शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - तरनतारन के 2.11 लाख से ज़्यादा घरों को पंजाब की मान सरकार दे रही है मुफ्त बिजली- संजीव अरोड़ा

तरनतारन के 2.11 लाख से ज़्यादा घरों को पंजाब की मान सरकार दे रही है मुफ्त बिजली- संजीव अरोड़ा

तरनतारन की जनता ने 'जीरो बिल' पर लगाई मुहर, 82% परिवारों को मिली 'आप' की सबसे बड़ी गारंटी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 22 अक्टूबर 2025
in पंजाब
A A
0
Sanjeev arora
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

तरनतारन, 22 अक्टूबर (The News Air) तरनतारन विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपनी ‘काम की राजनीति’ का डंका बजाया है। पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज तरनतारन में पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के पक्ष में प्रचार करते हुए आधिकारिक आँकड़े जारी किए, जिसने विरोधी दलों के पैरों तले ज़मीन खिसका दी है। मंत्री संजीव अरोड़ा ने दावा किया कि ‘आप’ सरकार की सबसे बड़ी गारंटी 300 यूनिट मुफ्त बिजली के चलते तरनतारन के 82 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल ‘जीरो’ आ रहा है।

बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की ईमानदार नीयत के कारण ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के मुताबिक सरहदी जिला तरनतारन के घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट प्रति महीना माफी देने की सुविधा जारी है।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने ज़ोर देकर कहा कि मई और जून 2025 के जारी घरेलू बिलों के आंकड़े देख लीजिए 2 लाख 11 हज़ार 552 उपभोक्ताओं को ‘जीरो बिल’ की सुविधा मिली है। यह आकंड़ा तरनतारन के कुल घरेलू उपभोक्ताओं का 82 प्रतिशत है। विरोधी दलों की तरह हमने झूठे दावे नहीं किए, हमने ‘गारंटी’ दी थी और आज यह गारंटी तरनतारन के हर घर में ख़ुशहाली ला रही है।

उन्होंने कहा कि इस बड़ी राहत से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के हज़ारों रुपये की बचत हो रही है, जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार की अन्य ज़रूरतों को पूरा कर पा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि यह ‘आप’ सरकार की ईमानदार और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की निशानी है।

‘जीरो बिल’ है ‘आप’ की गारंटी, इसे याद कर दें वोट: संजीव अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने अपने बयान में खुद को ‘आप’ का सिपाही बताते हुए तरनतारन के लोगों से सीधी अपील की। उन्होंने कहा कि जब आप चुनाव में वोट डालने जाएं, तो अपने हाथों में आया हुआ ‘जीरो बिजली बिल’ ज़रूर याद रखना। यह ‘आप’ की गारंटी है। यह आपके घरों में आई ख़ुशहाली है। मंत्री ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए पूछा कि क्या पिछली किसी भी सरकार ने ऐसी राहत दी थी? उन्होंने आरोप लगाया कि वे सरकारें सिर्फ अपने और चहेतों की तिजोरियाँ भरती थीं।

यह भी पढे़ं 👇

PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
हरमीत संधू ‘विकास मॉडल’ को आगे बढ़ाने का चेहरा

संजीव अरोड़ा ने ‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को सिर्फ एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास मॉडल को तरनतारन में तेज़ी से आगे बढ़ाने का चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि संधू एक ज़मीनी नेता हैं, और उनकी जीत से यहाँ के हर गाँव और हर घर में विकास और तेज़ी से पहुंचेगा।

मंत्री ने ख़ास तौर पर उन 82% ज़ीरो बिल प्राप्त करने वाले परिवारों से अपील की कि वे अपना वोट ‘काम की राजनीति’ को दें। उन्होंने उन आलोचकों को सबक सिखाने की बात कही जो कहते थे कि ‘आप’ सरकार कुछ नहीं कर पाएगी। संजीव अरोड़ा ने स्पष्ट किया, “संधू को वोट देकर आप मान सरकार के हाथ मज़बूत करेंगे और विकास की लहर को कभी रुकने नहीं देंगे। हरमीत सिंह संधू को वोट दें।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने विरोधी दलों को सीधी और कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने झूठी बयानबाजी और ‘कीचड़ उछालना’ बंद करे। उन्होंने कहा कि तरनतारन की जनता समझदार है और वह ‘विकास बनाम भ्रष्टाचार’ की इस लड़ाई में ‘आप’ और हरमीत सिंह संधू के साथ खड़ी है। मंत्री संजीव अरोड़ा ने जनता के अपार समर्थन के आधार पर यह दावा किया कि उपचुनाव में हरमीत सिंह संधू की जीत ऐतिहासिक होने जा रही है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध: ‘चक्क नानकी’ टेंट सिटी में रोज़ाना 15,000 संगतों के ठहरने की होगी व्यवस्था

Next Post

तरनतारन के लोगों ने 12.74 लाख बार ली ‘आम आदमी क्लीनिक’ से मुफ्त सेहत सेवाएं: डॉ. बलबीर सिंह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Anti-Beadbi Law Amendment

Anti-Beadbi Law Amendment: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रकैद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Guru Ravidass 650th Parkash Purab

Guru Ravidass 650th Parkash Purab: साल भर चलेंगे समारोह, CM भगवंत मान ने की घोषणा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
balbir

तरनतारन के लोगों ने 12.74 लाख बार ली 'आम आदमी क्लीनिक' से मुफ्त सेहत सेवाएं: डॉ. बलबीर सिंह

DGP Punjab

पिछले दो वर्षों की तुलना में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में आई 4 गुना कमी

Sond

25 अक्टूबर को पंजाब के मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में होंगे नतमस्तक: सौंद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।