LIVE | ...
गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - श्री गुरु तेग़ बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब के मंत्रियों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिया निमंत्रण

श्री गुरु तेग़ बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब के मंत्रियों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिया निमंत्रण

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय
A A
0
Barinder goyal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़/बेंगलुरु, 16 अक्टूबर (The News Air)पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर अगले महीने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया को “हिंद की चादर” श्री गुरु तेग़ बहादर जी की अद्वितीय शहादत को समर्पित धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले पावन समापन समारोहों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का विवरण भी साझा किया।

कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि स्मृति समारोह 25 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब में अरदास के साथ आरंभ होंगे और उसी शाम गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 1 से 18 नवंबर तक सभी 23 ज़िलों में गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजित करेगी, जबकि गुरु साहिब की चरण छोह प्राप्त 130 स्थलों पर कीर्तन दरबार और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

मंत्रियों ने बताया कि चार नगर कीर्तन विभिन्न स्थानों, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) और पंजाब के गुरदासपुर, फ़रीदकोट तथा तख्त श्री दमदमा साहिब से प्रारंभ होंगे और सभी नगर कीर्तन 22 नवंबर की शाम श्री आनंदपुर साहिब में एकत्र होंगे। मुख्य शहीदी समारोह 23 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए “टेंट सिटी” (चक्क नानकी) बनाई जाएगी, जिसमें प्रतिदिन 11,000 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। समारोहों के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब, सर्व धर्म सम्मेलन, भाई जैता जी स्मारक में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के जीवन पर आधारित ड्रोन शो तथा प्रसिद्ध रागियों के कीर्तन दरबार शामिल होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh family statement

“जबरन कराया गया अंतिम संस्कार”: गुलज़ार सिंह के परिवार का दर्द भरा बयान

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026

मंत्रियों ने बताया कि आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई सामाजिक कल्याण पहलकदमियां भी की जाएंगी, जैसे रक्तदान शिविर, अंगदान अभियान और 3.5 लाख पौधे लगाने का विशाल अभियान।

मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया ने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादर जी की शिक्षाएँ आने वाली पीढ़ियों को समानता, सहिष्णुता और आत्म-बलिदान का संदेश देती रहेंगी। उन्होंने इतने बड़े स्तर पर स्मृति समारोह आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशंसा की और समारोहों की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Death Penalty Debate: फांसी या Lethal Injection? Supreme Court ने सरकार से पूछा – ‘मानवीय तरीका क्यों नहीं?’

Next Post

नवम पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब सरकार के समारोहों की श्रृंखला का शुभारंभ गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास से होगा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh family statement

“जबरन कराया गया अंतिम संस्कार”: गुलज़ार सिंह के परिवार का दर्द भरा बयान

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh Case

Gulzar Singh Case: परिवार ने तोड़ी चुप्पी, जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक न उठाएंगे मृतक के फूल

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
iPhone 18 Pro Duo

iPhone 18 Pro से Duo तक, सभी Apple प्रोडक्ट्स की भारत में कीमत

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Next Post
Harjot bains

नवम पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब सरकार के समारोहों की श्रृंखला का शुभारंभ गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास से होगा

Rajinder gupta

पंजाब राज्यसभा उम्मीदवार रजिंदर गुप्ता को चुनाव सर्टिफिकेट दिया

Balmukand

- आई के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कुलपति डा सुशील मित्तल के नेतृत्व में वर्ल्ड फूड डे पर भव्य आयोजन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।