शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - करोड़ों रुपये का नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाला: 9 सालों से फऱार दोषी नीरज…

करोड़ों रुपये का नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाला: 9 सालों से फऱार दोषी नीरज…

अरोड़ा को पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड से किया गिरफ़्तार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
करोड़ों रुपये का नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाला:

करोड़ों रुपये का नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाला:

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़/फाजिल्का, 9 अप्रैल (The News Air) करोड़ों रुपये का नेचर हाइट्स इंफ्रा स्कैम में बड़ी सफलता दर्ज करते हुए फरीदकोट और फाजिल्का पुलिस की साझी टीमों ने मुख्य दोषी नीरज थठायी उर्फ नीरज अरोड़ा को गिरफ़्तार किया है, जो कि पिछले 8-9 सालों से फऱार था और भगौड़ा था, को उत्तराखंड के जि़ला पौड़ी से गिरफ़्तार किया। उक्त मुलजिम भोले-भाले लोगों को रिहायशी/व्यापारिक प्लॉट देने का झाँसा देकर बड़ी रकम ठगता था।

यह कार्यवाही फाजिल्का के अमनदीप कम्बोज़ उर्फ अमन सकोडा की गिरफ़्तारी के बाद अमल में लाई गई है, जो 8 मामलों में पी.ओ. था और 18 मामलों में बेल जंपर था। उसे 15 मार्च, 2024 को फाजिल्का पुलिस के पी.ओ. स्टाफ ने वाराणसी उत्तर प्रदेश से गिरफ़्तार किया था।

आई.जी.पी. फरीदकोट रेंज गुरशरन सिंह संधू और डीआईजी फिऱोज़पुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को साझी प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबोधित करते हुए बताया कि एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का प्रदीप सिंह संधू और डीएसपी नार्कोटिक्स फरीदकोट इकबाल सिंह संधू के नेतृत्व में दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह और एसएसपी फाजिल्का डॉ. प्रज्ञा जैन की समूची निगरानी अधीन मोस्ट वांटेड अपराधी नीरज अरोड़ा को श्री नगर गढ़वाल जि़ला पौड़ी, उत्तराखंड से गिरफ़्तार किया है।

पुलिस टीमों ने मुलजिम नीरज अरोड़ा के कब्ज़े से एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार, कुछ मोबाइल फ़ोन और जाली दस्तावेज़ भी बरामद किये हैं।

आईजीपी गुरशरन सिंह संधू ने बताया कि मुलजिम राज्य में लोगों को पैसे या प्लॉट देने का झाँसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए 21 जिलों में दर्ज 108 एफआईआरज़ का सामना कर रहा है। कुल 108 एफआईआरज़ में से 47 फाजिल्का में दर्ज हैं; फिऱोज़पुर में आठ; पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में छह-छह; रूपनगर, मोहाली और एसएएस नगर में पाँच-पाँच; फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और जालंधर कमिश्नरेट में चार-चार केस दर्ज हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

जि़क्रयोग्य है कि फरवरी 2016 में फाजिल्का पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किये गए दोषी नीरज अरोड़ा ने ज़मानत बेल जम्प कर दी थी और फरवरी 2017 में उसे पी.ओ. ऐलान कर दिया गया था। इन्फोर्समैंट डायरैक्टोरेट ने नीरज थठायी के खि़लाफ़ केस दर्ज किये और जायदादें ज़ब्त की हैं, जबकि पीडि़तों द्वारा दायर की गई कई रिट पटीशनें माननीय पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में लम्बित हैं।

डीआईजी रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मुलजिम अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए नकली आईडी का प्रयोग कर रहा था। उन्होंने बताया कि मुलजिम के पास पंजाब और मध्य प्रदेश में 1200 एकड़ से अधिक ज़मीन और 200 रिहायशी फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 1000 करोड़ रुपए से अधिक है।

फरीदकोट और फाजिल्का पुलिस ने 2024 में 211 पीओज़ किये गिरफ़्तार

भगौड़ा अपराधियों (पी.ओ.) को गिरफ़्तार करने के लिए चल रही विशेष मुहिम के अंतर्गत फाजिल्का पुलिस और फरीदकोट पुलिस ने इस साल अब तक 211 पी.ओ. को गिरफ़्तार किया है। फाजिल्का पुलिस ने 150 पी.ओज़ को गिरफ़्तार किया है, जबकि फरीदकोट पुलिस ने 61 पी.ओ. गिरफ्तार किये हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘कांग्रेसी बीजेपी से नहीं बल्कि आपस में लड़ रहे’

Next Post

‘‘आप’’ का ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन शुरू, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचा रहे केजरीवाल का संदेश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ का ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन शुरू, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचा रहे केजरीवाल का संदेश

Live: रिमांड का सामना करने में कोई दिक्कत नहीं, हम तैयार हैं- केजरीवाल

Delhi Liquor Scam: CM केजरीवाल का विवाद ED से, केंद्र से नहीं… पढ़ें दिल्ली HC की 10 बड़ी बातें

China : डोकलाम में चीन को पीछे ढकेला, 1 इंच जमीन पर भी नहीं कर सकता कब्जा, असम में बोले अमित शाह

डोकलाम में चीन को पीछे ढकेला, 1 इंच जमीन पर भी नहीं कर सकता कब्जा,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।