LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - एक था आर्यन: पैरेंट्स को जमाने भर का दर्द दे गए गोरक्षक, पिता का सवाल- मारने का अधिकार किसने दिया?

एक था आर्यन: पैरेंट्स को जमाने भर का दर्द दे गए गोरक्षक, पिता का सवाल- मारने का अधिकार किसने दिया?

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 4 सितम्बर 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
गोरक्षक
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

इस दुनिया का सबसे भारी वजन क्या है? ये सवाल अगर किसी मजदूर से पूछा जाए तो वह कहेगा कि उसके भूखे बच्चों का पेट उसके लिए सबसे भारी वजन है. लेकिन यही सवाल अगर आप किसी पिता से पूछें जिसने अभी-अभी अपने बच्चे को खोया हो तो वो आपको बताएगा कि जब कंधे पर अपने जवान बच्चे की अर्थी उठानी पड़ती है तो वह वजन झेलने के लिए कंधे साथ नहीं देते. जब किसी पिता के सामने उसके बच्चे की लाश चिता पर सजी होती है, तो वह उस लाश पर अंतिम फूल नहीं चढ़ाता… बल्कि वह अंतिम श्रद्धांजली देता है अपने अरमानों, सपनों को… वह श्रद्धांजली देता है अपने जीवन के उन सारे सालों कि की गई महनत को जिस वक्त उसने जलती धूप में अपने पांव के छालों को नजरअंदाज किया था ताकी उसका बच्चा आगे बढ़ सके. वह श्रद्धांजली देता है उन हाथों को जो कल उसकी ढलती उम्र में उसके कंधों को आराम देते. बच्चे की चिता के साथ एक लाश ही नहीं जलती है, बल्कि जल जाती है माता-पिता के सारे सपनों की दुनिया. वह सांसें जिन्होंने उन्हें नया जीवन दिया था, जब वह उखड़ती हैं तो माता-पिता के अंदर कुछ नहीं बचता.

कुछ ऐसी ही कहानी इस वक्त आर्यन मिश्रा के माता-पिता की भी है. बच्चे को चिता पर लिटाकर जब आर्यन के पिता ने उसका अंतिम संस्कार किया होगा तो कोई सोच नहीं सकता कि उनपर क्या गुजरी होगी. एक पिता जिसने अपने बच्चे को पढ़ा-लिखाकर काबिल इंसान बनाने का सपना देखा था कभी, आज वो ही पिता अपने खुद के हाथों से उसी की लाश को आग देकर आया है. उसने देखा है अपने खून को हवा में राख बनते हुए. हरियाणा का आर्यन मिश्रा कल तक 12वीं क्लास में पढ़ने वाला एक मामूली सा लड़का था, लेकिन आज वो मामूली नहीं रह गया. आर्यन तो इस दुनिया को छोड़कर चला गया, लेकिन अपने पीछे छोड़ गया अपने बिलखते माता-पिता को, जो बस यही पूछ-पूछ कर अधमरे हुए जा रहे हैं कि आखिर उनके मासूम बच्चे को गोली मारने का अधिकार हत्यारों को किसने दे दिया.

‘किसने ये अधिकार दिया?’

अपने 19 साल के बच्चे की अर्थी कंधे पर उठाकर उसका अंतिम संस्कार करके अपने केश कटवाकर आए पिता का केवल एक ही सवाल है कि आखिर किसने ये अधिकार दिया कि इस तरह से मासूम का सीना छलनी कर दिया जाए. आर्यन को लेकर पूछे गए सवाल पर पिता ने कहा कि हम तो साहब ब्राह्मण हैं… खाने-कमाने वाले लोग हैं… हमने किसी का क्या बिगाड़ा था? मां तो होश में ही नहीं… उनसे पूछो तो कहती हैं कि बेटा हमें चाय बनाकर पिलाता था…. दवाई खिलाता था… आप सड़कों पर, दुकानों पर किसी से भी पूछ लीजिए, वह सबका चहीता था… ज्यादा पूछने पर वह बिलख पड़तीं हैं कि जिसको खून से सींचकर दुनिया में लाईं थीं, आज उसी के शरीर पर जमे खून को अपनी आंखों से देखना पड़ा और वो कुछ नहीं कर पाईं.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
आर्यन मिश्रा को मारी गई थी गोली

हरियाणा के फरीदाबाद में 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. हर किसी के मन में यही सवाल है कि एक शक के चलते किसी का 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे गोली मार दी गई. ये कैसी गोरक्षा थी? आर्यन को गोली मारने वाले आज कह रहे हैं कि उनको अफसोस है कि उन्होंने अपने ही एक ‘भाई’ को गोली मार दी. आर्यन को गौतस्कर समझ गौरक्षकों ने गोली मारी गई थी. उसकी मौत से उसके पिता सिया नंद मिश्रा पूरी तरह टूट चुके हैं. जवान बेटे की मौत ने उन्हें झकझोर कर रखा दिया है. हत्यारोपी कर रहे हैं उनसे गलती हो गई… लेकिन क्या उनकी इस गलती से उस पिता के सपने जो बेटे के साथ राख हो गए, वापस आ जाएंगे. या फिर कभी वापस आ पाएगी उस मां के चेहरे की हंसी जिसका कारण उसका लाल था…

23 अगस्त की रात हुआ था कत्ल

23 अगस्त की रात कार में आर्यन अपने दोस्तों के साथ बैठा था, उसे गौतस्करों की कार समझकर फायरिंग कर दी गई. आर्यन ड्राइविंग सीट के बगल में बैठा हुआ था. इस दौरान गोली आर्यन के कान के पास गर्दन में जा लगी. यही नहीं जैसे ही कार रुकी गौरक्षकों ने एक और गोली आर्यन के सीने में दाग दी जिससे एक 12वीं क्लास के छात्र ने बिना किसी गलती के इस दुनिया से रुखसती ले ली और पीछे छोड़ दिए गंभीर सवाल जिनके जवाबों को ढूंढने के लिए अब उसके माता-पिता दर-बदर भटक रहे हैं.

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गदपुरी के पास आर्यन की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अनिल, किशन, वरुण आदेश और सौरव के रूप में हुई है. इन आरोपियों को गौरक्षक बताया जा रहा है, जिन्होंने आर्यन और उसकी कार में बैठे दो दोस्तों को पशु तस्कर समझकर हाईवे पर लगभग 30 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और फायरिंग की जिसमें आर्यन की मौत हो गई.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

लड़कियों की No का मतलब No नहीं!! पार्टनर से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति ने लिव-इन समझौते का हवाला दिया,

Next Post

बिभव कुमार के जमानत पर सुनीता केजरीवाल के इस बात पर भड़की स्वाति मालीवाल,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Punjab Ration Depot License

Punjab Ration Depot License: CM मान ने 2800 परिवारों को दी रोजगार की सौगात

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Old Pension Scheme Andhra Pradesh

Old Pension Scheme Andhra Pradesh: OPS में जाने का मौका, सरकार ने दिया आदेश

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Next Post
cliQ India Hindi

बिभव कुमार के जमानत पर सुनीता केजरीवाल के इस बात पर भड़की स्वाति मालीवाल,

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने एलजी को बताया 'राजा', कहा- बाहरी लोगों को दी जा रही है राज्य की संपत्ति

गोरक्षक

हरियाणा में कितना ताकतवर है मुसलमान, चंद परिवारों के हाथ में मेवात की चौधराहट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।