बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - MNREGA Crisis in Punjab: मनरेगा के ‘कत्ल’ पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राजा वड़िंग ने मान सरकार को घेरा!

MNREGA Crisis in Punjab: मनरेगा के ‘कत्ल’ पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राजा वड़िंग ने मान सरकार को घेरा!

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में खरड़ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 21 दिसम्बर 2025
A A
0
congress protest
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 21 दिसंबर (राज): पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में आज खरड़ में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म किए जाने के फैसले के विरोध में एक विशाल प्रदर्शन किया।

यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ पंजाब कांग्रेस द्वारा शुरू की गई एक राज्यव्यापी मुहिम का हिस्सा है, जो दलितों, पिछड़ों और समाज के अन्य हाशिए पर धकेले गए वर्गों को हर साल 100 दिनों के रोजगार की गारंटी से वंचित करने के खिलाफ है।

धरने को संबोधित करते हुए, वड़िंग ने भाजपा सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की और कहा कि यह न केवल तानाशाही है, बल्कि इसका उद्देश्य दलितों, पिछड़ों और समाज के दबे-कुचले वर्गों को निशाना बनाना है, जो आमतौर पर भाजपा को वोट नहीं देते।

यह भी पढे़ं 👇

Property Rights of Wife

Property Rights of Wife: पत्नी को मायके से मिली संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं: High Court

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: 1 या 2 अप्रैल कब? तुरंत जानें सही तारीख

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Festivals in April 2026

Festivals in April 2026: अप्रैल में पड़ेंगे ये बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट!

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार से कहा कि यदि वह वास्तव में समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों की मदद करना चाहती है, तो उसे राज्य में मनरेगा के विकल्प के तौर पर कोई वैकल्पिक योजना लेकर आनी चाहिए।

वड़िंग ने कहा कि मगरमच्छ के आँसू बहाने के बजाय राज्य सरकार को अपनी ठोस योजना पेश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ‘आप’ सरकार के इरादे सच में ईमानदार होते, तो वह अपने संसाधनों से व्यवस्था करती, न कि झूठे प्रचार और दिखावटी राजनीति का सहारा लेती।

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का दलित और पिछड़ा विरोधी रुख किसी से छिपा नहीं है, वहीं ‘आप’ भी इससे कम नहीं है, क्योंकि वह अपनी ‘ए-टीम’ (भाजपा) के नक्शे-कदम पर चल रही है। वड़िंग ने कहा कि ‘आप’ सरकार पहले ही मनरेगा को सही तरीके से लागू करने में असफल रही है, जबकि इस योजना में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत और राज्य सरकार को मात्र 10 प्रतिशत योगदान देना होता था।

उन्होंने कहा कि अब केंद्र द्वारा राज्य का हिस्सा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किए जाने से पंजाब में यह योजना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब ‘आप’ सरकार अपनी ही पैदा की गई वित्तीय बदहाली के कारण 10 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं दे सकी, तो हम उससे 40 प्रतिशत योगदान की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देते हुए, कहा कि ‘आप’ सरकार की पूरी तरह नाकामी के बावजूद, कांग्रेस मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने मांग की कि सरकार मनरेगा के “कत्ल” पर सिर्फ मगरमच्छ के आँसू बहाने की बजाय ठोस विकल्पों के साथ सामने आए।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा, विजय शर्मा टिंकू, रूबी सिद्धू, उदयवीर ढिल्लों, स्वर्णजीत कौर प्रधान महिला कांग्रेस, सरबोतम राणा प्रधान यूथ कांग्रेस, जीती पडियाला पूर्व प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली और कुलजीत सिंह बेदी मोहाली भी मौजूद रहे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जानलेवा हुआ दिल्ली का प्रदूषण, Dhaula Kuan में दिन में छाया अंधेरा, देखें वीडियो।

Next Post

रक्षा मंत्रालय में बड़ी सेंध, घर से मिले करोड़ों कैश, Lt Col Deepak Kumar Sharma Arrested

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Property Rights of Wife

Property Rights of Wife: पत्नी को मायके से मिली संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं: High Court

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: 1 या 2 अप्रैल कब? तुरंत जानें सही तारीख

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Festivals in April 2026

Festivals in April 2026: अप्रैल में पड़ेंगे ये बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट!

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 1 April 2026

Breaking News Live Updates 1 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Today in History 1 April

Today in History 1 April : एप्पल की स्थापना से भारतीय रिजर्व बैंक तक, 1 अप्रैल की चौंकाने वाली घटनाएं

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Lt Col Deepak Kumar Sharma Arrested

रक्षा मंत्रालय में बड़ी सेंध, घर से मिले करोड़ों कैश, Lt Col Deepak Kumar Sharma Arrested

IRCTC New Ticket Booking Rules

ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम बदला, 29 दिसंबर से बिना Aadhaar Link नहीं मिलेगी सीट!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।