LIVE | ...
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Invest Punjab: लुधियाना में बरसेगा पैसा! Sanjeev Arora ने किया ₹35 करोड़ के नए यूनिट का उद्घाटन

Invest Punjab: लुधियाना में बरसेगा पैसा! Sanjeev Arora ने किया ₹35 करोड़ के नए यूनिट का उद्घाटन

कहा: के.जे. ग्रुप ने वर्ष 2025 में 52 करोड़ रुपये का निवेश किया; वर्ष 2026 में 12 मेगावाट सोलर पावर प्लांट के माध्यम से 66 करोड़ रुपये का और निवेश किया जाएगा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 10 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Invest Punjab
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Invest Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के माध्यम से विभिन्न कंपनियों से संपर्क कर राज्य में करोड़ों रुपये का निवेश कराया जा रहा है।

ये शब्द पंजाब सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं स्थानीय निकाय संबंधी कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्थानीय फोकल प्वाइंट में के.जे. फोर्जिंग द्वारा 35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित नए ‘टूल रूम’ यूनिट के उद्घाटन अवसर पर कहे।

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार उद्योग को प्रोत्साहन देने और अनुकूल वातावरण सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके चलते अन्य राज्यों के उद्योगपति भी यहां करोड़ों रुपये का निवेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में के.जे. ग्रुप द्वारा 35 करोड़ रुपये की लागत से नया ‘टूल रूम’ यूनिट स्थापित किया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

On This Day 25 October

25 अक्टूबर का इतिहास: Agincourt Battle से Halloween Film तक सफर

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 25 October 2026

Breaking News Live Updates 25 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
rashifal 25 Oct

आज का राशिफल 25 अक्टूबर: Aaj Ka Rashifal सभी राशियों के लिए खास

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2025 के दौरान के.जे. परिवार द्वारा 52 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जबकि वर्ष 2026 में 12 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट के माध्यम से 66 करोड़ रुपये का और निवेश किया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस निवेश से जहां उद्योग फिर से मजबूती की ओर बढ़ेगा, वहीं हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

इस अवसर पर उनके साथ राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू, सीसू से उपकार सिंह आहूजा, मुख्य प्रशासक ग्लाडा संदीप कुमार, के.जे. ग्रुप से गोपी कोठारी, अमित कोठारी, नवीन बहल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस नए यूनिट में लगी अधिकांश मशीनें भारत के बेंगलुरु और गुजरात जैसे शहरों में ही विकसित की गई हैं, जबकि पहले ये मशीनें विदेशों से आयात की जाती थीं।

पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें स्थानीय सरकारों विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगमों और नगर परिषदों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे कि किसी भी गांव, कस्बे या शहर में कोई तार लटकती हुई न दिखाई दे; इसके तहत 87 सब-डिवीजनों में टेंडर प्रक्रिया जारी है।

इसके अतिरिक्त, सीवरेज प्रणाली को अपग्रेड किया जाएगा तथा सड़क बुनियादी ढांचे में भी और सुधार किए जाएंगे। आवारा कुत्तों की समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

स्थानीय निकाय संबंधी कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की प्रमुख परियोजनाओं में से एक बुद्धा दरिया के पुनर्जीवन के कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेयरियों का गोबर और अन्य अपशिष्ट नदी में डालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। बुद्धा दरिया के किनारे स्थित डाइंग यूनिटों और अन्य फैक्ट्रियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना उपचारित पानी को नदी में न छोड़ा जाए।

इस अवसर पर के.जे. ग्रुप ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने उद्योग-अनुकूल नीतियों और काम करने के लिए सबसे शांतिपूर्ण वातावरण का सृजन किया है। साथ ही ग्रुप ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का योगदान भी दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

War on Drugs: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 7.7 किलो हेरोइन बरामद; 315 दिनों में 43,950 तस्कर गिरफ्तार!

Next Post

Punjab Congress: “गरीबों का हक छीन रही भाजपा-AAP”, राजा वड़िंग ने किया CM पद को लेकर बड़ा खुलासा!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

On This Day 25 October

25 अक्टूबर का इतिहास: Agincourt Battle से Halloween Film तक सफर

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 25 October 2026

Breaking News Live Updates 25 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
rashifal 25 Oct

आज का राशिफल 25 अक्टूबर: Aaj Ka Rashifal सभी राशियों के लिए खास

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Philippines Plane Crash

Philippines Plane Crash: हवा में टकराए दो जहाज, चार पायलटों की मौत

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Maharashtra Climate Shift

Maharashtra Climate Shift: धीरे-धीरे मरुस्थल बनता जा रहा अपना महाराष्ट्र

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Next Post
Punjab Congress

Punjab Congress: "गरीबों का हक छीन रही भाजपा-AAP", राजा वड़िंग ने किया CM पद को लेकर बड़ा खुलासा!

T20 World Cup

T20 World Cup Game Changer: Surya Kumar पर Shoaib Akhtar की बड़ी भविष्यवाणी

UP Kabaddi League Season 2

UP Kabaddi League Season 2: Noida में Sangam Challengers की बढ़त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।