गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने एचआईवी/एड्ज़ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 11 जागरूकता वैनों को किया रवाना

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने एचआईवी/एड्ज़ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 11 जागरूकता वैनों को किया रवाना

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
Minister Balbir Singh

Minister Balbir Singh

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

Supreme Court Public Holiday

Supreme Court Public Holiday: धार्मिक छुट्टी की मांग पर बड़ा फैसला

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
New Labour Code April 2026

New Labour Code April 2026 से लागू, सैलरी-PF-पेंशन सब बदलेगा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
HC On Stridhan

HC On Stridhan: बड़ा फैसला, पत्नी अपना सामान ले जाए तो केस नहीं चलेगा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Earthquake

Indonesia Earthquake Tsunami से भारी तबाही, एक की मौत, अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
  • पंजाब भर के 1650 से अधिक गाँवों को कवर करेंगी एलईडी से लैस वैनें
  • लोगों का मुफ़्त एचआईवी/एड्ज़ टैस्ट करने के लिए वैनों में विशेष मेडिकल स्टाफ तैनात: डॉ. बलबीर सिंह
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर, 27 फरवरी (The News Air) एच.आई.वी./एड्ज़ संबंधी लोगों को जागरूक करने और संक्रमित लोगों को उपयुक्त इलाज मुहैया करवाने के उद्देश्य से पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, फेज़-6 मोहाली से 11 जागरूकता वैनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। पंजाब स्टेट एड्ज़ कंट्रोल सोसायटी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा साझे तौर पर एक महीना चलने वाली इस एच.आई.वी./एड्ज़ जन-जागरूकता मुहिम की शुरुआत की गई।
इन आई.ई.सी. (सूचना, शिक्षा और संचार) जागरूकता वैनों के ज़रिये लोगों को एल.ई.डी. से लैस ऑडियो- विजुअल जागरूकता फिल्में प्रदर्शित करने के साथ-साथ प्रिंट सामग्री भी बाँटी जाएगी। इन वैनों के साथ लैब टैक्नीशियन और काउंसलर विशेष तौर पर तैनात किए गए हैं, जो घर-घर जाकर लोगों का मुफ़्त एचआईवी/ एड्ज़ टैस्ट करेंगे।
अधिक जानकारी देते हुए बलबीर सिंह ने बताया कि यह 11 विशेष जागरूकता वैनें पंजाब के सभी जि़लों के अलग-अलग गाँवों में जाकर लोगों को इस घातक बीमारी संबंधी जागरूक करेंगी, क्योंकि इसकी रोकथाम तो की जा सकती है परन्तु इसका इलाज संभव नहीं है। हरेक वैन रोज़ाना 4-5 गाँवों को कवर करेगी और यह वैनें एक महीने में 1650 गाँवों को कवर करेंगी।
उन्होंने बताया कि लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए टैस्ट करवाने, ऑडियो-विजुअल जागरूकता फिल्में दिखाने और प्रिंटिड सामग्री बाँटने के अलावा थियेटर कलाकार गाँवों में नुक्कड़ नाटक भी पेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जागरूक रह कर और कुछ सावधानियाँ इस्तेमाल कर एच.आई.वी./एड्ज़ से बचा जा सकता है और जानकारी की कमी के कारण लोग इस बीमारी का शिकार हो जाते हैं।
बलबीर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह इन वैनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और एच.आई.वी. संबंधी पता लगाने के लिए अपना टैस्ट करवाएँ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।
इस मौके पर पंजाब स्टेट एड्ज़ कंट्रोल सोसायटी के प्रोजैक्ट डायरैक्टर प्रदीप कुमार अग्रवाल, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. बी.आर. अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरैक्टर प्रिंसिपल डॉ. बबनीत भारती, पंजाब स्टेट एड्ज़ कंट्रोल सोसायटी के अतिरिक्त प्रोजैक्ट डायरैक्टर डॉ. बॉबी गुलाटी और सिविल सर्जन मोहाली डॉ. आदर्शपाल कौर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केंद्र ने उड़ीसा से समुद्र के द्वारा कोयला लाने की शर्त हटाई

Next Post

57,829 निर्माण कामगारों को 77.65 करोड़ रुपए जारी किए: अनमोल गगन मान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Supreme Court Public Holiday

Supreme Court Public Holiday: धार्मिक छुट्टी की मांग पर बड़ा फैसला

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
New Labour Code April 2026

New Labour Code April 2026 से लागू, सैलरी-PF-पेंशन सब बदलेगा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
HC On Stridhan

HC On Stridhan: बड़ा फैसला, पत्नी अपना सामान ले जाए तो केस नहीं चलेगा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Earthquake

Indonesia Earthquake Tsunami से भारी तबाही, एक की मौत, अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab Arms Smuggling Module

Punjab Arms Smuggling Module का बड़ा खुलासा, Bihar से आ रहे थे हथियार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

AAP Gujarat Workers Arrest पर केजरीवाल भड़के, BJP पर बड़ा आरोप

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
anmol mann

57,829 निर्माण कामगारों को 77.65 करोड़ रुपए जारी किए: अनमोल गगन मान

kuldeep singh dhaliwal

कृषि संबंधी मसलों और कृषि नीति सम्बन्धी भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श

मुख्य समाचार,आज 26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 25 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 24 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 23 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज के मुख्य समाचार,आज 27 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 22 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 20 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 21 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,hajj yatra 2025,आज मध्यप्रदेश के मुख्य समाचार,current affairs 2025,फरवरी,budget speech today 2025,मौसम समाचार,मध्य प्रदेश समाचार

6 में से 2 मंत्री सलाखों के पीछे, इस्तीफा दें केजरीवाल - भाजपा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।