LIVE | ...
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नशों के बाद अब गैंगस्टरों का काल बनेगी मान सरकार, भारत की सबसे बड़ी “जंग” का आगाज!

नशों के बाद अब गैंगस्टरों का काल बनेगी मान सरकार, भारत की सबसे बड़ी “जंग” का आगाज!

हेल्पलाइन नंबर 93946-93946: सीधे AGTF को दें गैंगस्टरों की जानकारी, आपकी पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त।

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 20 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Neel Garg
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

War Against Gangsters Punjab : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम की बड़ी सफलता के बाद संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की शुरुआत की सराहना की और इसे पूर्ण स्तर पर “गैंगस्टरों के खिलाफ जंग” बताया।

मंगलवार को पार्टी दफ्तर में ‘आप’ नेता बुट्टा सिंह बैरागी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नील गर्ग ने बताया कि 325 दिन पहले 1 मार्च 2025 को भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ फैसलाकुन जंग शुरू की थी। उन्होंने बताया कि 325 दिनों में लगभग 32 हजार एफआईआर दर्ज की गई हैं, हजारों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ तथा ड्रग मनी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में सजा की दर देश में सबसे ज्यादा लगभग 86% है।

गर्ग ने कहा कि नशों की सप्लाई चेन को तोड़ दिया गया है और इस सफलता का श्रेय पंजाब पुलिस और पंजाब के लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम ने एक बात बहुत स्पष्ट कर दी है कि अगर सरकार ईमानदार हो और उसकी नीयत साफ हो, तो लोग उसके साथ खड़े होते हैं और सफलता सुनिश्चित होती है।

अगली बड़ी चुनौती के बारे में बात करते हुए गर्ग ने कहा कि गैंगस्टरवाद कोई नई बीमारी नहीं है, बल्कि यह पिछली सरकारों के समय पनपी है। उन्होंने कहा कि वही सरकारें जिन्होंने गैंगस्टरों को सुरक्षा, शक्ति और टिकटें दीं, वे इस खतरे को फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं।

नील गर्ग ने घोषणा की कि मान सरकार ने अब गैंगस्टरों के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों वाली 2,000 पुलिस टीमें पूरे पंजाब में लगातार तलाशी और पीछा करने की मुहिम चला रही हैं, जो हमारी जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।

गर्ग ने जोर देकर कहा कि यह कोई सियासी लड़ाई नहीं है, यह पंजाब के भविष्य की लड़ाई है। जिस तरह ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ ने पंजाब को नई उम्मीद दी है, उसी तरह ‘युद्ध गैंगस्टरों के विरुद्ध’ लोगों में सुरक्षा की नई भावना पैदा करेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गैंगस्टरों के लिए कोई रहम या कोई सुरक्षा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह दौर खत्म हो गया है जब गैंगस्टरों की सरपरस्ती की जाती थी और आज संदेश साफ है कि हथियार छोड़ दो, पंजाब छोड़ दो, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहो।

गर्ग ने खुलासा किया कि विदेशों से सक्रिय करीब 60 गैंगस्टरों की पहचान कर ली गई है, उनके स्थानीय नेटवर्क की पहचान की गई है और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे कोई गैंगस्टर पंजाब में हो, भारत में कहीं भी हो या विदेश में बैठा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें फंड देने वालों या उनका साथ देने वालों का भी यही हश्र होगा।

इसके साथ ही गर्ग ने गुमराह हुए नौजवानों को मुख्य धारा में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई नौजवान इस रास्ते को छोड़कर समाज में वापस आना चाहता है, तो उनका स्वागत है।

जनता के सहयोग की मांग करते हुए गर्ग ने लोगों से अपील की कि वे समर्पित हेल्पलाइन 93946-93946 पर जानकारी साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जानकारी सीधे एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के पास जाएगी, इसे पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

October 27 History

27 अक्टूबर का इतिहास: अकबर का निधन, Twitter पर Musk का कब्जा

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Cyclone Arnab Landfall

Cyclone Arnab Landfall: 140 किमी रफ्तार का तूफान, 9 राज्यों में अलर्ट

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 27 October

Aaj Ka Rashifal 27 October: इन 2 राशियों पर बरसेगा भाग्य, 90% साथ

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

विपक्षी पार्टियों पर चुटकी लेते हुए गर्ग ने कहा कि जो लोग रोजाना अमन-कानून की दुहाई देते हैं, वे पहले अपनी सरकारों वाले सूबों के हालात देखें। उन्होंने कहा कि अड़चनें पैदा करने की बजाय, उन्हें पंजाब के मॉडल से सीखना चाहिए और इस लड़ाई में सहयोग देना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Nobel Peace Prize विवाद में Trump का धमाका, Greenland पर बढ़ी टेंशन

Next Post

Seafood Export Boost: भारत का बड़ा Diplomatic प्लान, 83 देशों की एंट्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 27 History

27 अक्टूबर का इतिहास: अकबर का निधन, Twitter पर Musk का कब्जा

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Cyclone Arnab Landfall

Cyclone Arnab Landfall: 140 किमी रफ्तार का तूफान, 9 राज्यों में अलर्ट

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 27 October

Aaj Ka Rashifal 27 October: इन 2 राशियों पर बरसेगा भाग्य, 90% साथ

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Bhagwan Valmiki Tirath Sthal

भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर 17.72 करोड़ खर्च करेगी पंजाब सरकार

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Asian Hockey Champions Trophy Jalandhar

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में कौन सी टीमें देंगी भारत को चुनौती?

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Next Post
Seafood Export Boost

Seafood Export Boost: भारत का बड़ा Diplomatic प्लान, 83 देशों की एंट्री

Mineral Exploration

Mineral Exploration Plan: भारत का नया Geological रोडमैप, Critical Minerals Focus

Agriculture Export Push

Agriculture Export Push: Assam के Organic Products पर Global Buyers नजर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।