सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह हरी नौ हत्या कांड की गुत्थी सुलझाई, जिसमें अरश डल्ला निकला मास्टरमाइंड ;

पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह हरी नौ हत्या कांड की गुत्थी सुलझाई, जिसमें अरश डल्ला निकला मास्टरमाइंड ;

रेकी मॉड्यूल के तीन व्यक्ति किए गिरफ्तार

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024
A A
0
DGP Punjab
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह हरी नौ उर्फ भोड़ी के हत्या कांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर से आतंकवादी बने बने अरशदीप सिंह उर्फ अरश डल्ला के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके इस हत्या कांड की गुत्थी सुलझा ली है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

डीजीपी आज यहां पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल, डीआईजी फरीदकोट रेंज अश्वनी कपूर और एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रग्या जैन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बिलाल अहमद उर्फ फौजी, गुरमरदीप सिंह उर्फ पोंटू और अरशदीप सिंह उर्फ झंडू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 को गुरप्रीत सिंह हरी नौ उर्फ भोड़ी का उस समय गोलियों से हत्या कर दिया गया जब वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर पी.बी-04यू-3258) पर गांव के गुरुद्वारे से घर लौट रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह के हत्या का मास्टरमाइंड विदेश आधारित गैंगस्टर अरश डल्ला और अन्य व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेकी करने और हत्या को अंजाम देने के लिए विदेश आधारित विभिन्न संचालकों के अलग-अलग मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा साजिश को छुपाने के लिए विभिन्न मॉड्यूलों को विभिन्न काम सौंपे गए थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति रेकी करने वाले मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिसका संचालन कनाडा आधारित करमवीर सिंह उर्फ गोरा द्वारा किया जा रहा था। रेकी करने वाले मॉड्यूल ने अपने संचालकों और विभिन्न मॉड्यूलों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी शूटर मॉड्यूल को दी।

डीजीपी ने कहा कि शूटर मॉड्यूल के सदस्यों की पहचान कर ली गई है और पुलिस टीमें उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।डीजीपी ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं जो हत्या की साजिश में ‘वारिस पंजाब दे’ (डब्ल्यू.पी.डी.) के मुखिया अमृतपाल सिंह की भूमिका को दर्शाते हैं। जांच के दौरान दर्ज किए गए कुछ बयानों के अनुसार यह हत्या अमृतपाल सिंह के इशारे पर की गई थी।

यह भी पढे़ं 👇

Best Health Insurance

Best Health Insurance For 60+ Parents: सीनियर सिटीजन के लिए सही पॉलिसी चुनने का पूरा फ्रेमवर्क

सोमवार, 23 मार्च 2026
Navarna Mantra

Navarna Mantra: मां दुर्गा के 9 बीज मंत्रों से होती है नवग्रहों की शांति, जानें चमत्कारी फायदे

सोमवार, 23 मार्च 2026
Israel Samson Option

Israel Samson Option: ईरान ने Dimona के पास मिसाइल गिराई, क्या इजराइल करेगा परमाणु हमला?

सोमवार, 23 मार्च 2026
India Fertilizer Crisis

India Fertilizer Crisis: होरमुज संकट से खरीफ सीजन पर खतरा, थाली तक पहुंचेगी जंग की आग

सोमवार, 23 मार्च 2026

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा अपराध के सभी पहलुओं की सबूतों के आधार पर पेशेवर ढंग से कानून के अनुसार जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी व्यक्तियों की आपराधिक भूमिका उपलब्ध सबूतों के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि तुंरत कार्रवाई करते हुए, फरीदकोट जिला पुलिस और राज्य विशेष ऑपरेशन सेल के अधिकारियों वाली विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) गठित की गई है और विभिन्न टीमों को वारदात वाली जगह की जांच करने और भौतिक व डिजिटल सबूत एकत्र करने का काम सौंपा गया।

उन्होंने बताया कि वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और हमलावरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाने के लिए सीसीटीवी के अगल-बगल के लिंकज की पैरवी करने के लिए टीमें तैनात की गईं थी। डीजीपी ने बताया कि फरीदकोट जिला पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए 125 किलोमीटर के घेरे में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिससे पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का पता लगाने और लीड विकसित करने में मदद मिली।

डीजीपी ने बताया कि रणनीतिक स्थलों पर मोबाइल टावर के माध्यम से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया और इसकी व्यापक डेटा विश्लेषण साधनों के माध्यम से जांच की गई। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों से पूछताछ की गई। खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए विदेशों में रहने वाले व्यक्तियों के साथ संपर्क स्थापित किया गया।

जांच के दौरान अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाने संबंधी व्यापक साजिश के बारे में भी जानकारी मिली है और इस संबंध में जांच की जा रही है। डीजीपी ने दोहराया कि पंजाब पुलिस इस मामले की बहुत गंभीरता से जांच कर रही है और इस साजिश की तह तक पहुँचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को राज्य की शांति और सद्भावना को भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

डीजीपी ने पंजाब पुलिस की पेशेवर ढंग से जांच करने और अपराध में शामिल सभी व्यक्तियों को न्याय के कटघरे में लाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियों की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 159 दिनांक 10-10-2024 को थाना कोटकपुरा में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1), 126 (2) और 3 (5) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत पहले ही मामला दर्ज किया गया है।

Previous Post

फरिश्ते योजना फिर हुई शुरू, दिल्ली में सड़क हादसे में घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी “आप” सरकार – केजरीवाल

Next Post

स्मार्ट सिटी की तरफ सुल्तानपुर लोधी का बड़ा कदम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Best Health Insurance

Best Health Insurance For 60+ Parents: सीनियर सिटीजन के लिए सही पॉलिसी चुनने का पूरा फ्रेमवर्क

सोमवार, 23 मार्च 2026
Navarna Mantra

Navarna Mantra: मां दुर्गा के 9 बीज मंत्रों से होती है नवग्रहों की शांति, जानें चमत्कारी फायदे

सोमवार, 23 मार्च 2026
Israel Samson Option

Israel Samson Option: ईरान ने Dimona के पास मिसाइल गिराई, क्या इजराइल करेगा परमाणु हमला?

सोमवार, 23 मार्च 2026
India Fertilizer Crisis

India Fertilizer Crisis: होरमुज संकट से खरीफ सीजन पर खतरा, थाली तक पहुंचेगी जंग की आग

सोमवार, 23 मार्च 2026
Dr BR Ambedkar Legacy

Dr BR Ambedkar Legacy: शून्य से शिखर: डॉ. अंबेडकर की वो कहानी जो रोंगटे खड़े कर दे!

सोमवार, 23 मार्च 2026
6th Generation Fighter Jet

6th Generation Fighter Jet: भारत यूरोपियन प्रोग्राम में एंट्री को तैयार, बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
Local Bodies Minister of Punjab Dr. Ravjot singh

स्मार्ट सिटी की तरफ सुल्तानपुर लोधी का बड़ा कदम

विजीलैंस

विजीलैंस द्वारा दुर्घटना मामले में कार्यवाही करने के बदले 10 हज़ार रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. काबू

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।