LIVE | ...
गुरूवार, 16 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 150 से ज्यादा स्मॉलकैप स्टॉक 53% तक भागे, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

150 से ज्यादा स्मॉलकैप स्टॉक 53% तक भागे, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
in Breaking News, बिज़नेस
A A
0
the news air
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

The News Air: वित्त वर्ष 2023-24 के पहले हफ्ते में बाजार 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। एफआईआई की खरीदारी, आरबीआई की तरफ से दरों में कोई बदलाव न होना, मजबूत टैक्स कलेक्शन और अच्छे पीएमआई आंकड़ों ने बाजार में जोश भर दिया। 6 अप्रैल के खत्म हुए हफ्ते में Sensex 841.45 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 59832.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 239.4 अंक यानी 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 17599.15 के स्तर पर बंद हुआ। बीते हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 फीसदी, मिडकैप में 1 फीसदी और लार्जकैप इंडेक्स में 1.3 फीसदी की तेजी रही।

कोटक सिक्योरिटीज श्रीकांत चौहान ने कहा कि पिछले हफ्ते एफआईआई की खरीदारी और पॉाजिटिव ग्लोबल संकेतों के दम पर निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में तेजी देखने को मिली। भले ही महंगाई में वैश्विक और घरेलू दोनों स्तरों पर गिरावट जारी लेकिन भारतीय इक्विटी बाजार विकास की संभावनाओं को लेकर चिंतित रहे। अब बाजार की नजर मैक्रो ट्रेंड, ग्लोबल मार्केट से आस रही खबरों और विभिन्न सरकारों द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर होगी।

6 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार दूसरे हफ्ते नेट बॉयर रहे। इस हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 1604.56 करोड़ रुपए की खरीदारी की। हालांकि इस अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशक मुनाफा वसूली करते दिखे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बीते हफ्ते भारतीय इक्विटी मार्केट में 2272.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

यह भी पढे़ं 👇

Old Pension Scheme Andhra Pradesh

Old Pension Scheme Andhra Pradesh: OPS में जाने का मौका, सरकार ने दिया आदेश

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Janmashtami 2026 Date

Janmashtami 2026 Date: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा पूजन

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
NPS vs UPS Pension

NPS vs UPS Pension: किसमें है असली फायदा? 8th Pay Commission से पहले जानें

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Modi Cabinet Decisions July 2026

Modi Cabinet Decisions: 7 ऐतिहासिक फैसले, ₹2.19 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी

गुरूवार, 16 जुलाई 2026

बीते हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। धानी सर्विसेज, नंदन डेनिम, ब्लैक रोज इंडस्ट्रीज, रामा फॉस्फेट्स और अतुल ऑटो में 30-53 फीसदी की तेजी देखने को मिली, जबकि केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, एमपीएस, कैपरी ग्लोबल कैपिटल और ग्लोबल हेल्थ में कमजोरी देखने को मिली।

अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक स्क्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि टेक्निकल तौर पर देखें तो निफ्टी ने लंबे समय के बाद 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) को फिर से हासिल किया है और डेली और वीकली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया है। अब निफ्टी के लिए 17500 और 17375 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि इसके लिए 17700 -17800 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

बैंक निफ्टी ने भी वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया और सफलतापूर्वक 50-डे एसएमए से ऊपर कारोबार किया। इंडेक्स के लिए 40,700 या 50-डे एसएमए पर अच्छा सपोर्ट है। अगर बैंक निफ्टी इस सपोर्ट के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर ये इंडेक्स 41500-41700 तक जा सकता है।

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि ग्लोबल बाजार में आई स्थिरता के चलते बाजार पर कुछ दबाव कम हुआ है। अब बाजार की नजरे चौथी तिमाही के नतीजों पर होंगी। 17600-17700 के जोन में बड़ी बाधाओं को देखते हुए लग रहा है कि निफ्टी में कंसोलीडेशन हो सकता है। हालांकि सभी सेक्टरों में होने वाली रोटेशनल बाइंग से बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड कायम रह सकता है। ऐसे में बाजार में कारोबार करने वालों को स्टॉक-विशेष नजरिया अपनाने ओवर नाइट जोखिम प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह होगी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि मोमेंटम इंडीकेटर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) में पॉजिटिव क्रॉसओवर से बाजार के सेंटीमेंट को बूस्ट मिलेगा। जब तक निफ्टी 17500 के ऊपर बना रहेगा तब तक बाजार में गिरावट पर खरीद का ट्रेंड रहेगा। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17,700 के स्तर पर तत्काल रजिस्टेंस है। अगर निफ्टी इल बाधा को तोड़ देता तो ये बढ़त और आगे जा सकती है।

डिस्क्लेमर: The News Air.com पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

SGPC ने NCERT किताब में जानकारी पर उठाए सवाल: कहा- अlनंदपुर साहिब के मते को गलत अर्थों में पेश किया

Next Post

IPL 2023 Live: राजस्थान-दिल्ली के बीच खेला जाएगा मैच, कुछ ही देर बाद होगा टॉस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Old Pension Scheme Andhra Pradesh

Old Pension Scheme Andhra Pradesh: OPS में जाने का मौका, सरकार ने दिया आदेश

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Janmashtami 2026 Date

Janmashtami 2026 Date: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा पूजन

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
NPS vs UPS Pension

NPS vs UPS Pension: किसमें है असली फायदा? 8th Pay Commission से पहले जानें

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Modi Cabinet Decisions July 2026

Modi Cabinet Decisions: 7 ऐतिहासिक फैसले, ₹2.19 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Cyber Fraud Basti

Cyber Fraud Basti: मोबाइल अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए ₹1 लाख

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Ration Card Bihar 2026

Ration Card Bihar 2026: नया राशन कार्ड बनवाने का मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Next Post
IPL 2023 Live: राजस्थान-दिल्ली के बीच खेला जाएगा मैच, कुछ ही देर बाद होगा टॉस

IPL 2023 Live: राजस्थान-दिल्ली के बीच खेला जाएगा मैच, कुछ ही देर बाद होगा टॉस

ICICI Bank Case

ICICI Bank Case: ICICI बैंक मामले में CBI ने दायर की कोचर दंपति के खिलाफ चार्जशीट

aap

राघव चड्ढा ने खराब फसल का निरीक्षण किया: मुआवजे के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।