• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 शनिवार, 6 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस

मान सरकार के दिशा निर्देशों से हो रही है मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी

The News Air by The News Air
मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025
A A
0
CM B Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (The News Air) पंजाब आज देश के सबसे तेज़ी से बढ़ते ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। मज़बूत सरकारी समर्थन, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर राज्य अब दुनिया की बड़ी ऑटोमोटिव कंपनियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। और यह सब इस बात का सबूत है कि पंजाब अब ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री के नक्शे पर अपनी मज़बूत जगह बना चुका है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच और सक्रिय नेतृत्व ने पंजाब को निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना दिया है। मंडी गोबिंदगढ़ में BMW के पार्ट्स बनाने वाला अत्याधुनिक प्लांट अगले महीने से शुरू होने जा रहा है, जहां करीब 150 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। यह प्लांट BMW के लिए 2.5 मिलियन यूनिट पार्ट्स का उत्पादन करेगा। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ पंजाब की औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि राज्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्वालिटी और टेक्नोलॉजी में माहिर है।

पंजाब सरकार ने निवेशकों के लिए ‘रियल सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू किया है, जो उन्हें हर तरह की सुविधा और सपोर्ट एक ही जगह से उपलब्ध कराता है। इस सिस्टम के तहत कंपनियों को लाइसेंस, परमिट और अन्य अप्रूवल मिलने में कोई देरी नहीं होती। मुख्यमंत्री ने खुद यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में आने वाली हर कंपनी को पूरा सहयोग मिले और उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। औद्योगिक शांति, स्किल डेवलपमेंट और एक्सपोर्ट बढ़ाने पर सरकार का फोकस साफ दिखता है, जो निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक है।

राज्य की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत ऑटो और ऑटो कंपोनेंट्स सहित विभिन्न सेक्टर्स के लिए सेक्टर-स्पेसिफिक कमेटियां बनाई जा रही है। इन कमेटियों का मकसद है कि एडवांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाए, ताकि बड़ी कंपनियों के साथ-साथ लोकल MSME यूनिट्स भी ग्लोबल मार्केट में कंपीट कर सकें। यह पहल छोटे उद्यमियों और स्टार्टअप्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि उन्हें टेक्निकल सपोर्ट, ट्रेनिंग और मार्केट एक्सेस में सरकारी मदद मिलेगी।

पंजाब का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर अब सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है। यहां बने प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है, जिससे राज्य को विदेशी मुद्रा मिल रही है और नए बिजनेस के मौके खुल रहे है। देश की कुल ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री का 7 फीसदी हिस्सा पंजाब में बनता है, और नई पॉलिसी और निवेश से यह आंकड़ा आने वाले सालों में और बढ़ने वाला है। यह ग्रोथ राज्य की इकोनॉमी को मज़बूत करने के साथ-साथ युवाओं को रोज़गार के हज़ारों नए मौके दे रही है।

फॉरेन इन्वेस्टमेंट के मामले में भी पंजाब अब एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। 2025 में ऑटो सेक्टर में 15,000 से 20,000 करोड़ रुपए का नया निवेश आने का अनुमान है, जो स्थानीय उद्योगों की प्रोडक्शन कैपेसिटी और टेक्निकल इनोवेशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह भारी निवेश न सिर्फ बड़ी कंपनियों को बल्कि छोटे वेंडर्स और सप्लायर्स को भी फायदा पहुंचाएगा, क्योंकि इससे पूरी सप्लाई चेन मज़बूत होगी।

यह भी पढे़ं 👇

6 December 2025 Horoscope

6 December 2025 Horoscope: इन 4 राशियों के लिए 100% शानदार दिन, जानें आज का Rashifal

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
IndiGo Crisis

IndiGo Crisis जानबूझकर किया गया? ₹1 लाख करोड़ का सबसे बड़ा खेल, Shocking Reality!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
CM Mann

CM मान का जापान रोड शो!ओसाका में जापानी कंपनियों ने दिखाई BIG INTEREST, निवेश का रास्ता खुला!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Dharmendra 90th Birthday

Dharmendra 90th Birthday: फैंस के लिए खोले जाएंगे फार्म हाउस के गेट

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025

पंजाब का ऑटो कंपोनेंट हब देश की इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए भी बेहद अहम है। राज्य की कंपनियां EV पार्ट्स, स्मार्ट ट्रांसमिशन सिस्टम और ग्रीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शानदार काम कर रही है। जैसे-जैसे देश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है, पंजाब इस बदलाव में लीडिंग रोल निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां की कंपनियां सस्टेनेबल और फ्यूचर-रेडी सॉल्यूशंस बना रही है, जो न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी डिमांड में है।

स्थानीय युवाओं के लिए यह विकास एक सुनहरा मौका लेकर आया है। ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में हजारों नई नौकरियां क्रिएट हो रही हैं, जिनमें इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी कंट्रोल, लॉजिस्टिक्स और मैनेजमेंट जैसे विभिन्न फील्ड्स शामिल है। सरकार स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के जरिए युवाओं को इंडस्ट्री की ज़रूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग दे रही है, ताकि वे आसानी से अच्छी नौकरी पा सकें। यह न सिर्फ युवाओं के करियर के लिए बल्कि राज्य की समग्र प्रगति के लिए भी बेहद ज़रूरी है।

सरकार के मज़बूत समर्थन, प्रोग्रेसिव पॉलिसी और इंडस्ट्री की आधुनिक सोच के चलते पंजाब की ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री आज इनोवेशन, ग्लोबल कंपटीशन और सस्टेनेबल एम्प्लॉयमेंट जनरेशन का आदर्श मॉडल बन गई है। BMW जैसी दुनिया की नामी कंपनियां जब पंजाब में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाती है, तो यह राज्य की क्रेडिबिलिटी और पोटेंशियल का सबसे बड़ा प्रमाण है। पंजाब अब सिर्फ कृषि प्रधान राज्य नहीं रहा, बल्कि एक इंडस्ट्रियल पावरहाउस के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है, जो आने वाले दशकों में देश की इकोनॉमी में अहम योगदान देगा।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

6 December 2025 Horoscope

6 December 2025 Horoscope: इन 4 राशियों के लिए 100% शानदार दिन, जानें आज का Rashifal

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
IndiGo Crisis

IndiGo Crisis जानबूझकर किया गया? ₹1 लाख करोड़ का सबसे बड़ा खेल, Shocking Reality!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
CM Mann

CM मान का जापान रोड शो!ओसाका में जापानी कंपनियों ने दिखाई BIG INTEREST, निवेश का रास्ता खुला!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Dharmendra 90th Birthday

Dharmendra 90th Birthday: फैंस के लिए खोले जाएंगे फार्म हाउस के गेट

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Mandhana-Palash Wedding Rumors

Mandhana-Palash Wedding Rumors: पलाश की बहन Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
IndiGo Crisis Explainer

IndiGo Crisis Explainer : सरकार क्यों झुकी IndiGo के सामने? कमेटी के नाम पर धोखा! लूटे गए हजारों यात्री!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • वेब स्टोरीज

© 2025 THE NEWS AIR