LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीएम केजीवाल को जेल में मिले न्यूनतम अधिकार भी छीन रही मोदी सरकार- संजय सिंह

सीएम केजीवाल को जेल में मिले न्यूनतम अधिकार भी छीन रही मोदी सरकार- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 10 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
संजय सिंह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्‍ली, 10 अप्रैल (The News Air)  जेल में रहकर भी सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्लीवालों की सेवा करना भाजपा और मोदी सरकार की टेंशन बढ़ा रहा है। इसलिए मोदी सरकार सीएम केजरीवाल को जेल में मिले न्यूनतम अधिकार भी छीनना चाहती है। यह सनसनीखेज खुलासा करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वकील के जरिए अपने विधायकों को क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याएं सुनने और समाधान करने का संदेश भेजा था। मोदी सरकार इसकी जांच करा रही है। साथ ही केजरीवाल को धमकी दी जा रही है कि आपकी अपने परिवार और वकील से मुलाकात भी बंद कर दी जाएगी। यानि वो जेल से अपने बीमार बूढ़े मां-बाप का हाल चाल भी नहीं ले सकते। दरअसल, मोदी सरकार केजरीवाल को दिल्ली की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत अन्य मुफ्त सुविधाएं देने की सजा दे रही है। मोदी जी केजरीवाल को यातनाएं देकर तोड़ना और झुकाना चाहते हैं, लेकिन वो टूटेंगे नहीं और दिल्ली व देश की जनता जेल का जवाब वोट से देगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि तीन बार के प्रचंड बहुमत से निर्वाचित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोदी सरकार जेल में हिटलरशाही की तरह रख रही है। वो उनपर हिटलरशाही के नियम लागू करना चाहती है। दिल्ली की तिहाड़ जेल को हिटलर के गैस चैंबर में तब्दील करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो अधिकार जेल में बड़े से बड़े खूंखार अपराधियों को भी दिए जाते हैं, प्रधानमंत्री मोदी वो अधिकार भी सीएम अरविंद केजरीवाल से छीन रहे हैं। बड़े से बड़े अपराधी भी अपने परिवार और वकील से बात कर सकते हैं। दो दिन पहले सीएम केजरीवाल ने अपने वकील से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधायकों के लिए संदेश भेजा कि वो रोजाना अपने क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याएं सुनें और उसका समाधान करें। इसमें क्या गलत है? विधायकों को यह संदेश एक मुख्यमंत्री नहीं देगा तो कौन देगा है? यह संदेश देने के बाद सीएम के खिलाफ जांच बैठा दी गई है और उनको धमकी दी जा रही है कि आपकी अपने परिवार और वकील से भी मुलाकात भी बंद हो जाएगी। यह तो बहुत खतरनाक स्थिति है।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल जेल में रहकर अपने परिवार और बूढ़े मां-बाप का हाल चाल नहीं ले सकते, क्या वो यह जानकारी नहीं ले सकते कि उनका स्वास्थ्य ठीक है या नहीं? अगर वो अपने वकीलों से बात नहीं करेंगे तो अपना केस कैसे लड़ेंगे? मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को किस जुर्म की सजा दे रही है? अरविंद केजरीवाल का अपराध केवल यह है कि उन्होंने दिल्ली के दो करोड़ लोगों की सेवा की है। दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए काम किया है। दिल्ली की जनता को मुफ्त बिजली-पानी, महिलाओं को मुफ्त बस की यात्रा और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा की सुविधा दी है। सीएम ने बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए काम किया है और महिलाओं के लिए एक हजार रुपए महीना आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मोदी सरकार इसी बात की अरविंद केजरीवाल को सजा देना चाहती है।

उन्होंने बताया कि जब जेल में कानूनन अरविंद केजरीवाल की मुलाकाल होती है तो उस दौरान 8 से 10 पुलिसवाले चारों तरफ से उनको घेरकर खड़े रहते हैं। जबकि दुनिया भर में जेल का नियम है कि जब एक मुवक्किल अपने वकील से बात करता है तो उस दौरान उसकी बातचीत को कोई नहीं सुन सकता। यह केवल दिल्ली का नहीं, दुनिया में हर जगह इस नियम का पालन होता है। यह एक कानूनी प्रवधान है। इसके बावजूद आप 8-10 पुलिसवालों को अगल-बगल खड़ा कर देते हैं। क्या मोदी जी दिल्ली की तिहाड़ जेल को हिटलर के गैस चैंबर में बदलना चाहते हैं? क्या आप दिल्ली की जेल को यातना घर बनाना चाहते हैं? क्या एक मुख्यमंत्री अपनी जनता की सेवा के लिए अपने विधायकों को संदेश नहीं भेज सकते है?

“आप” के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि ये अरविंद केजरीवाल को भावनात्मक रूप से तोड़ना चाहते हैं। उन्हें यातनाएं देकर झुकाना चाहते हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल को तोड़ने की उनकी ये कोशिश नाकाम रहेगी। अरविंद केजरीवाल कभी नहीं टुटेगा। इन यातनाओं से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसका एक-एक जवाब दिल्ली और देश की महान जनता मोदी सरकार से लेगी। दिल्ली के 2 करोड़ लोग इसका जवाब लेंगे। हमने लोगों से कहा है कि आप इन यातनाओं का जवाब अपने वोट से दीजिए। मोदी जी जो कर रहे हैं, पूरे देश की जनता उसका जवाब अपने वोट से देगी।

यह भी पढे़ं 👇

Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026

टोकन नंबर देने के बाद मुलाकात कैंसिल नहीं कर सकते, अधिकारी मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे- संजय सिंह

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए हमें नया समय दिया गया है। यह बहुत हास्यास्प्रद बात है कि जब एक राज्य के मुख्यमंत्री और दिल्ली के एक सांसद जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए समय मांगते हैं तो उन्हें जेल प्रशासन की तरफ से टोकन नंबर अलॉट कर दिया गया। लेकिन फिर बाद में उसे रद्द कर दिया गया। आप टोकन नंबर मिलने के बाद मुलाकात को कैसे रद्द कर सकते हें? इससे साफ है कि जेल के अधिकारी अपनी ओर से नहीं, बल्कि मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के एक सांसद सामान्य तरीके से तीन बार से निर्वाचित मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। मुलाकात के लिए पहले जेल प्रशासन ने हमे टोकन नंबर अलॉट कर दिया कि आपको आज की तारीख में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कराई जाएगी, फिर उस मुलाकात को रद्द कर दिया। इससे अपने आप में एक बड़ा सावल खड़ा होता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कौन हैं बलिया से BJP उम्मीदवार नीरज शेखर, जिन्हें वीरेंद्र सिंह मस्त की जगह मिला टिकट

Next Post

टेस्ला प्लांट के साथ हाथ मिलाएंगे मुकेश अंबानी, ज्वाइंट वेंचर पर हो सकती है बात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Ration Card Update 2026

Ration Card Update 2026: झारखंड में 2.64 करोड़ लोगों को राशन का लक्ष्य

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
टेस्ला प्लांट

टेस्ला प्लांट के साथ हाथ मिलाएंगे मुकेश अंबानी, ज्वाइंट वेंचर पर हो सकती है बात

Shock Congress Delhi High Court petition filed against IT action rejected

कहीं 2019 वाला हाल न हो जाए, क्या कांग्रेस के मेनिफेस्टो से पार्टी को मिलेगा वोट?

Road accident in Tamil Nadu

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के छह की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।