LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - संगठन के विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने की बैठक

संगठन के विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने की बैठक

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 26 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
संगठन
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बिहार के गांव-गांव तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है, चुनाव जीतने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी- डॉ. संदीप पाठक

प्रधानमंत्री जी के पास किसी सवाल का कोई जवाब नहीं है, अब देश बदलाव चाहता है- डॉ. संदीप पाठक

बिहार में चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी, संगठन की मजबूती हमारा पहला उद्देश्य-डॉ. संदीप पाठक

नई दिल्ली, 26 अगस्त (The News Air): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। डॉ. संदीप पाठक ने बैठक में बिहार में पार्टी के संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की। बैठक में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक और बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव और सह प्रभारी अभिनव राय भी मौजूद रहे। डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि बिहार से बहुत सारे लोग आते थे और पूछते थे कि पार्टी बिहार में कब चुनाव लड़ेगी। उन लोगों के बहुत सारे सवाल होते थे लेकिन आज मैं उन सवालों के जवाब आप लोगों को देने वाला हूं। बिहार में हमारे पास संगठन का स्ट्रक्चर भले ही ना हो लेकिन हमारे पास वहां काम करने वाले लोगों की बड़ी तादाद है। बिहार पूरे देश को राजनीति सिखाता है। बिहार के लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं है कि राजनीति क्या होती है। बिहार के 10 साल के बच्चे को भी राजनीति के बारे में पता है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आज बिहार का दुर्भाग्य है कि वह गंदी राजनीति के कारण उतना आगे नहीं बढ़ पाया है /, जहां उसे होना चाहिए था। आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन चुनाव लड़ने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। सिर्फ चुनाव लड़ने और लड़कर हारने से कोई फायदा नहीं है। 10 जगह चुनाव लड़ने से कोई फायदा नहीं है, आप जहां भी चुनाव लड़ो पूरी ताकत के साथ लड़ो। उस राज्य में आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। अगर किसी राज्य में पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है तो इसका मतलब यह कतई नहीं है कि भविष्य में वहां पर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। पार्टी को चुनाव लड़ना है या नहीं यह सवाल तो उठाना ही नहीं चाहिए। हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन किसी राज्य में चुनाव लड़ने के लिए पूरा फोकस वहां पर होना जरूरी है। गुजरात में हम पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़े, वहां से हमने पूरे देश को संदेश दिया कि हम लड़ सकते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने आगे कहा कि सारे देश में तो हम चुनाव नहीं लड़ सकते, इसका हल हमने यह निकाला है कि हम लोकल बॉडी चुनाव से किसी भी राज्य में एंट्री करेंगे। किसी भी राज्य की राजनीति में घुसने का सबसे सीधा रास्ता यह होता है कि जब आप जिला पंचायत, नगर पंचायत और परिषद के चुनाव लड़ते हो तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सबसे पहले आप लोकल बॉडी चुनाव लड़ो, उसके बाद आप विधानसभा चुनाव लड़ो, फिर लोकसभा चुनाव तो स्वाभाविक सी चीज हो जाती है कि आप लड़ोगे ही लड़ोगे। किसी भी राज्य में हमारा संगठन हो या ना हो लेकिन हम वहां पर लोकल बॉडी चुनाव लड़ने के लिए किसी को मना नहीं कर रहे हैं। संगठन की मजबूती का पता हर गांव में कमेटी होने से चलता है। अगर आप हर गांव तक पहुंच जाते हैं तो आप कह सकते हैं कि आपका संगठन मजबूत है। आज छत्तीसगढ़ में सभी गांव में हमारी कमेटी बनी हुई है। मध्य प्रदेश में 95 फीसदी गांव में हमारी कमेटी है। बिहार में हमें अपने संगठन को मजबूत करना है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आज देश बुरी परिस्थितियों से गुजर रहा है। मोदी जी सिर्फ भाजपा के प्रधानमंत्री नहीं हैं, वह पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। अगर आप उनसे पूछते हैं कि पिछले साढ़े नौ साल में आपने क्या काम किया तो आपको भाषण के अलावा कोई जवाब नहीं मिलेगा। उनके पास सिर्फ भाषण है, उनके नेता भी जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने कोई काम नहीं किया है। अब देश को बदलाव चाहिए। हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। एक राज्य से अब दो राज्यों में हमारी सरकार हो गई है। गोवा और राजस्थान में हमने अच्छा किया। देश के लिए आज बहुत ज्यादा जरूरी है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए। आई एन डी आई ए गठबंधन पर बोलते हुए डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हम सबकी राय अलग जरूर हो सकती है लेकिन हम सबका एक ही मानना है कि देश सर्वोपरि है। अगर देश को बचाना है तो बीजेपी के इन दो भाई साहब को घर बैठना पड़ेगा। हम नेशनल पार्टी हैं, लोकसभा चुनाव तो हम लड़ेंगे ही लेकिन किस तरह लड़ेंगे इसका फैसला आने वाले समय में हो जाएगा। बिहार में हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन कब लड़ेंगे इसका फैसला पार्टी करेगी। हम बिहार में सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते, उसके लिए सबसे पहले हमें संगठन को मजबूत करना पड़ेगा। हमें हर गांव में अपनी कमेटी बनानी पड़ेगी। हमें अभी से ही संगठन को मजबूत करने और विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जब संगठन मजबूत हो जाएगा तो हम फिर चुनाव लड़ेंगे भी और चुनाव जीतेंगे भी। “आप” बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव और सह प्रभारी अभिनव राय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि हम पूरी मेहनत से बिहार में संगठन की मज़बूती और विस्तार पर काम करेंगे। अभिनव राय ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी को गांव-गांव तक लेकर जाएंगे और हर गांव में पार्टी की पकड़ मज़बूत करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नाबालिग से रेप के आरोपी की कई शिकायतों की जानकारी मिलने पर मुख्य सचिव को पत्र लिख पूछे कई सवाल

Next Post

पुलिस कस्टडी से 2 शराब तस्कर फरार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
पुलिस कस्टडी

पुलिस कस्टडी से 2 शराब तस्कर फरार

Travel Tips: The beauty of these places will settle in your mind, definitely go for a visit once

इन जगहों की खूबसूरती बस जाएगी आपके मन में, जरूर जाए घूमने के लिए एक बार

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दिया 269 रनों का लक्ष्य, बाबर आजम और रिजवान ने खेली अर्धशतकीय पारी

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दिया 269 रनों का लक्ष्य, बाबर आजम और रिजवान ने खेली अर्धशतकीय पारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।