LIVE | ...
रविवार, 27 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Cyber Fraud: महिलाओं को बनाते थे निशाना, AI वीडियो बनाकर ठगे 40 लाख, गिरफ्तार

Punjab Cyber Fraud: महिलाओं को बनाते थे निशाना, AI वीडियो बनाकर ठगे 40 लाख, गिरफ्तार

Punjab Police ने साइबर ठगों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपियों ने Voice Changer और AI से बनाए फर्जी वीडियो, 3.49 लाख रुपये और 500 डॉलर समेत 29 मोबाइल बरामद

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 10 मार्च 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Cyber Fraud
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 10 मार्च (कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी पहचान बनाकर अनजान लोगों से धोखाधड़ी करने और उनसे पैसे वसूलने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अभिषेक भार्गव, आकाश भार्गव उर्फ अमन और लक्की भार्गव के रूप में हुई है। ये तीनों राजस्थान के झुंझुनू के निवासी हैं और आपस में सगे भाई हैं। फिलहाल ये मोहाली के सेक्टर-70, एसएएस नगर(मोहाली) में रह रहे थे।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 3.49 लाख रुपये नकद, 500 अमेरिकी डॉलर, 29 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक डोंगल, एक टैबलेट और मोबाइल फोन के 38 खाली डिब्बे बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बना रखे थे और इनके माध्यम से अपने टारगेट से संपर्क करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने टारगेट, खासकर महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए महिलाओं जैसी आवाज निकालने हेतु वॉयस-चेंजिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद वे पीड़ितों के एआई द्वारा तैयार किए गए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलते थे।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा ने बताया कि एक पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। पीड़िता के साथ वर्ष 2023 से 2025 के बीच लगभग 3.10 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जब वह कनाडा में रह रही थी।

यह भी पढे़ं 👇

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

उन्होंने बताया कि एसपी जसपिंदर सिंह की निगरानी में स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमनदीप सिंह की अगुवाई में की गई जांच में पता चला कि रैकेट का सरगना आकाश भार्गव है, जिसने करीब दो साल पहले यह तरीका तैयार किया था। आरोपी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बनाते थे और कभी-कभी नकली धार्मिक गुरु या ज्योतिषी बनकर भी लोगों को ठगते थे।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इस तरीके से लगभग 40 लाख रुपये की ठगी की है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और साइबर धोखाधड़ी के अन्य पीड़ितों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 14 दिनांक 08.08.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, मोहाली में दर्ज की गई है।

एडवाइजरी : स्पेशल डीजीपी वी. नीरजा ने सलाह दी कि सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले लोग, खासकर महिलाएं, ऐसे ज्योतिषियों या अन्य व्यक्तियों से सावधान रहें जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सहानुभूति या मदद देने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि निजी जानकारी और विवरण किसी भी स्थिति में सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने चाहिए, क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।

यदि कोई व्यक्ति फोटो या वीडियो सहित साझा की गई जानकारी का दुरुपयोग करने की धमकी देता है तो घबराने की जरूरत नहीं है और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर नहीं करने चाहिए।

यदि गलती से ऐसे किसी खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हों, तो इसकी सूचना तुरंत 1930 पर दें ताकि संदिग्ध बैंक खाते में ट्रांसफर को लीन मार्क किया जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Government Transfer: 3 PCS अधिकारियों के तबादले

Next Post

Gangsteran Par War: Punjab Police का 49वें दिन बड़ा एक्शन, 537 ठिकानों पर छापेमारी, 151 गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Free LPG Cylinder

J&K में 8.79 लाख Antyodaya परिवारों को साल में 6 Free LPG Cylinder! देखें जिलेवार लिस्ट

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Asian Games Nandini Sharma

Asian Games की गोल्ड मेडलिस्ट Nandini Sharma को ₹3 करोड़! चंडीगढ़ ने किया सम्मान

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Next Post
Gangsteran Par War

Gangsteran Par War: Punjab Police का 49वें दिन बड़ा एक्शन, 537 ठिकानों पर छापेमारी, 151 गिरफ्तार

Laljit Singh Bhullar

US India Trade Deal: अमेरिका के साथ व्यापार समझौता पंजाब के किसानों को कैसे पहुंचाएगा नुकसान? AAP का बड़ा दावा

CM Mann

पंजाब में अशिक्षा, नशे और बेरोज़गारी का खात्मा ‘आप’ सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।