LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Exclusive: आलिया सिद्दीकी बोली- कोर्ट का आर्डर है, तो नवाज को हमारा ख्याल रखना ही पड़ेगा, वो चाहे या ना चाहे…

Exclusive: आलिया सिद्दीकी बोली- कोर्ट का आर्डर है, तो नवाज को हमारा ख्याल रखना ही पड़ेगा, वो चाहे या ना चाहे…

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
Exclusive
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी बीते कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं, लेकिन हाल ही में बतौर निर्मात्री आलिया की फिल्म होली काउ ने अमेजॉन प्राइम वीडियो पर दस्तक दी है. आलिया बताती हैं कि बहुत सारे लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आयी थी, लेकिन जब बात ओटीटी रिलीज की हुई, तो संवेदनशील मुद्दे पर बनी होने की वजह से कई लोग पीछे हट गए. मैं अमेजॉन को थैंक्यू बोलूंगी. जो उन्होंने मेरी फिल्म को चुना. उनकी इस फिल्म, निजी जिंदगी पर उर्मिला कोरी से हुई बातचीत के प्रमुख अंश…

होली काउ के निर्माण से किस तरह से आप जुड़ी?

2004 में मैं एक्टिंग करने आयी थी, लेकिन बीच में कहीं ना कहीं डायरेक्शन में दिमाग चला गया, तो मैं छोटी- छोटी फ़िल्में बना लेती थी. एक टाइम के बाद शादी हो गयी, बच्चे हो गए. उसमें पूरा समय चला गया. निर्देशक साई कबीर ने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनायी थी कि एक मुसलमान की गाय खो जाती है. मुझे यह विषय बहुत ही अपीलिंग लगी, जिस वजह से मैं फिल्म से जुड़ गयी.

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

निर्मात्री बनने का फैसले नें किन चुनौतियों को आपके सामने रखा था?

मेरी शादी में परेशानी हमेशा से थी, लेकिन मैं अपने काम में रुकी नहीं, क्योंकि मेरा कैरियर मेरे लिए बहुत अहमियत रखता है. बूंद-बूंद से सागर बनता है. पैसों की दिक्कत बहुत हुई. मैंने अपनी सेविंग इसमें डाली. बाहर से पार्टनर भी जोड़ें और फिल्म को पूरी की. आमतौर पर छोटी फिल्मों को थिएटर नहीं मिलते हैं, लेकिन मेरी इस फिल्म का विषय और कास्टिंग अच्छी थी, जिस वजह से ना सिर्फ इस फिल्म को थिएटर मिले, बल्कि क्रिटिक्स और लोगों ने इस फिल्म को सराहा भी गया, तो कहीं ना कहीं सारी मेहनत रंग लायी.

नवाज का कितना सपोर्ट था?

नवाज का किसी भी चीज में कभी कोई सपोर्ट रहा नहीं है. उनको हमेशा मुझमे खामियां ही दिखती है कि तुम ये अच्छा नहीं कर रही हो, ये गलत है. नवाज का सपोर्ट नहीं था. इसलिए मैंने सारी अपनी सेविंग इस फिल्म में लगा दी और एक-एक पैसे को मोहताज हो गयी. सपोर्ट यही बस था कि मेरी फिल्म में उन्होxने एक मेहमान भूमिका की है. उसके लिए मैं उनको थैंक यू बोलूंगी. इससे ज्यादा कोई सपोर्ट नहीं था. मैं बताना चाहूंगी कि उसके लिए भी मैंने उनको नहीं कहा था. उन्होंने सामने से कहा कि मैं फिल्म में मेहमान भूमिका करना चाहूंगा, क्योंकि फिल्म का विषय अच्छा है.

कोर्ट के फैसले के बाद क्या चीजें बदली है?

दिक्कत तो अभी भी है. हमारा कोर्ट में मामला है. अभी जो कोर्ट तय कर रहा है. हम उसी हिसाब से चल रहे हैं. कोर्ट का बहुत बड़ा सपोर्ट है. अभी कोर्ट ने बच्चों की स्टडी के लिए हमें दुबई भेजा है. कोर्ट ने नवाज को बोला है कि जो भी आर्थिक परेशानी है, उसे वह मैनेज करें.कोर्ट का आर्डर है, तो उनको करना ही पड़ेगा. अभी तक सब ठीक हैं, बच्चे भी ठीक हैं.

अपनी निजी और पेशेवर ज़िन्दगी से आपकी अब क्या उम्मीदें हैं?

मुझे सुकून की जिंदगी चाहिए. मुझे इनसे डाइवोर्स लेना है. मेरे नाम के साथ, जो इनका नाम जुड़ा है वो हटाना है. मुझे नवाज़ुद्दीन का नाम अपने नाम के साथ चाहिए ही नहीं. वो मेरे लिए एक मेन्टल टॉर्चर की तरह था. बस मुझे डाइवोर्स का इंतज़ार है. जहां तक बात प्रोफेशनल की है, तो मैं धीरे-धीरे ही सही अपने पैरों पर भी खड़ी होना चाहती हूं. छोटी-बड़ी फ़िल्में बनाना चाहती हूं.

मुंबई में क्या अब आप किराये का घर लेने वाली हैं या नवाज और उनकी फॅमिली के साथ रहेंगी?

अभी तो मैं दुबई में ही रहूंगी. नवाज़ और मैं एक फ्लैट के जॉइंट ओनर है. वो हमें दो साल बाद मिल जाएगा, तो मैं फिर वहां रहूंगी.

क्या आपको लगता है कि आपकी पर्सनल लाइफ की कंट्रोवर्सी प्रोफेशनल लाइफ में भी दिक्कतें ला सकती हैं?

इंडस्ट्री की ऐसी कोई छोटी सोच नहीं हैं. मैं प्रसिद्ध लोक गायिका तीजन बाई पर एक बायोपिक फिल्म बनाने जा रही हूं. इसके सिलसिले में मैं एक बड़ी एक्ट्रेस और एक डायरेक्टर से मिली. जो भी मेरी शादी को लेकर विवाद हुआ, उसके बाद. मुझे लगता है कि इंडस्ट्री के लोग बहुत ही प्रोफेशनल हैं, उन्हें स्क्रिप्ट और किरदार अच्छा चाहिए और कोई बात मायने नहीं रखती है.

क्या ये भी डर रहता है कि नवाज़ आपकी प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित कर सकते हैं?

और कितनी वो परेशानी ला सकते हैं. पहले ही मेरी ज़िन्दगी को उन्होंने मुश्किलों से भर दी है, वैसे अब मैं रुकने वाली नहीं हूं, चाहे कुछ भी हो जाए.

इंडस्ट्री में आप एक्ट्रेस बनने के लिए आयी थी, क्या एक्टिंग के लिए अभी भी तैयार हैं?

हां क्यों नहीं, कुछ अच्छा मिला तो जरूर करूंगी.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारत में बढ़ी कॉटन की आवक, क्या आगे कीमतों में आएगी गिरावट, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Next Post

MP Doctors Strike: MP में 13,000 डॉक्टर हड़ताल पर; स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रभावित, सरकार सेवाएं सुचारू रखने को प्रतिबद्ध

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
MP Doctors Strike

MP Doctors Strike: MP में 13,000 डॉक्टर हड़ताल पर; स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रभावित, सरकार सेवाएं सुचारू रखने को प्रतिबद्ध

Moto G Stylus

Moto G Stylus और Moto G 5G 2023 हुए लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ कम दाम में धांसू फीचर्स

सर्बिया

सर्बिया में जानलेवा फायरिंग, स्कूल में चली गोलियां, 8 छात्रों समेत 9 लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।