बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Congress: “गरीबों का हक छीन रही भाजपा-AAP”, राजा वड़िंग ने किया CM पद को लेकर बड़ा खुलासा!

Punjab Congress: “गरीबों का हक छीन रही भाजपा-AAP”, राजा वड़िंग ने किया CM पद को लेकर बड़ा खुलासा!

मनरेगा बचाओ संग्राम, कांग्रेस अंत तक लड़ेगी: बघेल, मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं: वड़िंग, लोगों को कांग्रेस से उम्मीदें: बाजवा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 10 जनवरी 2026
A A
0
Punjab Congress
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से जुड़ी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए,नपंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज कहा है कि फिलहाल पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई भी दावेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कोई इस नाकाबिल और भ्रष्ट सरकार से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए पूरी मेहनत कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब के लिए एआईसीसी के महासचिव प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की रैलियों को लोगों से मिल रहा भारी समर्थन उन्हें उत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह संघर्ष यहीं से शुरू कर देश भर में नेतृत्व हासिल किया है।

Punjab Congress

बघेल ने जोर देते हुए, कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह गरीबों और हाशिए पर पड़े वर्गों के अधिकारों के लिए काम करती रहेगी और लड़ती रहेगी, जिनकी आवाज़ अक्सर नहीं सुनी जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को अंत तक ले जाएगी और मनरेगा की बहाली तक चैन से नहीं बैठेगी।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अच्छे और प्रभावी शासन के लिए पंजाब के लोग अब सिर्फ कांग्रेस की ओर ही उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

आज यहां आयोजित ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ रैली को संबोधित करते हुए, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने वायदा किया कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर मनरेगा को खत्म नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब और दलित समर्थक योजना मनरेगा को कमजोर कर सभी सीमाएं पार कर दी हैं। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार भी कम नहीं है, क्योंकि वह मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा को न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में गरीबी उन्मूलन की सबसे प्रभावी योजनाओं में से एक माना गया है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब लोगों को संवैधानिक अधिकार के तहत साल में 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया था, लेकिन अब मोदी सरकार ने वह अधिकार भी छीन लिया है और रोजगार देना या न देना सरकार की मर्जी पर छोड़ दिया गया है।

इस दौरान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए लोगों का धन्यवाद करते हुए वड़िंग ने वायदा किया कि कांग्रेस उनके कल्याण के लिए काम करेगी। उन्होंने पंजाब कांग्रेस में कथित गुटबाजी की खबरों का मजाक उड़ाया और मुख्यमंत्री पद के लिए पांच दावेदार होने की बात करने वालों पर तंज कसते हुए, कहा कि ऐसा कोई भी नहीं है, क्योंकि सभी का मकसद पार्टी को जिताना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान करेगा और यह भी दोहराया कि वह स्वयं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026

वड़िंग ने कहा कि वह पंजाब के लोगों के लिए लड़ना चाहते हैं, नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ संघर्ष करना चाहते हैं और मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे हैं।

इस मौके पर बोलते हुए, प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में बदलाव की हवा चलनी शुरू हो चुकी है। उन्होंने पिछले तीन दिनों के दौरान कांग्रेस की रैलियों में उमड़ी भारी भीड़ की ओर इशारा करते हुए, कहा कि कांग्रेस पंजाब के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी।

Punjab Congress

बाजवा ने वायदा किया कि 2027 में पंजाब में बनने वाली कांग्रेस सरकार मनरेगा के लिए बजट में विशेष प्रावधान करेगी, ताकि ग्रामीण इलाकों के गरीब और पिछड़े वर्गों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार से किसी को भी कोई उम्मीद नहीं रह गई है।

उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए, गैंगस्टरों द्वारा आए दिन की जा रही हत्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने पंजाब से आतंकवाद का खात्मा किया था, उसी तरह कांग्रेस सरकार एक महीने के भीतर गैंगस्टरों का भी सफाया करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

संगरूर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के संयुक्त कोषाध्यक्ष विजयइंदर सिंगला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर भाजपा को समाज के गरीब और हाशिए पर रहने वाले वर्गों की रोज़ी-रोटी छीनने की इजाजत नहीं देगी।

इस अवसर पर मौजूद प्रमुख नेताओं में श्रीमती राजिंदर कौर भट्ठल, सुखजिंदर सिंह रंधावा सांसद, डॉ. अमर सिंह सांसद, डॉ. गांधी सांसद, अरुणा चौधरी उप नेता प्रतिपक्ष, हीना कावरे, रविंदर दलवी, सूरज ठाकुर, कैप्टन संदीप संधू, जस्सी खंगूड़ा, साधु सिंह पूर्व मंत्री, कुलजीत सिंह नागरा पूर्व विधायक, मोहम्मद सदीक पूर्व सांसद, काका रणदीप सिंह नाभा पूर्व मंत्री, श्रीमती रज़िया सुल्ताना, राजिंदर सिंह पूर्व विधायक, सुखपाल सिंह खैहरा विधायक, हरदियाल सिंह कंबोज पूर्व विधायक, मदन लाल जलालपुर पूर्व विधायक, गुरशरण कौर रंधावा अध्यक्ष, पंजाब महिला कांग्रेस, मोहित मोहिंद्रा अध्यक्ष पंजाब यूथ कांग्रेस, राकेश पांडे, पवन दीवान, अनिल जोशी, सुखविंदर सिंह डैनी पूर्व विधायक, दलवीर सिंह गोल्डी पूर्व विधायक, कुलदीप सिंह काला ढिल्लों विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष, दुर्लभ सिंह सिद्धू, कमलदीप धालीवाल, जगदेव सिंह गागा, सुरिंदरपाल सिंह सीबिया, रणवीर कौर मियां, राजबख्श कंबोज, समित सिंह, गुरजोत सिंह ढींडसा, जसविंदर सिंह धीमान, हरिंदर सिंह हैरी मान, ममता दत्ता सहित अन्य नेता शामिल रहे।

Previous Post

Invest Punjab: लुधियाना में बरसेगा पैसा! Sanjeev Arora ने किया ₹35 करोड़ के नए यूनिट का उद्घाटन

Next Post

T20 World Cup Game Changer: Surya Kumar पर Shoaib Akhtar की बड़ी भविष्यवाणी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
T20 World Cup

T20 World Cup Game Changer: Surya Kumar पर Shoaib Akhtar की बड़ी भविष्यवाणी

UP Kabaddi League Season 2

UP Kabaddi League Season 2: Noida में Sangam Challengers की बढ़त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।