LIVE | ...
गुरूवार, 9 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नाबालिग से रेप के आरोपी की कई शिकायतों की जानकारी मिलने पर मुख्य सचिव को पत्र लिख पूछे कई सवाल

नाबालिग से रेप के आरोपी की कई शिकायतों की जानकारी मिलने पर मुख्य सचिव को पत्र लिख पूछे कई सवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 26 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
News
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जब अधिकारी पर पहले से यौन उत्पीड़न की कई शिकायतें थी तो उसे महिला एवं बाल विकास जैसे संवेदनशील विभाग में काम करने की कैसे अनुमति दी गई?- आतिशी

जब बार-बार अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें आ रही थीं, तब भी उसके ख़िलाफ़ कोई सख्त एक्शन क्यों नहीं लिया गया? – आतिशी

क्या किसी वरिष्ठ अधिकारी को आरोपी डब्ल्यूसीडी अधिकारी के बार-बार किए गए अपराधों के बारे में जानकारी दी? – आतिशी

डब्ल्यूसीडी अधिकारी के खिलाफ सभी यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर 28 अगस्त तक एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें – आतिशी

मुख्य सचिव यौन उत्पीड़न के मामलों में पूछताछ, शिकायतों को देखने वाले अधिकारियों और आरोपी अधिकारी के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में जबाव दें- आतिशी

नई दिल्ली, 26 अगस्त (The News Air): दिल्ली में नाबालिग लड़की से रेप कांड के आरोपी महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले से कई यौन उत्पीड़न के मामले आ चुके हैं। ऐसे में दिल्ली की सर्विसेज़ मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखते हुए कड़े सवाल किया है। अपने पत्र में सर्विसेज़ मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव से सवाल किया है कि जब उक्त अधिकारी पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें थी तो उसे महिला एवं बाल विकास जैसे संवेदनशील विभाग में काम करने की अनुमति किसने दी? जब अधिकारी के ख़िलाफ़ बार-बार यौन उत्पीड़न की शिकायतें आईं तब भी उसके ख़िलाफ़ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया? क्या किसी वरिष्ठ अधिकारी के पास इस डब्ल्यूसीडी अधिकारी द्वारा बार-बार किए गए अपराधों के बारे में जानकारी थी? सर्विसेज़ मंत्री ने रिपोर्ट में मुख्य सचिव से यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ, शिकायतों को देखने वाले अधिकारियों और आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायतों पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में जबाव माँगा है और आदेश दिया है कि 28 अगस्त शाम 5 बजे तक मुख्य सचिव इस विषय में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपे।

सर्विसेज़ मंत्री आतिशी ने अपने पत्र में कहा है कि कई मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि डब्ल्यूसीडी विभाग के जिस अधिकारी को एक नाबालिग से बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उसके खिलाफ महिलाओं के यौन उत्पीड़न के संबंध में पहले भी शिकायतें थीं। यह बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई न करने से ऐसे गलत काम करने वालों को बढ़ावा मिलता है। जो सिस्टम यौन उत्पीड़न की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेता, वो महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भागीदार बन जाता है और अपराधियों को लगने लगता है कि उनके व्यवहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और वे बेख़ौफ़ हो जाते है। यह उनके आसपास की महिलाओं और लड़कियों को अधिक जोखिम में डालता है।

सर्विसेज़ मंत्री आतिशी ने कहा कि यदि उक्त अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में थीं, तो यह बहुत गंभीर है और ऐसे में सवाल उठाता है कि यौन उत्पीड़न की शिकायतों को कैसे संभाला जाता है, इनकी जांच कैसे की जाती है और अनुशासनात्मक कार्रवाई कैसे की जाती है? वरिष्ठ अधिकारी ऐसी शिकायतों पर कैसे आंखें मूंद सकते हैं?

उन्होंने कहा है कि ये घटना बहुत ज़्यादा चिंताजनक है कि यौन उत्पीड़न के मामलों में आरोपित अधिकारी महिला एवं बाल विकास जैसे विभाग में कार्यरत था। महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी किसी व्यक्ति को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए जिम्मेदार विभाग में काम करने की अनुमति कैसे दी जा सकती है?

सर्विसेज़ मंत्री आतिशी ने कहा है कि यदि यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो ऐसी गंभीर शिकायतों को संभालने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने में सरकारी तंत्र द्वारा उदासीनता का स्तर वास्तव में चौंकाने वाला है और सवाल उठता है कि ऐसी और कितनी घटनाएँ हो सकती है, जो कभी सामने ही नहीं आई।

ऐसे में सर्विसेज़ मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को इस मुद्दे पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।

यह भी पढे़ं 👇

history

आज का इतिहास 9 जुलाई: Wimbledon की शुरुआत से लेकर Barbie तक, जानें क्या-क्या हुआ खास

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
IMD Alert

IMD Weather Alert: 8 राज्यों में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 9 July 2026

Breaking News Live Updates 9 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 9 जुलाई 2026

सर्विसेज़ मंत्री ने आदेश दिए है कि मुख्य सचिव अपनी रिपोर्ट में बताए कि,डब्ल्यूसीडी विभाग के उक्त अधिकारी द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें कब प्राप्त हुईं? वह अधिकारी कौन था जिसने इन शिकायतों को निपटाया? उन शिकायतों पर क्या जांच की गई? सबसे वरिष्ठ अधिकारी कौन था जिसे इन शिकायतों की जानकारी थी? क्या इन शिकायतों के आधार पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई?

सर्विसेज़ मंत्री ने मुख्य सचिव को आदेश दिए है कि इस मामले में अपनी विस्तृत रिपोर्ट 28 अगस्त शाम 5 बजे तक सौंपे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरियाणा सरकार ने नूंह में 28 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की

Next Post

संगठन के विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने की बैठक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

आज का इतिहास 9 जुलाई: Wimbledon की शुरुआत से लेकर Barbie तक, जानें क्या-क्या हुआ खास

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
IMD Alert

IMD Weather Alert: 8 राज्यों में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 9 July 2026

Breaking News Live Updates 9 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: जानें आज सभी 12 राशियों का भविष्यफल

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
E-20 Petrol Controversy

E-20 Petrol Controversy: केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखी चिट्ठी

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Next Post
संगठन

संगठन के विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने की बैठक

पुलिस कस्टडी

पुलिस कस्टडी से 2 शराब तस्कर फरार

Travel Tips: The beauty of these places will settle in your mind, definitely go for a visit once

इन जगहों की खूबसूरती बस जाएगी आपके मन में, जरूर जाए घूमने के लिए एक बार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।