Punjab Holiday Schools colleges remain closed Tomorrow : पंजाब में 6 दिसंबर 2024 यानी कल शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश है। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी. आपको बता दें कि 6 दिसंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है, इस मौके पर चंडीगढ़ समेत पंजाब में छुट्टी रहने वाली है.
यहां यह भी बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन ने भी श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी जयंती के मद्देनजर 6 दिसंबर को छुट्टी की अधिसूचना जारी की है. इस बीच, चंडीगढ़ में सभी सरकारी कार्यालय, निगम, बोर्ड और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
बता दें कि पहले चंडीगढ़ में यह छुट्टी 24 नवंबर 2024 को घोषित की गई थी लेकिन अब इसे 6 दिसंबर 2024 कर दिया गया है।








