सोमवार, 27 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - MSCI ने बेंचमार्क इंडेक्स में किया बड़ा बदलाव, इन शेयरों को मिली जगह तो कई बाहर, इन स्टॉक्स का बढ़ा वेटेज

MSCI ने बेंचमार्क इंडेक्स में किया बड़ा बदलाव, इन शेयरों को मिली जगह तो कई बाहर, इन स्टॉक्स का बढ़ा वेटेज

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 12 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
MSCI
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मॉर्गन स्टैनले कैपिटल इंटरनेशनल (MSCI) ने अपने इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स में मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited- HAL) और सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन (Sona BLW Precision) को शामिल किया है। इस महीने इंडेक्स के रिव्यू प्रोसेस के दौरान ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर एमएससीआई ने यह फैसला किया। अब इसके असर की बात करें तो नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च ने जो कैलकुलेशन किया है, उसके मुताबिक मैक्स हेल्थकेयर में 29.5 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। वहीं एचएएल में 19.5 करोड़ डॉलर और सोना बीएलडब्ल्यू में 17.5 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है।

वहीं दूसरी तरफ इस इंडेक्स अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) और इंडस टॉवर्स (Indus Towers) को MSCI India Standard Index से बाहर निकाल दिया गया है। इसके चलते अदाणी ट्रांसमिशन से 20.1 करोड़ डॉलर, अदाणी टोटल गैस 18.6 करोड़ डॉलर और इंडस टॉवर्स से 8.4 करोड़ डॉलर की निकासी हो सकती है।

इन बदलावों का क्या है मतलब

यह भी पढे़ं 👇

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट का किया बहिष्कार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
White House Dinner Shooting

White House Dinner Shooting: Cole Allen के 1052 शब्दों के Letter का बड़ा खुलासा

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Raghav Chadha Quits AAP

Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा के बयान के बाद AAP में हड़कंप, विधायकों पर नजर

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal का Justice Swarnakanta Sharma को पत्र, ‘न्याय की उम्मीद टूटी’

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

एमएससीआई के इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स में शेयरों के फेर-बदल का गहरा असर पड़ता है। इसकी वजह ये है कि कई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स और इंडेक्स फंडों के लिए यह बेंचमार्क है यानी कि इसके हिसाब से निवेशकों के पैसों को बांटकर शेयरों में लगाया जाता है। ये बदलाव 31 मई से प्रभावी हो जाएंगे।

स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बदलाव

एमएससीआई ने अपने इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स में फेर-बदल किया है। इस लिस्ट में केफिन टेक (KFin Tech), कीन्स टेक (Kaynes Tech), बिकाजी फूड्स (Bikaji Foods), फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस (Fusion Micro Finance), श्रिमा एसजीएस टेक (Syrma SGS Tech), रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises), एनएमडीसी स्टील (NMDC Steel), ऐस (ACE), उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank), महाराष्ट्र सीमलेस (Maharashtra Seamless), रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और इरकॉन (IRCON) को भी शामिल कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस इंडेक्स से मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare), पॉलीकैब इंडिया (Polycab India), जिलेट इंडिया (Gillette India), धानी सर्विसेज (Dhani Services), रेडिको खेतान (Radico Khaitan), एस्टेक लाईफसाइंस (Astec Lifescience), दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon), थायरोकेयर (Thyrocare) और पीसी ज्वैलर्स (PC Jewellers) को बाहर कर दिया गया है।

वेटेज में कितना बदलाव

शेयरों को अंदर-बाहर करने के अलावा एमएससीआई ने शेयरों के वेटेज में बदलाव भी किया है। सबसे अधिक वेटेज कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का बढ़ा है और इसके चलते इसमें 81 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। वहीं मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), ओएनजीसी (ONGC), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) और जोमैटो (Zomato) का भी वेटेज एमएससीआई इंडेक्स में बढ़ेगा। इसके चलते मारुति सुजुकी में 8.7 करोड़ डॉलर, ओएनजीसी में 7.4 करोड़ डॉलर, अल्ट्राटेक सीमेंट में 7.2 करोड़ डॉलर, इंटरग्लोब एविएशन में 6.3 करोड़ डॉलर और जोमैटो में 5.9 करोड़ डॉलर का निवेश आएगा।

वहीं दूसरी तरफ इस इंडेक्स में रिलायंस (Reliance), इंफोसिस (Infosys), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), एचडीएफसी (HDFC) और टीसीएस (Tata Consultancy Services- TCS) का वेटेज घटा दिया गया है। इसके चलते रिलायंस से 15.5 करोड़ डॉलर, इंफोसिस से 13.4 करोड़ डॉलर, आईसीआईसीआई बैंक से 9.4 करोड़ डॉलर, जेएसडब्ल्यू स्टील से 8 करोड़ डॉलर, एचडीएफसी से 7.1 करोड़ डॉलर और टीसीएस से 6.1 करोड़ डॉलर की निकासी हो सकती है।

