LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - गरीबों की मजदूरी छीनेगा नया कानून- VBG Ram Ji Scheme पर पंजाब का कड़ा संदेश

गरीबों की मजदूरी छीनेगा नया कानून- VBG Ram Ji Scheme पर पंजाब का कड़ा संदेश

पंजाब विधान सभा ने केंद्र सरकार द्वारा मगनरेगा की जगह वी.बी.-जी. राम जी स्कीम लाने के विरोध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
VBG Ram Ji Scheme
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

VBG Ram Ji Scheme : पंजाब विधान सभा ने आज ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया, जिसमें भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मगनरेगा) को ‘विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिये गारंटी अधिनियम’ नामक नए अधिनियम से बदलने के कदम की कड़ी निंदा की गई है। यह नई स्कीम गरीब मजदूरों, महिलाओं तथा राज्य के लाखों जॉब कार्ड धारक परिवारों से गारंटीशुदा मजदूरी/रोजगार का अधिकार छीन लेगी तथा राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालेगी।

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण विकास रोजगार गारंटी अधिनियम भारत सरकार द्वारा सितंबर 2005 में पारित किया गया था तथा इसे 2008-09 में पंजाब के सभी जिलों में लागू किया गया था। बाद में, भारत सरकार द्वारा इस योजना का नाम 2 अक्टूबर 2009 को मगनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) रखा गया था। मगनरेगा योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर के वयस्क सदस्य जो गैर-हुनरमंद हाथ से कार्य करने के इच्छुक हैं, को एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 100 दिनों की गारंटीशुदा मजदूरी वाला रोजगार प्रदान करके आजीविका सुरक्षा में वृद्धि करना है।

स. सौंद ने आगे बताया कि मगनरेगा भारत के सामाजिक कल्याण तथा ग्रामीण आर्थिक सुरक्षा ढांचे में एक महत्वपूर्ण तथा विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त कानून है, जिसने ग्रामीण भारत में गरीब, भूमिहीन तथा हाशिए पर पड़े समुदायों, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति व्यक्ति तथा महिलाएं शामिल हैं, के लिए रोजगार को एक कानूनी अधिकार के रूप में स्थापित किया है। यह अधिनियम मांग आधारित है, जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत कार्य की मांग करता है, तो यह राज्य तथा भारत सरकार की कानूनी जिम्मेदारी है कि वह उसे निर्धारित समय के अंदर कार्य प्रदान करे या बेरोजगारी भत्ता प्रदान करे।

इसके विपरीत, भले ही वी.बी.-जी. राम जी अधिनियम (विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिये गारंटी अधिनियम) 2025 में 125 दिनों के रोजगार का जिक्र किया गया है, लेकिन यह गारंटी वास्तव में संबंधित बजट तथा सीमित वित्तीय प्रबंधों पर निर्भर करेगी, जिस कारण यह गारंटी केवल कागजों में ही रह जाएगी। इस ढांचे में, रोजगार की उपलब्धता अब मजदूर की मांग पर निर्भर नहीं रहेगी बल्कि भारत सरकार द्वारा पहले से निर्धारित योजनाओं तथा बजट सीमाओं के अनुसार की गई आवंटन पर निर्भर करेगी।

अधिक जानकारी देते हुए, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिये गारंटी अधिनियम के तहत 60ः40 के अनुपात में वेतन देने तथा साप्ताहिक भुगतान अनिवार्य करने की बात की गई है, लेकिन वास्तव में ये बदलाव राज्य सरकारों पर वित्तीय बोझ कम करने की बजाय बढ़ाएंगे।

भारत सरकार द्वारा पूरे वित्तीय वर्ष के लिए पहले से ही एक बजट सीमा निर्धारित की जाएगी। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि मगनरेगा स्कीम के तहत कामगारों को कार्य की मांग करने का कानूनी अधिकार है, जोकि इस बजट सीमा से प्रभावित होगा। इस स्थिति में, यदि निर्धारित समय के अंदर कार्य नहीं दिया जाता है तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी।

साथ ही, यदि केंद्रीय बजट आवंटन की सीमा पूरी हो जाती है, तो कामगारों को कार्य प्रदान करना न केवल प्रशासनिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो जाएगा बल्कि वित्तीय रूप से भी असंभव हो जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026

इस दौरान श्री सौंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कांग्रेस के लोक सभा सदस्य सप्तगिरी शंकर उल्का की अगुवाई में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में, कांग्रेस के किसी भी सदस्य ने वी.बी. जी. राम जी स्कीम का विरोध नहीं किया लेकिन विधान सभा में वे मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।

इस अवसर पर शामिल वक्ताओं में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक्क, डॉ. बलबीर सिंह, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक आदमपुर सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक जैतो अमोलक सिंह, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, विधायक फतेहगढ़ साहिब रूपिंदर सिंह हैपी, विधायक दाखा मनप्रीत सिंह इयाली, विधायक भदौड़ लाभ सिंह उगोके, विधायक पायल मनविंदर सिंह गियासपुरा, विधायक पठानकोट अश्वनी शर्मा, विधायक फाजिल्का नरिंदरपाल सिंह सवना, विधायक (गिल) जीवन सिंह संघेवाल, विधायक जलालाबाद जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज, विधायक नकोदर इंदरजीत कौर मान, विधायक गुरदासपुर बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक राणा गुरजीत सिंह तथा विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह शामिल थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Education vs Orders: ‘शिक्षा BJP की Priority नहीं’- टीचर्स को कुत्ते गिनने के आदेश पर केजरीवाल

Next Post

MNREGA खत्म करने की साज़िश: ‘गरीबों से रोटी छीनी जा रही’ Harbhajan Singh ETO का केंद्र पर हमला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
Harbhajan Singh ETO

MNREGA खत्म करने की साज़िश: ‘गरीबों से रोटी छीनी जा रही’ Harbhajan Singh ETO का केंद्र पर हमला

31 December 2025 Rashifal

31 December 2025 Rashifal: नए साल से पहले इन 5 राशियों को मिलेगी बंपर खुशी!

Punjab Assembly Big Reform

‘मेरा घर मेरे नाम’ को रफ्तार, स्टांप ड्यूटी बोझ कम - राजस्व सुधारों पर विधानसभा की सहमति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।