LIVE | ...
रविवार, 5 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Mohali Silicon Valley: South Korea की Pangyo Techno Valley जैसा बनेगा Start-Up Hub!

Mohali Silicon Valley: South Korea की Pangyo Techno Valley जैसा बनेगा Start-Up Hub!

IT Companies को देश की सबसे सस्ती बिजली, GCC को ₹7000 प्रति Employee Subsidy का ऐलान।

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 13 मार्च 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Sanjeev Arora
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Mohali Silicon Valley: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मोहाली तेजी से एक बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप हब के रूप में उभर रहा है। यह प्रकटीकरण उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय के कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने यहां प्रगतिशील पंजाब सम्मेलन के दौरान किया। उन्होंने कहा कि मोहाली “सिलिकॉन वैली” के रूप में तेजी से विकसित होने की राह पर है।

प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में प्रगतिशील पंजाब सम्मेलन 2026 के पहले दिन “ब्रांड मोहाली” विषय पर हुई उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोहाली अब सिर्फ एक सैटेलाइट शहर नहीं, बल्कि यह वैश्विक टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप मुकाम के रूप में विकसित हो रहा है।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा कालकट भवन में समर्पित स्टार्ट-अप हब बनाया जा रहा है, जो दक्षिण कोरिया के विश्व प्रसिद्ध पेंगयो टेक्नो वैली की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जैसे दक्षिण कोरिया के पास अपनी सिलिकॉन वैली है, उसी तरह पंजाब के पास भी जल्द ही मोहाली में अपना स्टार्ट-अप हब होगा, जिसके बारे में मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है।”

नई औद्योगिक नीति की खूबियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली सुधार इस रणनीति का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, “हमने आईटी कंपनियों और डेटा सेंटर्स को कमर्शियल बिजली दरों से औद्योगिक दरों के अधीन लाया है। इससे मोहाली की आईटी कंपनियों को देश भर में सबसे सस्ती बिजली मिलेगी।”

यह भी पढे़ं 👇

history

5 July History: इस दिन बदल गई दुनिया, न्यूटन से लेकर Amazon तक की कहानी

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 जुलाई 2026
rain

बड़ी चेतावनी: Heavy Rainfall Alert, गुजरात-महाराष्ट्र में 7 जुलाई तक भारी बारिश

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 5 July 2026

Breaking News Live Updates 5 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 5 जुलाई 2026

उन्होंने कर्मचारियों के लिए दी जा रही सब्सिडियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियों को प्रति कर्मचारी प्रति माह 5,000 रुपए और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) के लिए 7,000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए योग्यता की शर्तें भी कम की गई हैं।

सत्र के दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा ने बढ़ती बुनियादी ढांचागत जरूरतों के बारे में बोलते हुए हॉस्पिटैलिटी, आईटी, शिक्षा तथा मेडिकल क्षेत्रों के दिग्गजों को संबोधित किया।

उन्होंने हाल ही में मोहाली कन्वेंशन सेंटर की नीलामी और इंफोसिस सेंटर के खुलने को शहर के विस्तार के मील के पत्थर के रूप में दर्शाते हुए कहा कि मोहाली सिर्फ कारोबार के लिए ही नहीं, बल्कि डेस्टिनेशन वेडिंग्स और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसों के लिए भी एक महत्वपूर्ण शहर के रूप में उभर रहा है, क्योंकि यह पहाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक है।

आईटी टैलेंट पूल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबी वैश्विक टेक्निकल हब्स जैसे सिलिकॉन वैली में कार्यरत मानव संसाधन का बड़ा हिस्सा बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मोहाली में निवेश करके कंपनियां टॉप 1 प्रतिशत पंजाबी प्रतिभा को नौकरी पर रख सकती हैं, जो अपनी जड़ों और संस्कृति के नजदीक रहना पसंद करते हैं, जिससे अन्य टेक्निकल सेंटर्स की तुलना में बहुत कम नौकरी छोड़ने की दर सुनिश्चित की जा सकती है।

स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बात करते हुए मंत्री ने स्थानीय मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया, जिसमें अस्पताल के बुनियादी ढांचे में 900 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है। उन्होंने निजी उद्यमियों से आम आदमी के लिए “किफायती स्वास्थ्य देखभाल” पर ध्यान देने की अपील भी की।

हवाई संपर्कों के बारे में मंत्री ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंधकों के साथ हुई हालिया चर्चाओं के बारे में जानकारी साझा की और कहा कि बेशक विमानों की कमी एक वैश्विक चुनौती है, लेकिन राज्य मोहाली के विकास की रफ्तार के साथ कदम मिलाते हुए और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कोशिश कर रहा है।

इससे पहले, हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग ने बताया कि पिछले एक साल के दौरान मोहाली में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की जमीन की नीलामी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 7,000 एकड़ और जमीन हासिल करने की योजना भी बनाई गई है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य मोहाली को एशिया के नक्शे पर लाना है।”

सत्र के दौरान चर्चा में भाग लेने वालों में विशेष तौर पर आईटीसी होटल्स लिमिटेड के चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर भास्कर बरूआह, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के फाउंडिंग वाइस चांसलर डॉ. रुद्र प्रताप, फोर्टिस हेल्थकेयर के रीजनल सीओओ आशीष भाटिया, नेटस्मार्ट्ज के को-फाउंडर और सीईओ मनीपाल धारीवाल तथा टीटी कंसल्टेंट्स, एक्सएलस्काउट के फाउंडर जितिन तलवार शामिल थे, जबकि बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के एमडीपी सत्र के मॉडरेटर थे। इस मौके पर पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की वाइस चेयरपर्सन सीमा बंसल भी मौजूद थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Mahila Sahayata Yojana: महिलाओं को ₹1000-1500 प्रतिमाह, पंजाब में Jago निकालकर मनाई खुशी!

Next Post

Japan Company Punjab Deal: पराली से बनेगा Ethanol, ₹500 Cr का Pilot Plant लगाएगी Global Network Japan!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

5 July History: इस दिन बदल गई दुनिया, न्यूटन से लेकर Amazon तक की कहानी

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 5 जुलाई 2026
rain

बड़ी चेतावनी: Heavy Rainfall Alert, गुजरात-महाराष्ट्र में 7 जुलाई तक भारी बारिश

रविवार, 5 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 5 July 2026

Breaking News Live Updates 5 July 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 5 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 5 July 2026: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 5 जुलाई 2026
Diljit Dosanjh Satluj

Diljit Dosanjh की Satluj रिलीज, 25,000 अवैध हत्याओं की कहानी

शनिवार, 4 जुलाई 2026
Next Post
Japan Company Punjab Deal

Japan Company Punjab Deal: पराली से बनेगा Ethanol, ₹500 Cr का Pilot Plant लगाएगी Global Network Japan!

Super El Nino

Super El Nino की चेतावनी: भारत में भीषण गर्मी का बड़ा खतरा

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, 23 मार्च को परीक्षा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।