LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - चुनाव पार्टी ही लड़ती है, पार्टी ही जीतती है… फिर बोले यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

चुनाव पार्टी ही लड़ती है, पार्टी ही जीतती है… फिर बोले यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिलने के बाद भी यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के तेवर नरम नहीं पड़े हैं. यूपी में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की बैठक में मौर्य ने एक बार फिर इशारों ही इशारों में सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव हमेशा पार्टी ही लड़ती है और पार्टी ही जीतती है. बीजेपी सरकार के तमाम मुख्यमंत्रियों को नहीं पता था कि वो कभी सीएम बनेंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथ लिया.

आम चुनाव में यूपी में बीजेपी को हुए नुकसान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जब हम सरकार में नहीं थे तब हम जीते, लेकिन जब सरकार आ गई तो हम अति आत्मविश्वास में आ गए थे. सरकार के दम पर चुनाव नहीं जीता जाता है. पार्टी के दम पर चुनाव जीता जाता है. न तो 2014 में हमारी केंद्र में सरकार थी और न ही 2017 में यूपी में थी, लेकिन पार्टी को जीत मिली और सरकार बनी. उन्होंने नेताओं से कहा कि उनको लेकर मीडिया में जो खबरें आ रही उससे कभी भी प्रभावित नहीं होना है. हमें अभी से 2027 की जोरदार तैयारी शुरू कर देनी है.

बैठक में अखिलेश-सपा पर तीखा हमला

बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी सपा पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर मैं समाजवादी पार्टी का नाम नहीं लूंगा तो मुझे लगता है कि मेरी कार्य समिति में कुछ अधूरा रह जाएगा. समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी को मैं समाप्त वादी पार्टी कहता हूं. कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव जी बहुत योजनाबद्ध तरीके से पिछड़ों और दलितों को धोखा देकर के अपने पतन की शुरुआत कर ली है. माता प्रसाद पांडेय जी नेता प्रतिपक्ष बने हैं मैं उनको बधाई देता हूं, लेकिन अखिलेश यादव की असलियत सामने आई कि नहीं?

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 21 October

Aaj Ka Itihas 21 October: जानें आज की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: जानें अपनी राशि का हाल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को यह पता होना चाहिए कि उनके बारे में किसी को कोई भ्रम नहीं है. उत्तर प्रदेश के अपराधियों और माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का यदि कोई सरगना है तो वो अखिलेश यादव एंड कंपनी है. अगर वह यह कहें कि समाजवादी पार्टी का अपराधियों से रिश्ता कभी खत्म हो सकता है क्या? अगर रिश्ता खत्म हो गया तो मुझे समाप्त करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

‘अपराधी खत्म हुए तो सपा अपने आप खत्म हो जाएगी’

डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर सपा का अपराधियों से रिश्ता खत्म हो गया तो सपा अपने आप ही खत्म हो जाएगी. ऐसे में हमकों और आपको मेहनत ही नहीं करना पड़ेगा. अभी मेहनत करना बाकी है. हमें कोई गलतफहमी नहीं पालना है. लोकसभा चुनाव में इन लोगों ने संविधान खत्म करने को लेकर बहुत झूठ बोला. कांग्रेस के मोहरे अखिलेश यादव कह रहे थे कि संविधान खत्म कर दिया जाएगा.

ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा इस देश के पिछड़ों, दलितों,आदिवासियों और वंचितों को जो शक्ति दी गई है उसको हम लोग खत्म करने वाले लोग नहीं है. हम लोग उसे मजबूत करने वाले लोग हैं. जो खत्म करने वाले थे उनके साथ अखिलेश जी चले गए. इस देश में आपातकाल किसने लगाया और उसके साथ कौन शामिल हुआ?

केशव ने अखिलेश को कांग्रेस का मोहरा बताया

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री न बन पाएं इसके लिए अखिलेश यादव ने पूरी ताकत लगा दी थी. इसके लिए उन्होंने कोई कमी भी नहीं छोड़ी, लेकिन नतीजा सबके सामने है. विदेश शक्तियों की ताकत पर नाचने वाली कांग्रेस पार्टी जो चाहती है उसे अखिलेश यादव से बुलवाती है. इसके बाद भी मैं यूपी की जनता को धन्यवाद देता हूं. मेरा मानना है कि यूपी में 70 से अधिक लोकसभा और 300 से अधिक विधानसभा पर बीजेपी का अधिकार है.

पीएम मोदी से राहुल की तुलना संभव ही नहीं: मौर्य

देश में राहुल गांधी की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भला हो सकता है क्या? पूरी ताकत लगाने के बाद भी कांग्रेस 99 सीट पर जाकर अटक गई जबकि बीजेपी अकेले अपने दम पर 240 सीट ले आई. हालांकि, अगर हमारी सीटें 272 से ज्यादा होती तो और भी ज्यादा खुशी होती है. इसका मलाल हमें भी है और मुझे लगता है कि हमारे कार्यकर्ताओं को भी है.

मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी को हिंदुस्तान कमजोर नहीं देखना चाहता है. देश का पिछड़ा और आदिवासी वर्ग तो किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं देखना चाहता है. इस बार हम लोग चूक गए, लेकिन अब फिर कभी नहीं चूकेंगे. बीजेपी अपने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है. अगर ऐसा नहीं होता तो केशव प्रसाद मौर्य आज मुख्यमंत्री नहीं होता.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को पांच महीने की जेल की सजा पर अदालत ने लगाई रोक

Next Post

ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा: बुलडोजर कार्रवाई, SUV चालक की गिरफ्तारी,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 21 October

Aaj Ka Itihas 21 October: जानें आज की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: जानें अपनी राशि का हाल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab CM Bhagwant Singh Mann

CM Bhagwant Mann का तीखा वार, बोले- गुजरात से आ रहा नशा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Rajwinder Kaur Thiara,

AAP Jalandhar Cantt इंचार्ज हटते ही रो पड़ीं राजविंदर थियाड़ा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Next Post
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा: बुलडोजर कार्रवाई, SUV चालक की गिरफ्तारी,

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

ट्वेल्थ फेल के विकास दिव्यकीर्ति भी बेसमेंट में चला रहे थे इंस्टिट्यूट, MCD ने किया सील

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

राजस्थान में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े: गहलोत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।