सोमवार, 26 जनवरी 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

MP Doctors Strike: MP में 13,000 डॉक्टर हड़ताल पर; स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रभावित, सरकार सेवाएं सुचारू रखने को प्रतिबद्ध

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 मई 2023
A A
0
MP Doctors Strike
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

भोपाल (The News Air): मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात अपने सहकर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाओं और नौकरशाही के कथित हस्तक्षेप को समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, भोपाल प्रशासन का दावा है कि निजी अस्पतालों और निजी डॉक्टरों की मदद से सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

गौरतलब है कि सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद मध्य प्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के झंडे तले विभिन्न चिकित्सा संघों ने यह हड़ताल शुरू की है। महासंघ का दावा है कि करीब 13,000 चिकित्सक हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं। फरवरी में भी चिकित्सकों ने इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया था।

अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल की घोषणा क बाद स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार रात जिलाधिकारियों और आयुक्तों के साथ बैठक की और उन्हें तमाम निर्देश दिए। बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार, चौहान ने बयान कहा, ‘‘स्वास्थ्य सेवाएं अति आवश्यक सेवाओं के तहत आती हैं और इनमें बाधा नहीं आनी चाहिए।”

यह भी पढे़ं 👇

Bhagwant Singh Mann

मंत्रियों ने गिनाईं Bhagwant Singh Mann सरकार की उपलब्धियां, खुशहाल पंजाब का संकल्प!

सोमवार, 26 जनवरी 2026
Trade Dea

चीन ने ईरान को दिए 3000 Hypersonic Missiles, भारत-यूरोप Trade Deal से अमेरिका में हड़कंप!

सोमवार, 26 जनवरी 2026
Imaan Mazari

Pakistan में सच की लड़ाई: Imaan Mazari को 10 साल जेल

सोमवार, 26 जनवरी 2026
WhatsApp Privacy

WhatsApp Privacy को लेकर Court में बड़ा विवाद, Meta घिरी

सोमवार, 26 जनवरी 2026

उन्होंने हड़ताली चिकित्सकों को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘हड़ताल पर जाना अनैतिक है, इसके लिए कार्रवाई का प्रावधान है। मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्था करें और पीजी चिकित्सकों आदि की सेवाएँ लें।” चौहान ने बैठक में कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित ना हों इसके लिए निजी नर्सिंग होम से सतत संवाद बनाकर रखें। पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पताल में होने वाले इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।”

प्रांतीय राजधानी भोपाल जिले में प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों को चलाने के लिए निजी अस्पतालों से डॉक्टरों को बुलाया है। भोपाल के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने शहर के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘निजी अस्पतालों से 150 चिकित्सकों को यहां बुलाया गया है और वे बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) और वार्डों में सेवा दे रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 672 मरीज भर्ती हैं और वहां सभी सुविधाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। सिंह ने बताया, ‘‘हमने दो निजी अस्पतालों में 1,500 बिस्तर बुक किए हैं। अस्पताल से स्थानांतरित किए जा रहे या सरकारी एम्बुलेंस के माध्यम से भर्ती होने वाले मरीजों का इन निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाएगा।”

सिंह ने दावा किया कि मरीज को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। भोपाल संभाग के संभागीय आयुक्त माल सिंह भयडिया ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बड़े निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मध्य प्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के एक पदाधिकारी ने बताया, ‘‘हमने मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर 17 फरवरी को अपना आंदोलन वापस ले लिया था। लेकिन तब से लेकर अब तक हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया।”

पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हम उन चिकित्सकों के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं। ये डॉक्टर बिना सप्ताहिक अवकाश के सातों दिन काम करते हैं। उनके पास आवास और बच्चों के स्कूल जैसी सुविधा भी नहीं है।” उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी चिकित्सकों की मांगों से राज्य पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग में नौकरशाही के कथित हस्तक्षेप के बारे में पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने हमारे (स्वास्थ्य) विभाग को बंधक बना लिया है।” उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को प्रशासनिक अधिकारियों के चंगुल से बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए। (एजेंसी)

Previous Post

Exclusive: आलिया सिद्दीकी बोली- कोर्ट का आर्डर है, तो नवाज को हमारा ख्याल रखना ही पड़ेगा, वो चाहे या ना चाहे…

Next Post

Moto G Stylus और Moto G 5G 2023 हुए लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ कम दाम में धांसू फीचर्स

Related Posts

Bhagwant Singh Mann

मंत्रियों ने गिनाईं Bhagwant Singh Mann सरकार की उपलब्धियां, खुशहाल पंजाब का संकल्प!

सोमवार, 26 जनवरी 2026
Trade Dea

चीन ने ईरान को दिए 3000 Hypersonic Missiles, भारत-यूरोप Trade Deal से अमेरिका में हड़कंप!

सोमवार, 26 जनवरी 2026
Imaan Mazari

Pakistan में सच की लड़ाई: Imaan Mazari को 10 साल जेल

सोमवार, 26 जनवरी 2026
WhatsApp Privacy

WhatsApp Privacy को लेकर Court में बड़ा विवाद, Meta घिरी

सोमवार, 26 जनवरी 2026
Diamond

Lab Grown Diamond Vs Real Diamond: हीरा खरीदने वालों के लिए सरकार का बड़ा नियम

सोमवार, 26 जनवरी 2026
India-EU Trade Deal

India-EU Trade Deal पर बड़ा संदेश, Trump Tariff के बीच EU चीफ का बयान

सोमवार, 26 जनवरी 2026
Next Post
Moto G Stylus

Moto G Stylus और Moto G 5G 2023 हुए लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ कम दाम में धांसू फीचर्स

सर्बिया

सर्बिया में जानलेवा फायरिंग, स्कूल में चली गोलियां, 8 छात्रों समेत 9 लोगों की मौत

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।