नई दिल्ली, 16 सितंबर (The News Air)
मुंबई सपनों का शहर है, दुनिया के तक़रीबन हर बिजनेसमैन का ये सपना होता है कि उसका कार्पोरेट ऑफ़िस की ब्रांच मुंबई में भी हो। वहीं जब इस शहर को ईमानदार की कैटेगिरी में दूसरा स्थान मिले तो देशवासियों को गर्व करने का अवसर मिल जाता है।
आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी-महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के प्रमुख आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने बुधवार को ‘The Wallet Experiment’ का एक ट्वीट शेयर कर मुंबईकर को ख़ुश कर दिया है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वो लगातार अच्छे कामों को मोटिवेट करते रहते हैं। इस बार आनंद महिंद्रा ने ‘The Wallet Experiment’ की एक जानकारी शेयर की है, दरअसल एक एजेंसी ने एक अनोखा सर्वे किया है। दुनिया के टॉप शहरों की ईमानदारी को परखने के लिए ये सर्वे किया गया था, इस सर्वे में मायानगरी मुंबई को दुनिया का दूसरा सबसे ईमानदार शहर घोषित किया गया है।
‘The Wallet Experiment’ ने अपनाया दिलचस्प तरीक़ा-रीडर्स डाइजेस्ट ने ये प्रयोग किया है, सर्वे कंपनी ये जानना चाहती थी कि दुनिया के कौन से शहर ईमानदार है, किस शहर का कैसा मिज़ाज है। इसके लिए उसने ‘The Wallet Experiment प्रयोग किया। इस सोशल एक्सपेरिमेंट के तहत रीडर्स डाइजेस्ट ने विश्व के 16 टॉप सिटीज का चयन किया, इन शहरों में 192 वॉलेट यानी कि रुपयों से भरे बटुओं को जानबूझकर किन्हीं सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ दिया गया। हर शहर में क़रीब 12 बटुए (Wallet ) छोड़े गए।
बटुए में रखे गए 50 डॉलर-‘The Wallet Experiment के तहत सभी बटुओं में एक व्यक्ति का नाम, उसका पता, फ़ोन नंबर, फैमिली फ़ोटो, कूपन और बिजनेस कार्ड रखे गए थे, इसके अलावा हर बटुए में उस देश की करेंसी के हिसाब से 50 डॉलर यानि तक़रीबन (क़रीब 3,600 रुपये) भी कैश रखे गए थे। इसके बाद ये देखा गया कि किन शहरों में कितने बटुए वापस आए।
MUMBAI दूसरी सबसे Honest City –इस एक्सपेरिमेंट में MUMBAI में 12 बटुओं में से 9 बटुए वापस आ गए, इस तरह से मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे ईमानदार शहर बन गया। फिनलैंड के हेलिंस्की शहर में 12 में से 11 बटुए उसे मालिक तक पहुंचा दिए गए। फिलनैंड दुनिया का सबसे ईमानदार शहर घोषित किया गया है। न्यूयॉर्क और बुडापेस्ट में 12 में से 8, मॉस्को और एम्सटर्डम में 7, बर्लिन और ल्यूबलियाना में 6, लंदन और वर्साय में 5 बटुए वापस आए हैं।
दुनिया के टॉप शहरों की ये रही स्थिति-ब्राज़ील के रियो डि जिनेरियो, स्विटजरलैंड के ज्यूरिख और रोमानिया के बूकारेस्ट में 12 में से 4, चेक रिपब्लिक के प्राग में 3 और स्पेन के मैड्रिड में 2 बटुए ही वापस लौटे हैं। सबसे ख़राब स्थिति पुर्तगाल की रही, यहां पुर्तगाल के लिस्बन शहर में 12 में से मात्र एक बटुआ ही वापस आया।
आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट कर जताया गर्व-इस जानकारी को आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) किया कि उनके लिए ये बिल्कुल भी अचंभित करने वाला नहीं है. बल्कि इस परिणाम ने उन्हें संतोष से भर दिया है। अगर संबंधित शहरों के लोगों की आय से मुंबई वालों की तुलना की जाए तो ये और भी सम्मानजनक है।