भारत सरकार द्वारा कारोबार में आसानी के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक होने के लिए सम्मानित किया गया है और स्टार्टअप पहलों में भी उत्कृष्टता के लिए मान्यता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्राप्त हुआ है और इससे 5.2 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Greenland Crisis: ट्रंप के हमले की धमकी से NATO टूट जाएगा, यूरोप में हड़कंप

Next Post

विजिलेंस का शिकंजा: जमीन के रिकॉर्ड के बदले मांगी रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026
6 May 2026 Rashifal

6 May 2026 Rashifal: धनु में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

बुधवार, 6 मई 2026
DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC

DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC: पंजाब का तीसरा शहर बना इंटेलीजेंट, 1700 कैमरे लगे

मंगलवार, 5 मई 2026
Next Post
Vigilance Bureau nabs contractual employee

विजिलेंस का शिकंजा: जमीन के रिकॉर्ड के बदले मांगी रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार!

Raja Warring

कांग्रेस का बड़ा दांव: 10 दिन, सैकड़ों गांव और 'पंचायत चौपाल', राजा वड़िंग ने मनरेगा मजदूरों के लिए छेड़ा संग्राम!

ED Raid Controversy

ED Raid Controversy: ममता ने खुद छापे वाली जगह पहुंचकर मचाया तहलका, सुप्रीम कोर्ट सख्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।