LIVE | ...
बुधवार, 16 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अब आप अपने मरीज की घर पर ही सेवा करो.. यहां पड़ती है पैलिएटिव केयर की जरूरत,

अब आप अपने मरीज की घर पर ही सेवा करो.. यहां पड़ती है पैलिएटिव केयर की जरूरत,

जानें क्या है ये

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 10 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, हेल्थ
A A
0
घर पर भी मिल सकती है अस्पताल जैसी सुविधा, क्या है पैलिएटिव केयर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Palliative Care for Patients: पैलिएटिव केयर में मरीज को घर पर भी अस्पताल जैसी सुविधा मिल सकती है. पैलिएटिव केयर उन मरीजों को लिए होती है जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे होते है. आइए डॉक्टरों से जानते हैं कि पैलिएटिव केयर क्या होती है और इससे कैसे मरीजों को फायदा मिलता है.

अब आप अपने मरीज की घर पर ही सेवा करो…. आपने डॉक्टरों को ऐसा कहते हुए सुना होगा. यह शब्द डॉक्टर तब यूज करते हैं जब मरीज को कोई जानलेवा बीमारी होती है और बहुत हद तक इलाज मुमकिन नहीं होता है. इस स्थिति में परिजन मरीज को घर पर ले आते हैं और उनकी घर पर ही सेवा शुरू कर देते हैं. यहां से शुरू होता है पैलिएटिव केयर का महत्व, लेकिन अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है. पैलिएटिव केयर जानी गंभीर बीमारी के मरीज की घर या अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में देखरेख. पैलिएटिव केयर इसलिए होती है ताकि मरीज का बचा हुआ जीवन अच्छी तरह से गुजर जाए.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल 56.8 मिलियन लोगों को पैलिएटिव केयर की जरूरत होती है. लेकिन इनमें से केवल 14 फीसदी मरीजों को यह सुविधा मिल पाती है. कारण यह है कि लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है. भारत में तो 10 फीसदी लोग भी पैलिएटिव केयर के बारे में नहीं जानते हैं. इस वजह से कैंसर समेत कई अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज घर पर बहुत पीड़ा के साथ दम तोड़ देते हैं, लेकिन अगर मरीज की पैलिएटिव केयर हो जाए तो वह जिंदगी के आखिरी साल कम कष्ट के साथ काट सकता है.इस दौरान व मानसिक तौर पर भी खुद को स्वस्थ रख सकता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है.

यह भी पढे़ं 👇

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Yuddh Nashean Viruddh

Yuddh Nashean Viruddh: डॉ. बलजीत कौर ने कहा- नशों के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
AAP BJP Nasha Mukti Yatra

AAP BJP Nasha Mukti Yatra: भाजपा की यात्रा से पहले आप ने पूछे 3 बड़े सवाल

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
किन बीमारियों के मरीजों को होती है पैलिएटिव केयर की जरूरत

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हार्ट डिजीज के के 38.5% फीसदी और कैंसर के 34 फीसदी मरीजों को इसकी जरूरत होती है. इसके अलावा एड्स के 7 फीसदी और किडनी की बीमारियों के मरीजों को भी पैलिएटिव केयर चाहिए होती है. कुछ मामलों में मल्टीपल स्केलेरोसिस, पार्किंसंस रोग, नवर्स सिस्टम से संबंधित बीमारियों के मरीजों को भी इसकी जरूरत पड़ती है. लेकिन अधिकतर मामलों में इन बीमारियों के मरीज आपने आखिरी पल बड़ी पीड़ा के साथ गुजारते हैं.

क्या होती है पैलिएटिव केयर

दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट डॉ रोहित कपूर बताते हैं कि पैलिएटिव केयर एक विशेष तरह की देखभाल है जो घर, अस्पताल और किसी प्राइवेट हेल्थ सेंटर में मरीज को मिलती है. जब कोई बीमारी ऐसी स्टेज पर चली जाती है जहां मरीज का कोई खास इलाज नहीं किया जा सकता है तब इसकी जरूरत पड़ती है.

कैंसर, हार्ट डिजीज और टीबी जैसी बीमारियों के गंभीर मरीजों को पैलिएटिव केयर की जरूरत पड़ती है. इससे डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ मरीज की केयर करते हैं. मरीज को शारीरिक तकलीफों के साथ-साथ उनकी मानसिक समस्याओं से भी राहत दिलाने का काम करते हैं. पैलिएटिव केयर में बिना जरुरत के महंगी जांचें, बार-बार हॉस्पिटल में एडमिशन कराना जैसी परेशानियां कम हो जाती हैं.

