LIVE | ...
मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - ‘‘आप’’ का ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन शुरू, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचा रहे केजरीवाल का संदेश

‘‘आप’’ का ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन शुरू, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचा रहे केजरीवाल का संदेश

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER, सियासत
A A
0
अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा से ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन की शुरूआत कर दी। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पूर्वी दिल्ली के शहादरा के विश्वास नगर से इसकी शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर बताया कि भाजपा ने कैसे साजिश के तहत सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया है, ताकि वो चुनाव प्रचार न कर सकें। उन्हांेने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल को जेल भेजने से दुखी है। जनता ने संकल्प लिया हैं कि केजरीवाल को जेल भेजने का जवाब वोट से देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तानाशाही रवैया दिखाते हुए केजरीवाल को जेल में डालकर चुनाव प्रचार से रोक दिया है, लेकिन हम केजरीवाल बनकर उनका संदेश घर-घर पहुंचाएंगे। अपने चहेते मुख्यमंत्री को जेल भेजने से आक्रोशित दिल्ली की जनता का कहना है कि हमारा आशीर्वाद केजरीवाल के साथ हैं। हमने केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना है और वो ही हमारे मुख्यमंत्री रहेंगे।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कैंपेन की शुरुआत कर ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। इसलिए अरविंद केजरीवाल की तरफ से संदेश लेकर मंगलवार से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर अभियान के तहत घर-घर जा रहे हैं। हर कार्यकर्ता लोगों को संदेश दे रहा है कि जबसे दिल्ली के लोगों ने अपनी वोट की ताकत से अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया है, तब से उन्होंने दिल्ली के लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली दी, मुफ्त पानी दिया। स्कूल और अस्पतालों को बेहतर किया। महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की। बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा की व्यवस्था की। इस बार के बजट में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की व्यवस्था की। दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल ने काम किया। इसलिए उनको वोट देकर जनता ने चुना। लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। इसलिए उनके गैरकानूनी गिरफ्तारी के विरोध में इस अभियान की शुरूआत हुई है।

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली के लोग चाहते हैं कि काम करने वाला मुख्यमंत्री जेल से बाहर आएं तो लोगों के पास एक ही रास्ता है कि जेल का जवाब वोट से दें, झाड़ू की चोट से दें। इसलिए आज से दिल्ली में हर जगह यह नारा गूंजेगा कि “झाड़ू की चोट से, जेल का जवाब वोट से।“ इस डोर टू डोर अभियान के तहत हम लोग अरविंद केजरीवाल बनकर घर-घर जाएंगे। जिन लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल ने काम किया है। वही लोग इस चुनाव में अब उनके लिए काम करेंगे। यही इस डोर टू डोर अभियान का मकसद है।

यह भी पढे़ं 👇

Bihar Flood Crisis

Bihar Flood Crisis: बाढ़ से 29.13 लाख लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Captain Amrinder

Captain Amrinder: BJP में ही रहेंगे कैप्टन, बेटी ने खारिज की कांग्रेस वापसी की अफवाहें

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Punjab Employees Strike

Punjab Employees Strike: सरकारी कर्मचारियों की आज दूसरे चरण की हड़ताल, दफ्तरी काम ठप रहेगा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Punjab Debt Crisis

Punjab Debt Crisis: पंजाब सरकार लेगी 2000 करोड़ का और कर्जा, विरोधी दल ने घेरा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026

गोपाल राय ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल के जेल जाने को लेकर जिन भी लोगों से बातचीत की, वो सभी लोग दुखी हैं। उनका कहना है कि हमने जिसको मुख्यमंत्री बनाया, उनको चुनाव के मौके पर जेल में क्यों डाल दिया? सभी ने यह वादा किया है कि चुनाव में इसका जवाब देंगे। वोट ही जनता की ताकत है और हमको लगता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लोगों का उनके प्रति भावनात्मक जुड़ाव और अधिक बढ़ा है। इस बार सभी लोग मिलकर इस तानाशाही को हराएंगे और अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर लाएंगे।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विश्वास नगर की जनता में भी काफी गुस्सा दिखा। लोगों का कहना था कि पूरी दिल्ली जानती है कि हमारे बेटे अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र रचकर भाजपा ने जेल में डाला है। हम किसी भी हालत में भाजपा के षड्यंत्र कामयाब नहीं होने देंगे। हम जानते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ईमानदार हैं। दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल ने हमारे लिए बहुत सारे अच्छे काम किए हैं। हमें फ्री बिजली, फ्री पानी, अच्छे स्कूल और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं। जिस तरीके से दिल्ली के बेटे को भाजपा ने जेल में डाल रखा है, यह बहुत गलत है। आने वाले लोकसभा चुनाव में हम इस षड्यंत्र का बदला आम आदमी पार्टी को वोट देकर पूरा करेंगे। जल्द ही हमारे मुख्यमंत्री जेल से छूटेंगे। डोर टू डोर कैंपेन के दौरान विश्वास नगर की जनता ने कहा कि हमारा आशीर्वाद अरविंद केजरीवाल जी के साथ है। भाजपा हमारे नेता को जेल में डालकर उनका इस्तीफा लेना चाहती है। हम अपने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वह किसी भी हाल में, किसी भी परिस्थिति में अपना इस्तीफा न दें। अगर उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया तो भाजपा अपने षड्यंत्र में कामयाब हो जाएगी। अरविंद केजरीवाल जी को हमने मुख्यमंत्री चुना था, वही हमारे मुख्यमंत्री रहेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

करोड़ों रुपये का नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाला: 9 सालों से फऱार दोषी नीरज…

Next Post

Delhi Liquor Scam: CM केजरीवाल का विवाद ED से, केंद्र से नहीं… पढ़ें दिल्ली HC की 10 बड़ी बातें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bihar Flood Crisis

Bihar Flood Crisis: बाढ़ से 29.13 लाख लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Captain Amrinder

Captain Amrinder: BJP में ही रहेंगे कैप्टन, बेटी ने खारिज की कांग्रेस वापसी की अफवाहें

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Punjab Employees Strike

Punjab Employees Strike: सरकारी कर्मचारियों की आज दूसरे चरण की हड़ताल, दफ्तरी काम ठप रहेगा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Punjab Debt Crisis

Punjab Debt Crisis: पंजाब सरकार लेगी 2000 करोड़ का और कर्जा, विरोधी दल ने घेरा

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Farmer Death Sangrur

Farmer Death Sangrur: नशे के खिलाफ बोलने वाले किसान की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Mohanjit Singh Sheron

NCM Torture Case: राष्ट्रीय आयोग आज करेगा मोहनजीत शेरों से मुलाकात, पुलिस हिरासत में यातना के गंभीर आरोप

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
Live: रिमांड का सामना करने में कोई दिक्कत नहीं, हम तैयार हैं- केजरीवाल

Delhi Liquor Scam: CM केजरीवाल का विवाद ED से, केंद्र से नहीं… पढ़ें दिल्ली HC की 10 बड़ी बातें

China : डोकलाम में चीन को पीछे ढकेला, 1 इंच जमीन पर भी नहीं कर सकता कब्जा, असम में बोले अमित शाह

डोकलाम में चीन को पीछे ढकेला, 1 इंच जमीन पर भी नहीं कर सकता कब्जा,

CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, शराब घोटाले की कर रही है जांच

अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।