शेयरों के चाल पर कैसा है असर

एमएससीआई ने जिन शेयरों को इंडेक्स से अंदर-बाहर किया है या वेटेज में घटोतरी-बढ़ोतरी की है, उनमें आज मिला-जुला रुझान दिख रहा है। वेटेज में बढ़ोतरी वाले शेयरों की बात करें तो कोटक बैंक 0.24 फीसदी फिसलकर 1953.40 रुपये, मारुति सुजुकी 0.11 फीसदी गिरकर 9251.70 रुपये, ओएनजीसी 1.14 फीसदी गिरकर 165.20, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.77 फीसदी टूटकर 7774.30 रुपये, इंटरग्लोबल एविएशन 0.67 फीसदी फिसलकर 2237.40 रुपये और जोमैटो 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 62.47 रुपये पर है।

अब वेटेज में गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो रिलायंस 0.49 फीसदी फिसलकर 2466.20 रुपये, इंफोसिस 0.58 फीसदी गिरकर 1248.80 रुपये, आईसीआईसीआई बैंक 0.11 फीसदी टूटकर 938.40 रुपये, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.21 फीसदी फिसलकर 702.00 रुपये, एचडीएफसी 0.04 फीसदी गिरकर 2766.65 रुपये और टीसीएस 0.12 फीसदी गिरकर 3277.50 रुपये पर है।

वहीं इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल नए शेयरों की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर 4.37 फीसदी उछलकर 504.80 रुपये, एचएएल 2.05 फीसदी गिरकर 2956.45 रुपये और सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन 1.17 फीसदी टूटकर 541.00 रुपये पर आ गया। वहीं इस इंडेक्स से बाहर निकलने वाले शेयरों की बात करें तो अदाणी ट्रांसमिशन 4.20 फीसदी गिरकर 878.50 रुपये, अदाणी टोटल गैस 5 फीसदी की गिरावट के साथ 812.60 रुपये के लोअर सर्किट और इंडस टॉवर्स 1.19 फीसदी फिसलकर 149.65 रुपये पर आ गया।

इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल होने वाले शेयरों की बात करें तो केफिन टेक 6.70 फीसदी बढ़कर 332.90 रुपये, कीन्स टेक 1.14 फीसदी उछलकर 1022.80 रुपये, बिकाजी फूड्स 0.56 फीसदी फिसलकर 383.70 रुपये, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस 4य54 फीसदी चढ़कर 460.20 रुपये, श्रिमा एसजीएस टेक 2.83 फीसदी उछलकर 308.70 रुपये, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज 1.41 फीसदी चढ़कर 168.50 रुपये, एनएमडीसी स्टील 1.51 फीसदी उछलकर 37.74 रुपये, ऐस 2.33 फीसदी उछलकर 450.15 रुपये, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.03 फीसदी चढ़कर 30.43 रुपये, महाराष्ट्र सीमलेस 1.10 फीसदी मजबूत होकर 430.60 रुपये, रेल विकास निगम लिमिटेड 4.93 फीसदी गिरकर 120.50 रुपये के लोअर सर्किट और इरकॉन 3.07 फीसदी गिरकर 79.80 रुपये पर आ गए।

वहीं दूसरी तरफ इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स से बाहर होने वाला मैक्स हेल्थकेयर 4.45 फीसदी चढ़कर 505.15 रुपये, पॉलीकैब इंडिया 2.41 फीसदी उछलकर 3312.20 रुपये, जिलेट 1.46 फीसदी बढ़कर 4570.00 रुपये, धानी सर्विसेज 3.16 फीसदी उछलकर 37.92 रुपये, रेडिको खेतान 0.36 फीसदी उछलकर 1106.45 रुपये, एस्टेक लाईफसाइंस 0.15 फीसदी फिसलकर 1349 रुपये, दिलीप बिल्डकॉन 3.22 फीसदी फिसलकर 173 रुपये, थायरोकेयर 1.20 फीसदी उछलकर 464.10 रुपये और पीसी ज्वैलर्स 0.57 फीसदी फिसलकर 24.52 रुपये पर है।

(सभी शेयरों के भाव बीएसई पर खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

250 फीट का एस्टरॉयड 32 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आज बढ़ रहा धरती की ओर!

Next Post

VanMoof X4, S4 e-Bike Launched: 240km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक 32km/h स्पीड के साथ लॉन्च, जानें कीमत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट का किया बहिष्कार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
White House Dinner Shooting

White House Dinner Shooting: Cole Allen के 1052 शब्दों के Letter का बड़ा खुलासा

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Raghav Chadha Quits AAP

Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा के बयान के बाद AAP में हड़कंप, विधायकों पर नजर

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal का Justice Swarnakanta Sharma को पत्र, ‘न्याय की उम्मीद टूटी’

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: DA Arrear पर सरकार का साफ इनकार, कर्मचारियों की उम्मीद टूटी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Heatwave Alert

Weather Update: Heatwave Alert! कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां, बदली टाइमिंग

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
VanMoof X4, S4 e-Bike Launched: 240km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक 32km/h स्पीड के साथ लॉन्च, जानें कीमत

VanMoof X4, S4 e-Bike Launched: 240km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक 32km/h स्पीड के साथ लॉन्च, जानें कीमत

IIT Death Case

IIT Death Case: स्टूडेंट के मर्डर पर उसके परिवार ने जाति आधारित भेदभाव के पहलू से जांच की मांग की

इमरान

अल-कादिर ट्रस्ट केस में इमरान को होंगे रिहा? हाईकोर्ट पहुंचे PTI चीफ की सुरक्षा में कड़े इंतजाम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।