मरीज के खानपान से लेकर सोने और जागने तक के रूटीन की देखभाल की जाती है. मानसिक रोग विशेषज्ञ मरीज की काउंसलिंग भी करते हैं. पैलिएटिव केयर में मरीज को योग ध्यान से लेकर मेंटल स्ट्रेस से उबारने का भी काम किया जाता है. पैलिएटिव केयर में एक नर्स नियुक्त की जाती है, जो मरीज की देखभाल करती है.

24 घंटे सातों दिन नर्स मरीज की देखरेख करती है और इस दौरान डॉक्टर के साथ संपर्क में रहती है. मरीज की दवा, उसके खानपान और पूरे लाइफस्टाइल को ठीक रखने की कोशिश की जाती है, ताकि मरीज बचा हुआ जीवन अच्छी तरह से काट सके.

पैलिएटिव केयर में कितना आता है खर्च

पैलिएटिव केयर की सुविधा बड़े प्राइवेट अस्पताल, घर और अस्पतालों के पास मौजूद हेल्थ सेंटर सभी में दी जाती है. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि मरीज की स्थिति कैसी है और उसको किस लेवल की पैलिएटिव केयर की जरूरत है. इनमें खर्च अलग- अलग है.

बडे़ अस्पतालों में इसका खर्च 10 से 30 हजार रुपये प्रति माह है. घर में पैलिएटिव केयर का खर्च इससे ज्यादा हो सकता है. जबकि पैलिएटिव केयर सेंटर में खर्चा कम आता है. अगर मरीज की स्थिति ज्यादा खराब है और उसकी केयर के लिए हर समय मेडिकल स्टॉफ की जरूरत है तो खर्चा ज्यादा आता है.

क्या सरकारी अस्पतालों में भी है सुविधा

सफदरजंग हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग के एचओडी प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि पैलिएटिव केयर सरकारी अस्पतालों में भी मिलती है. अधिकतर मामलों में कैंसर मरीजों और एचआईवी मरीजों को यह सुविधा दी जाती है. इसमें एक नर्स मरीज की देखरेख करती है और मरीज के परिजन को उसके स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है.

अगर ये अस्पताल में होती है तो मरीज को बहुत हद तक घर जैसा माहौल ही देने की कोशिश की जाती है. इन बीमारियों के मरीजों को गंभीर दर्द होता है. इसके लिए नारकोटिक्स मेडिसिन भी दी जाती हैं.

किन मरीजों को जरूर करानी चाहिए पैलिएटिव केयर

जो मरीज कैंसर की आखिरी स्टेज में हैं, जिनका एड्स भी अंतिम स्टेज में है तो ऐसे मरीजों के लिए पैलिएटिव केयर बहुत जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि इन मरीजों को कोई इलाज नहीं है. इनका जीवन कम समय का ही होता है. ऐसे मरीजों को पैलिएटिव केयर देकर बची हुई जिंदगी को कम कष्ट के साथ व्यतीत किया जा सकता है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरीश रावत बोले-मुझे बदनाम करने के लिए 2016 का फोटो किया जा वायरल, स्टिंगबाज भी देख रहे हैं सांसद बनने का सपना

Next Post

वहां कोई रहता है क्या… कच्चातिवु द्वीप पर ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Yuddh Nashean Viruddh

Yuddh Nashean Viruddh: डॉ. बलजीत कौर ने कहा- नशों के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
AAP BJP Nasha Mukti Yatra

AAP BJP Nasha Mukti Yatra: भाजपा की यात्रा से पहले आप ने पूछे 3 बड़े सवाल

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Harbhajan ETO

Dr Ambedkar Statue Vandalism: ईटीओ ने दी चेतावनी, आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेंगे

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Baltej Pannu

Chandigarh Health Service Rules 2026: AAP का कड़ा विरोध, कहा- पंजाब का हिस्सा धीरे-धीरे छीना जा रहा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Next Post
वहां कोई रहता है क्या... कच्चातिवु द्वीप पर ये क्या बोल गए दिग्विजय

वहां कोई रहता है क्या... कच्चातिवु द्वीप पर ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह?

Janhvi ने शिखर पहाड़िया से किया प्यार का इजहार, 'शिखू' लिखा नेकपीस पहना

Janhvi ने शिखर पहाड़िया से किया प्यार का इजहार, 'शिखू' लिखा नेकपीस पहना

धज्जियां उड़ा देंगे... पंतजलि केस में SC कोर्ट की वो 5 बातें, जिनसे बढ़ जाएगी बाबा रामदेव की बैचेनी - sc hearing on patanjali ads case know 5 big updates baba ramdev

धज्जियां उड़ा देंगे... पंतजलि केस में SC कोर्ट की वो 5 बातें,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।